Aaj Ka Rashifal 13 November 2025: किसे मिलेगा धोखा-शेयर मार्केट से किसे होगा फायदा? जानें राशिफल से

Published : Nov 13, 2025, 05:00 AM IST
Aaj Ka Rashifal 13 November 2025

सार

Aaj Ka Rashifal 13 November 2025: 13 नवंबर, गुरुवार को गुरुवार को मूसल, गद, ब्रह्म और इंद्र नाम के 4 शुभ-अशुभ योग दिन भर रहेंगे, जिनका असर सभी राशियों पर होगा। आगे विस्तार से पढ़ें आज का राशिफल…

13 November 2025 Ka Rashifal: 13 नवंबर 2025 को मेष राशि वालों का लाभ होगा, स्टूडेंट्स को सफलता मिलेगी। वृषभ राशि वाले वाहन सावधानी से चलाएं, इनकी कोई बात बिगड़ सकती है। मिथुन राशि वाले नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं, सेहत ठीक रहेगी। कर्क राशि वालों के सम्मान में कमी आएगी, कोई इन्हें धोखा दे सकता है। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन?

ये भी पढ़ें-
Meen Rashifal 2026: मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2026?

मेष राशिफल 13 नवंबर 2025 (Dainik Mesh Rashifal)

इस राशि के लोग साझेदारी का बिजनेस कर रहे हैं, उन्हें लाभ होगा। नौकरी में भी प्रमोशन के योग बनेंगे। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा का प्लान बन सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़े काम फायदा पहुंचाएंगे। स्टूडेंट्स को सफलता मिलेगी। सेहत भी ठीक रहेगी।

ये भी पढ़ें-
Kumbh Rashifal 2026: कुंभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2026?

वृषभ राशिफल 13 नवंबर 2025 (Dainik Vrishbha Rashifal)

नौकरी में किसी के दवाब में आकर कोई काम करना पड़ेगा। किसी से विवाद की स्थिति बन सकती है। वाहन सावधानी से चलाएं। कानूनी मामलों में उलझ सकते हैं। बनती हुई बात बिगड़ सकती है। विवाह से संबंधित मामलों में निर्णय सोच-समझकर ही लें।

मिथुन राशिफल 13 नवंबर 2025 (Dainik Mithun Rashifal)

इस राशि के लोगों को दोस्त का सहयोग मिलेगा। स्टूडेंट्स को सफलता मिलने के योग हैं। नया काम या बिजनेस शुरू करने के लिए दिन अच्छा है। मामा पक्ष का सहयोग मिलेगा। पैसों की तंगी दूर होगी। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। सेहत ठीक रहेगी।

कर्क राशिफल 13 नवंबर 2025 (Dainik Kark Rashifal)

इस राशि के लोग पद का दुरुपयोग करेंगे तो परेशानी उठानी पड़ेगी। दूसरों से सलाह लेकर कोई काम न करें। गुप्त बातें सार्वजनिक होने से मान-सम्मान में कमी आ सकती है। कोई अपना व्यक्ति ही आपको धोखा दे सकता है। जरूर काम अटक सकते हैं।

सिंह राशिफल 13 नवंबर 2025 (Dainik Singh Rashifal)

इस राशि के लोगों को अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। परिवार में किसी बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ सकती है। पत्नी से मनमुटाव होगा। संपत्ति से जुड़े मामलों में नुकसान होगा। प्रेम संबंधों में तनाव संभव है। बिजनेस में नुकसान होने की संभावना बन रही है।

कन्या राशिफल 13 नवंबर 2025 (Dainik Kanya Rashifal)

रुका हुआ पैसा आज मिल सकता है। पैतृक संपत्ति से भी लाभ के योग बनेंगे। नई संपत्ति जैसे मकान, दुकान खरीदने के योग भी बन रहे हैं। अनुभवी लोगों से सलाह लेकर ही नया काम शुरू करें। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को फायदा हो सकता है।

तुला राशिफल 13 नवंबर 2025 (Dainik Tula Rashifal)

इस राशि के लोगों के प्रेम संबंधों में सुधार होगा। जीवनसाथी से चला आ रहा विवाद खत्म हो सकता है। जो काम करेंगे उसमें फायदा होगा। स्टूडेंट्स को भी सफलता मिलेगी। पुराने रोगों में आराम मिलेगा। ससुराल पक्ष से बड़ा धन लाभ मिल सकता है।

वृश्चिक राशिफल 13 नवंबर 2025 (Dainik Vrishchik Rashifal)

इस राशि के लोग ऑफिस पॉलिटिक्स का शिकार हो सकते हैं। सेहत में भी उतार-चढ़ाव संभव है। संपत्ति को लेकर भाई-बहनों से विवाद हो सकता है। पार्टनर की कोई बात आपका दिल दुखाएगी। वाहन सावधानी से चलाएं, चोट लग सकती है।

धनु राशिफल 13 नवंबर 2025 (Dainik Dhanu Rashifal)

आज ना चाहते हुए भी किसी से कर्ज लेना पड़ सकता है। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है। कोई रिश्तेदार पैसों की मदद करेगा। रुके हुए कामों में गति आएगी। संपत्ति संबंधी विवाद सुलझ सकते हैं। किसी प्रियजन से मुलाकात होने के योग बन रहे हैं।

मकर राशिफल 13 नवंबर 2025 (Dainik Makar Rashifal)

इस राशि के लोग अजनबी लोगों पर भरोसा न करें। निवेश के लिए समय ठीक नहीं है। पार्टनर की कोई बात ठेस पहुंचा सकती है। किसी बात पर बैचेनी अनुभव करेंगे। सेहत के लिए दिन अच्छा है। नौकरी में अधिकारी आपके काम की प्रशंसा करेंगे।

कुंभ राशिफल 13 नवंबर 2025 (Dainik Kumbh Rashifal)

महिलाओं के लिए दिन ठीक नही है। कोई महंगी चीज चोरी हो सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। मशीनरी के काम भी हाथ बचाकर करें। संतान की सेहत को लेकर अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ेंगे। विवादों से बचकर रहने में भलाई है।

मीन राशिफल 13 नवंबर 2025 (Dainik Meen Rashifal)

बिजनेस-नौकरी की स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। मामा पक्ष से धन लाभ होगा। प्रेमी जोड़े कहीं घूमने जा सकते हैं। भाई-बहनों के सहयोग से नया काम शुरू कर सकते हैं। सेहत पहले से ठीक रहेगी। मनचाहा भोजन मिलने से खुशी होगी। दिन शुभ रहेगा।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Mangal Gochar 2025: मंगल बदलेगा राशि, 5 राशि वालों पर टूटेगी मुसीबत-हर काम में मिलेगी असफलता
Aaj Ka Rashifal 5 December 2025: गुरु-चंद्र बनाएंगे गजकेसरी योग, जानें किसे होगा फायदा? पढ़ें राशिफल