23 February 2024 Aaj Ka Rashifal: कर्क-कन्या राशि वालों का बिगड़ेगा बजट-आज किसे मिलेगी बुरी खबर? जानें दैनिक राशिफल से

Daily Horoscope 23 February 2024: 23 फरवरी, शुक्रवार को राहुकाल सुबह 11:14 से दोपहर 12:40 तक रहेगा। इस दिन चंद्रमा कर्क राशि से निकलकर सिंह में प्रवेश करेगा। इस दिन पश्चिम दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए।

 

Manish Meharele | Published : Feb 22, 2024 7:44 AM IST

Aaj Ka Rashifal 23 February 2024: 23 फरवरी 2024 राशिफल के अनुसार, मेष राशि वालों को आज कीं चुनौतियों का कामना करना पड़ेगा, ये सेहत को लेकर सावधान रहें। वृषभ राशि वाले सोच-समझकर निर्णय लें, परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। मिथुन राशि वालों का डेली रुटिन बदल सकता है, इन्हें कोई बुरी खबर भी मिल सकती है। कर्क राशि वाले पेट दर्द से परेशान रहेंगे, इनका बजट भी बिगड़ सकता है। अन्य राशि वालों का दिन कैसा बीतेगा, जानें ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारूवाला से…

23 फरवरी 2024 मेष राशिफल (23 February 2024 Mesh Rashifal)
इस राशि के लोगों को आज कईं चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा, जिससे मन निराश हो सकता है। शाम को पार्टनर के साथ घूमने-फिरने जा सकते हैं। प्रेम संबंधों को लेकर आज कोई महत्वपूर्ण अवसर मिल सकता है जिसका आप भरपूर लाभ उठाएंगे। सेहत को लेकर सावधान रहें।

23 फरवरी 2024 वृषभ राशिफल (23 February 2024 Vrishbha Rashifal)
आज आप किसी भी तरह की यात्रा से बचें। कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है। घर के काम समय पर पूरे होंगे। लव लाइफ की स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। पैसों से मामले में सोच-समझकर निर्णय लें तो बेहतर रहेगा। परिवार में मौज-मस्ती और खुशी का माहौल रहेगा।

23 फरवरी 2024 मिथुन राशिफल (23 February 2024 Mithun Rashifal)
पार्टनरशिप से जुड़े बिजनेस में फायदा होगा। पति-पत्नी के रिश्ते मधुर हो सकते हैं। जिन लोगों को ब्लड प्रेशर की समस्या है उन्हें पूरी सावधानी बरतनी चाहिए। घर में कुछ मेहमान आ सकते हैं, जिससे आपका डेली रुटिन बदल सकता है। कोई बुरी खबर आपको विचलित कर सकती है।

23 फरवरी 2024 कर्क राशिफल (23 February 2024 Kark Rashifal)
मनोरंजक गतिविधियों पर ज्यादा पैसा खर्च होने से आपका बजट बिगड़ सकता है। दूसरों के मामले में टांग न अड़ाएं, नहीं तो विवाद होने की संभावना है। व्यापार में कोई नई डील हो सकती है। वैवाहिक जीवन में परेशानी बनी रहेगी। खान-पान में सावधानी बरतें, पेट दर्द की शिकायत हो सकती है।

23 फरवरी 2024 सिंह राशिफल (23 February 2024 Singh Rashifal)
दोस्तों के साथ आज किसी बात पर मनमुटाव हो सकता है। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। किसी करीबी की मदद करके आपको ख़ुशी का अनुभव होगा। विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल हो सकते हैं। बेवजह दूसरों पर आरोप न लगाएं, इससे आपके रिश्ते ख़राब हो सकते हैं।

23 फरवरी 2024 कन्या राशिफल (23 February 2024 Kanya Rashifal)
आज आपको कोई सरकारी काम अटक सकता है। घर-परिवार के प्रति जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। गलत खान-पान से गैस और कब्ज के हो सकता है। आज आप अपने निजी मामलों में ज्यादा व्यस्त रहेंगे। थोड़ा समय आध्यात्म में भी बीतेगा, जिससे मानसिक शांति का अनुभव होगा।

23 फरवरी 2024 तुला राशिफल (23 February 2024 Tula Rashifal)
घर में अनुशासन बनाने के लिए कोई ठोस निर्णय आज आप ले सकते हैं। बिजनेस की स्थिति पहले से काफी अच्छी रहेगी। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। आपके स्वभाव में सकारात्मक बदलाव आ सकता है। घर के किसी बुजुर्ग की सेहत को लेकर चिंता रहेगी, अस्पताल में चक्कर भी लगाने पड़ सकते हैं।

23 फरवरी 2024 वृश्चिक राशिफल (23 February 2024 Vrischik Rashifal)
आज आप अपनी वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें, नहीं तो बनी हुई बात बिगड़ सकती है। बिजनेस में आज आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। दांपत्य जीवन में थोड़ा तनाव हो सकता है। आज वाहन सावधानी से चलाएं, किसी प्रकार की चोट लग सकती है। धार्मिक कार्यों में भी रुचि बढ़ेगी।

23 फरवरी 2024 धनु राशिफल (23 February 2024 Dhanu Rashifal)
भाई-बहनों से किसी बात पर विवाद हो सकता है। कुछ व्यापारिक यात्राएं आज पूरी हो सकती हैं। समय सुखपूर्वक बीतेगा और आप अपने परिवार के साथ खुले दिल से जीवन व्यतीत करेंगे। दूसरों की नजर में आपकी छवि बेहतर होगी और रिश्ते मजबूत होंगे। धन लाभ के योग बन सकते हैं।

23 फरवरी 2024 मकर राशिफल (23 February 2024 Makar Rashifal)
अटके हुए सरकारी काम आज पूरे हो सकते हैं। संतान को लेकर तनाव रहेगा। बिजनेस में नए संपर्क फायदेमंद हो सकते हैं। बड़े फैसले लेते समय जीवनसाथी की सलाह जरूर लें। आज कुछ खास लोगों से मुलाकात होने से खुशी का अनुभव होगा। सेहत में पहले से काफी सुधार होगा।

23 फरवरी 2024 कुंभ राशिफल (23 February 2024 Kumbh Rashifal)
ऑफिस में सभी आपके काम की तारीफ करेंगे। बिजनेस में भी लाभ होगा। लव लाइफ में हल्की-फुल्की नोंक-झोंक की स्थिति बन सकती है। आप अपनी पारिवारिक और प्रोफेशनल ज़िम्मेदारी निभाने में सफल रहेंगे। आज आपके यश और सम्मान में वृद्धि हो सकती है। सामाजिक गतिविधियों में जाना होगा।

23 फरवरी 2024 मीन राशिफल (23 February 2024 Meen Rashifal)
आपका जिद्दी स्वभाव आपके ही लिए परेशानी का कारण बन सकता है। कार्यक्षेत्र में और अधिक मेहनत करने की जरूरत है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर कुछ तनाव हो सकता है। घर में किसी बात पर मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। संतान की गतिविधियों पर नजर रखें।

 

ये भी पढ़ें-

24 फरवरी को माघी पूर्णिमा पर करें राशि अनुसार ये आसान उपाय


Mahashivratri 2024: इस ज्योतिर्लिंग की पूजा से मिलती है तंत्र सिद्धियां, धरती फाड़कर हुआ था प्रकट, मुर्दे की राख से होती थी आरती


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

Share this article
click me!