
1 September 2025 Ka Rashifal: 1 सितंबर, सोमवार को मेष राशि वालों की सेहत में सुधार होगा, ये बिजनेस से जुड़ा बड़ा फैसला ले सकते हैं। वृष राशि वालों को प्रेम में असफलता मिल सकती है, विद्यार्थियों के लिए भी दिन ठीक नहीं है। मिथुन राशि वालों को सावधान रहने की जरूरत है, इनके प्रेम संबंध टूट सकते हैं। कर्क राशि वालों को बिजनेस में लाभ होगा और विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं। आगे विस्तार से पढ़ें आज का राशिफल…
ये भी पढ़ें-
Monthly Rashifal September 2025: कौन रहेगा भाग्यशाली-किसे होगी धनि हानि? पढ़ें सितंबर का मासिक राशिफल
इस राशि के लोग पुरानी बीमारी से परेशान हैं, उन्हें आराम मिल सकता है। अचल संपत्ति जैसे मकान या जमीन खरीद सकते हैं। नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। अगर कोई सरकारी काम रुका है तो वह भी पूरा होगा। बिजनेस से जुड़ा अच्छा फैसला ले सकते हैं।
ये भी पढ़ें-
Weekly Horoscope 1 To 7 September 2025: कैसे बीतेंगे सितंबर के पहले 7 दिन? जानें साप्ताहिक राशिफल से
इस राशि के लोगों को प्रेम में असफलता मिलेगी, जिससे ये डिप्रेशन में जा सकते हैं। स्टूडेंट्स को मेहनत के मुताबिक परिणाम नहीं मिलेगा। पैसों को लेकर किसी से विवाद होने की संभावना बन रही है। किसी को पैसा उधार न दें। सेहत को लेकर लापरवाही बिल्कुल न बरतें।
इस राशि के लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। कोई मीठी बातें बोलकर इनसे अपना काम निकलवा सकते हैं। सोचे हुए कामों सफलता मिलने की उम्मीद कम ही है। लापरवाही के कारण हाथ आया फायदे का मौका निकल सकता है। प्रेम संबंध टूटने की नौबत आ सकती है।
इस राशि के लोगों को संतान के सहयोग से बिजनेस में फायदा होगा। माता की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। अविवाहितों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं। पैसों से जुड़ा कोई पुराना मामला सुलझ सकता है। नौकरी में नई और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है।
इस राशि के लोग किसी को पैसा उधार न दें, नहीं तो ये पैसा डूब सकता है। नौकरी में कोई अनचाहा काम करना पड़ सकता है। पुरानी बीमारी और भी तकलीफ दे सकती है। कोई नया काम शुरू करने से बचें। जल्दीबाजी में नुकसान हो सकता है। विवादों से बचकर रहें।
इस राशि के लोगों के वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। नए दोस्त बनेंगे, जो आपको भविष्य में फायदा पहुंचाएंगे। खोई हुई चीज मिलने से खुशी होगी। सेहत के लिए दिन अच्छा है। प्रेम संबंधों में सफलता मिल सकती है और विवाह के लिए योग्य रिश्ता भी आ सकता है।
नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को फायदा होगा। स्टूडेंट्स को मनचाही सफलता मिल सकती है। पैसों से जुड़ा कोई बड़ा फैसला न लें। वाहन से सावधान रहें। जीवन साथी से कोई मंहगा उपहार भी आज मिल सकता है।
इस राशि के लोगों की सोच में आज नकारात्मकता रहेगी, जिसके कारण ये परेशान रहेंगे। पैसों के लेन-देन में सावधानी रखें। आपके कुछ बनते हुए कामों में रुकावटें आ सकती हैं। कानूनी मामलों से दूर रहने में ही भलाई है। संतान की असफलता से मन दुखी हो सकता है।
पैतृक संपत्ति के मामले उलझ सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ेंगे। दूसरों के मामले में दखल न दें नहीं तो बड़ा विवाद हो सकता है। अचानक कोई बड़ा खर्च हो सकता है, जिससे आपका बजट बिगड़ सकता है। किसी करीबी से संबंध खराब हो सकते हैं।
इस राशि के लोगों को बिजनेस-नौकरी में फायदा होगा। संतान पक्ष की ओर से शुभ समाचार मिलेगा। बेरोजगारों को मनचाही नौकरी मिल सकती है। कारोबारी से जुड़ी यात्रा हो सकती है। ऑफिस में आपकी योग्यता को सराहा जाएगा। आज किए कामों का फायदा भविष्य में मिलेगा।
इस राशि के लोग परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। जॉब और बिजनेस में फायदे के योग बन रहे हैं। युवाओं को इटंरव्यू में सफलता मिलेगी। ऑफिस में काम का बोझ बढ़ सकता है लेकिन इससे आपकी योग्यता साबित होगी। अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे।
जीवनसाथी से चल रही अनबन खत्म होगी। निवेश करने से पहले किसी की सलाह जरूर लें। बिजनेस के लिए दिन ठीक है। संतान से अगर कोई परेशानी है तो वह आज दूर हो सकती है। किसी अनचाहे काम में समय खराब हो सकता है। पुराना कर्ज आज चुकता कर सकते हैं।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।