19 December 2023 Aaj Ka Rashifal: 19 दिसंबर को किसकी सीक्रेट बातें हो सकती हैं लीक-कौन रिस्की कामों से बचकर रहें? जानें डेली राशिफल से

Daily Rashifal 19 December 2023: 19 दिसंबर, मंगलवार को काण नाम का अशुभ योग दिन भर रहेगा। इसके अलावा सिद्धि और व्यातिपात नाम के 2 अन्य योग भी रहेंगे। मंगलवार को चंद्रमा कुंभ से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेगा।

 

Manish Meharele | Published : Dec 18, 2023 10:42 AM IST / Updated: Dec 19 2023, 08:12 AM IST

Daily Rashifal 19 December 2023: 19 दिसंबर राशिफल के अनुसार, मेष राशि वाले नया काम शुरू कर सकते हैं, इन्हें समाज सेवा का मौका मिलेगा। वृषभ राशि वाले पैसों के मामले में किसी पर भरोसा न करें, इनकी सेहत में सुधार होगा। मिथुन राशि वालों को संपत्ति के मामलों में नुकसान हो सकता है, धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। कर्क राशि वालों के पुराने विवाद आज सुलझ सकते हैं, पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। शेष राशि वालों का दिन कैसा बीतेगा, जानें ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारूवाला से…

मेष राशिफल 19 दिसंबर 2023 (Dainik Mesh Rashifal)
मेष राशिफल 19 दिसंबर 2023 के अनुसार, आपकी निजी बातें उजागर हो सकती हैं, जिससे आपकी इमेज पर असर होगा। बिजनेस-नौकरी के लिए दिन अनुकूल है। नया काम शुरू करने से पहले ठीक से सोच-विचार जरूर करें। किसी प्रभावशाली व्यक्ति की सलाह और मदद काम आएगी। समाज सेवा करने का मौका मिलेगा।

वृषभ राशिफल 19 दिसंबर 2023 (Dainik Vrishbha Rashifal)
वृषभ राशिफल 19 दिसंबर 2023 के अनुसार, आज रुपए-पैसे के मामले में किसी पर भरोसा न करें, इससे किसी नजदीकी रिश्तेदार से विवाद हो सकता है। अपनी वाणी और स्वभाव पर नियंत्रण रखें। सेहत में पहले से सुधार होगा। कोई विशेष काम को करने में मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा।

मिथुन राशिफल 19 दिसंबर 2023 (Dainik Mithun Rashifal)
मिथुन राशिफल 19 दिसंबर 2023 के अनुसार, संपत्ति से जुड़े मामलों में नुकसान के योग बन रहे हैं। घर में किसी बात पर पार्टनर से नोंक-झोंक हो सकती है। सेहत पहले से ठीक रहेगी। मेहनत का पॉजिटिव परिणाम मिलेगा। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

कर्क राशिफल 19 दिसंबर 2023 (Dainik kark Rashifal)
कर्क राशिफल 19 दिसंबर 2023 के अनुसार, गणेशजी कहते हैं कि आज थोड़ा समय आध्यात्मिक गतिविधियों में भी बीतेगा। कुछ लोग आपकी आलोचना कर सकते हैं। पुराने विवाद आज सुलझ सकते हैं। बिजनेस से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है, जो फायदेमंद साबित होगी। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा।

सिंह राशिफल 19 दिसंबर 2023 (Dainik Singh Rashifal)
सिंह राशिफल 19 दिसंबर के अनुसार, नौकरी और बिजनेस में चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। आज घर की व्यवस्थाओं में कोई बाधा हो सकती है। प्रेम प्रसंग के मामलों में आपको सावधान रहना होगा। आज आपके पास काम अधिक रहेगा। संतान की कोई सफलता आपको खुशी से भर देगी। सेहत का ध्यान रखें।

