
11 November 2025 Ka Rashifal: 11 नवंबर 2025 को मेष राशि वालों को दोस्तों का साथ मिलेगा, ये किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। वृषभ राशि वालों को चिंता बढ़ेगी, दुश्मन हावी होंगे। मिथुन राशि वालों को गुड न्यूज मिलेगी, सेहत ठीक रहेगी। कर्क राशि वालों की बिजनेस डील कैंसिल हो सकती है, उधार दिया पैसा अटक सकता है। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन?
ये भी पढ़ें-
Makar Rashifal 2026: मकर राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2026?
इस राशि के लोगों को दोस्तों का साथ मिलेगा। पति-पत्नी किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। आर्थिक स्थिति पहले से कमजोर होगी। नौकरी में ना चाहते हुए भी कुछ काम करने पड़ सकते हैं। विरोधी आपके खिलाफ कोई बड़ा षड़यंत्र रच सकते हैं।
ये भी पढ़ें-
Dhanu Rashifal 2026: धनु राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2026?
इस राशि के लोगों की मानसिक चिंता बढ़ सकती है। आय कम रहेगी और खर्च अधिक होगा, जिसके कारण इनका बजट बिगड़ सकता है। शत्रु हावी होने की कोशिश करेंगे, लेकिन ऐसा होगा नहीं। परिवार में किसी बात पर विवाद की स्थिति बन सकती है।
इस राशि के लोगों का आज अधिकांश समय मनोरंजन में बीतेगा। आप अपनी बुद्धिमत्ता से उलझे हुए काम सुलझा लेंगे। संतान से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। सेहत से जुड़ी परेशानी खत्म होगी। नौकरी में बड़ी जिम्मेदारी आपको मिल सकती है।
इस राशि के लोगों को अपनी माता की सेहत की चिंता रहेगी। बिजनेस में कोई बड़ी डील कैंसिल हो सकती है। नौकरी में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। कोई गुप्त चिंता मन को परेशान करेगी। उधार दिया हुआ पैसा अटकने से मन खिन्न रहेगा।
इस राशि के लोग अपने जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। किसी पर आंख मूंद कर विश्वास न करें। आज आपको संयम बनाए रखने की जरूरत है। कोई पुराना विवाद फिर से सामने आ सकता है। कोर्ट-कचहरी का चक्कर लगाने पड़ सकते हैं।
इस राशि के लोग दूसरों के विवाद में टांग न अड़ाएं नहीं तो विवाद की स्थिति बन सकती है। नौकरी-बिजनेस की स्थिति और बिगड़ सकती है। किसी अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है। सेहत को लेकर लापरवाही न बरतें। बाहर की चीजें न खाएं।
इस राशि के लोगों को शत्रुओं से छुटकारा मिलेगा। कोर्ट केस में सफलता मिल सकती है। नौकरी में प्रमोशन होने के योग भी बन रहे हैं। दांपत्य जीवन से जुड़ी परेशानियां खत्म होंगी। अविवाहितों के विवाह संबंध तय हो सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें।
किसी से सलाह लेकर ही पैसा निवेश करें, नहीं तो नुकसान संभव है। व्यापार में हानि हो सकती है। पुराना रोग परेशान करेगा। किसी अज्ञात भय के कारण मन अशांत रहेगा। नौकरी में अधिकारी टारगेट को लेकर प्रेशर बनाएंगे। दिन अच्छा नहीं गुजरेगा।
इस राशि के विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। नौकरीपेशा का मनचाही जगह तबादला हो सकता है। अगर कोई कोर्ट केस चल रहा है तो उसमें सफलता मिल सकती है। पैसों के मामले में आज आप भाग्यशाली रहेंगे। सेहत पहले से ठीक रहेगी।
इस राशि के लोग सेहत को लेकर सतर्क रहें और तला-गला न खाएं। नौकरी में काम का बोझ ज्यादा रहेगा। वाहन चलाते समय सावधान रहें। खर्च अचानक बढ़ सकता है। प्रेम संबंधों में कड़वाहट आ सकती है। संतान की कोई बात आपको चुभ सकती है।
इस राशि के लोगों को उधार दिया हुआ पैसा मिल सकता है। मनोरंजन में समय व्यतीत होगा। दोस्तों के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। बेरोजगारों को मनचाहा रोजगार मिल सकता है। धन लाभ के योग भी बनेंगे। पति-पत्नी को बीच संबंध और मजबूत होंगे।
इस राशि के जो लोग राजनीति से जुड़े है, उन्हें मनचाहा पद मिल सकता है। बिजनेस-नौकरी की स्थिति पहले से काफी बेहतर रहेगी। व्यापारिक रिश्ते मजबूत होंगे। सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। कोई गुड न्यूज भी आपको आज मिलेगी।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।