
10 November 2025 Ka Rashifal: 10 नवंबर 2025 को मेष राशि वाले की सेहत बिगड़ सकती है, मात-पिता का सहयोग मिलेगा। वृषभ राशि वालों की पैसों की तंगी रहेगी, पेट के रोग परेशान करेंगे। मिथुन राशि वाले कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं, धन लाभ भी होगा। कर्क राशि वालों को गुड न्यूज मिलेगी, प्रमोशन भी होगा। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन?
ये भी पढ़ें-
Dhanu Rashifal 2026: धनु राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2026?
इस राशि के लोग आज पार्टनर की फरमाइशों से परेशान रहेंगे। नौकरी-बिजनेस की स्थिति अनुकूल रहेगी। कोई खास काम अटक सकता है जिसके कारण टेंशन बनी रहेगी। संतान की सेहत खराब हो सकती है। माता-पिता से आर्थिक सहयोग मिलेगा।
ये भी पढ़ें-
Vrishchik Rashifal 2026: वृश्चिक राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2026?
इस राशि के लोग पैसों की कमी से परेशान रहेंगे। काम का बोझ अचानक बढ़ जाएगा। नौकरी में दबाव में आकर कोई काम करना पड़ सकता है। पेट के रोग परेशान करेंगे। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न लें नहीं तो बाद में पछताएंगे। संतान पर नजर रखें।
इस राशि के लोग नौकरी को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। इनका कॉन्फिडेंस बढ़ा हुआ रहेगा। लव लाइफ ठीक रहेगी। प्रेमी जोड़े विवाह बंधन में बंध सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी। स्टूडेंट्स को मनचाही सफलता मिलेगी। धन लाभ के योग भी बनेंगे।
इस राशि के लोगों की लव लाइफ खुशहाल रहेगी। पति-पत्नी किसी रोमांटिक यात्रा पर जा सकते हैं। नौकरी के कुछ अच्छे ऑफर आज मिल सकते हैं यौ मौजूदा नौकरी में प्रमोशन के योग बनेंगे। सुसराल पक्ष से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है।
ये लोग किसी विवाद में फंस सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ेंगे। संतान की असफलता से मन उदास रहेगा। सेहत से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है। पैसों के लेन-देन में सावधानी रखें नहीं तो नुकसान संभव है। मौसमी बीमारियां हो सकती हैं।
इस राशि के लोग कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। युवाओं को करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। वर्क प्लेस पर आपके व्यवहार की तारीफ होगी। ऑफिस में चल रहा विवाद खत्म होगा। किस्मत का पूरा साथ मिलेगा।
नौकरी से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। परिवार में किसी से बहस हो सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, मौसमी बीमारियां से सावधान रहने की जरूरत है। लव लाइफ में सितारे आपका साथ देंगे। चतुराई से काम लेंगे तो बिगड़े हुए काम बना लेंगे।
जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बजट बिगड़ सकता है। माता की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। जहां से उम्मीद है, वहां से पैसा नहीं मिलेगा। दुश्मन हावी होने की कोशिश करेंगे। कानूनी मामलों में फंस सकते हैं। मन में कोई अनजाना भय बना रहेगा।
इस राशि के लोग बिजनेस को लेकर नई योजना बना सकते हैं। पुराने पारिवारिक विवाद सुलझ सकते हैं। पैतृक संपत्ति से फायदा होगा। जमीन से जुड़ा कोई फायदेमंद सौदा हो सकता है। करियर के लिए यह समय अच्छा है। सेहत पहले से ठीक रहेगी।
इस राशि के लोग संतान के भविष्य को लेकर चिंता में रहेंगे। नौकरी में अधिकारी आपके काम से नाराज रहेंगे। कोई लापरवाही आपको आपको परेशान करेगी। काम तय समय पर पूरा न होने से परेशान हो सकते हैं। स्टूडेंट्स के लिए समय ठीक नहीं है।
इस राशि के लोगों के आमदनी के नए सोर्स बनेंगे। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। मामा पक्ष का सहयोग मिलेगा। सोचे हुए काम पूरे होंगे। प्रमोशन के साथ नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है। किसी नए काम की योजना आज बना सकते हैं।
इस राशि के लोग मनोरजंक यात्रा पर जा सकते हैं। बेकार की चीजों पर पैसा खर्च हो सकता है। कोई आपको ठगने की कोशिश करेगा। लेन-देन में सावधानी रखें। मौसमी बीमारियां जैसे सर्दी-जुकाम, बुखार आदि हो सकता है। किसी पर विश्वास न करें।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।