कन्या राशिफल 19 दिसंबर 2023 (Dainik kanya Rashifal)
कन्या राशिफल 19 दिसंबर 2023 के अनुसार, किसी मित्र से विवाद हो सकता है। घर के बड़ों की सलाह मानने से फायदा होगा। बिजनेस की स्थिति सुस्त रहेगी। पारिवारिक माहौल सामान्य रहेगा। परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं। घर के बुजुर्गों की बात आपके काम आएगी। संतान की गतिविधियों पर नजर रखें।

तुला राशिफल 19 दिसंबर 2023 (Dainik Tula Rashifal)
तुला राशिफल 19 दिसंबर 2023 के अनुसार, आज बच्चों के करियर को लेकर कोई खुशखबरी मिल सकती है। दूसरों के निजी मामलों में दखल न दें, नहीं तो बात बिगड़ सकती है। प्रेम संबंध विवाह में बदल सकते हैं। बिजनेस से जुड़ी नई योजना शुरू करने से पहले ठीक से जांच-परख कर लें, इससे आपका नुकसान नहीं होगा।

वृश्चिक राशिफल 19 दिसंबर 2023 (Dainik Vrischik Rashifal)
वृश्चिक राशिफल 19 दिसंबर 2023, पिछले कुछ समय से चल रही परेशानी में राहत मिलेगी। अगर आप पहले से बीमार हैं तो उपचार में लापरवाही न करें। सामाजिक कामों में समय बीतेगा। महिलाओं को कोई बड़ा फायदा आज हो सकता है। अपने निजी सुख के लिए आप स्वार्थी भी हो सकती हैं।

धनु राशिफल 19 दिसंबर 2023 (Dainik Dhanu Rashifal)
धनु राशिफल 19 दिसंबर 2023 के अनुसार, लव लाइफ की स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। कुछ बातें आपके मन में निगेटिविटी पैदा कर सकती है। घर के रख-रखाव के मामलों को अभी टाल लेना ही बेहतर रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को फायदा होगा। सेहत पहले से ठीक रहेगी। दूसरों की बातों में आकर कोई निर्णय न लें।

मकर राशिफल 19 दिसंबर 2023 (Dainik Makar Rashifal)
मकर राशिफल 19 दिसंबर 2023 के अनुसार, पैसों के मामले में किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें। क्रोध के कारण कुछ मामले बिगड़ सकते हैं। व्यक्तिगत एवं रुचि संबंधी कामों में समय बीतेगा। कोई अटका हुआ काम आज पूरा हो सकता है। काम करने का अनुशासित तरीका आपको सफलता दिलाएगा।

कुंभ राशिफल 19 दिसंबर 2023 (Dainik Kumbh Rashifal)
कुंभ राशिफल 19 दिसंबर 2023 के अनुसार, युवाओं को प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। वैवाहिक संबंधों में भावनात्मक संबंध गहरे हो सकते हैं। तनाव और थकान से राहत पाने के लिए आध्यात्मिक गतिविधियों में समय बीतेगा। कोई सरप्राइज मिल सकता है, जिससे आपको खुशी मिलेगी। सेहत का ध्यान रखें।

मीन राशिफल 19 दिसंबर 2023 (Dainik Meen Rashifal)
मीन राशिफल 19 दिसंबर 2023, काम अधिक होने से आप परिवार को समय नहीं दे पाएंगे। आज किसी पुरानी समस्या का समाधान आसानी से मिल जाएगा। बिजनेस-नौकरी में कुछ लाभकारी परिणाम मिल सकते हैं। घर के बड़े बुजुर्गों का सहयोग मिलेगा। पड़ोसियों से विवाद हो सकता है।


ये भी पढ़ें-

खास है अयोध्या ‘राम रसोई’ की थाली, कौन-कौन से पकवान होते हैं इसमें?


अयोध्या में राम लला को कौन-से खास ‘चावल’ का भोग लगाते हैं?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

Share this article
click me!