22 February 2024 आज का राशिफल: मिथुन-कन्या राशि वालों की बढ़ेंगी परेशानियां-किसे होगा धन लाभ? जानें दैनिक राशिफल से

Daily Horoscope 22 February 2024: 22 फरवरी गुरुवार को माघ मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी और चतुर्दशी तिथि का संयोग बन रहा है। इस दिन शुभ, अमृत, सर्वार्थसिद्धि, अमृतसिद्धि, गुरु पुष्य, सौभाग्य और शोभन नाम के 7 योग रहेंगे।

 

Manish Meharele | Published : Feb 21, 2024 3:21 AM IST / Updated: Feb 22 2024, 08:13 AM IST

Aaj Ka Rashifal 22 February 2024: 22 फरवरी 2024 राशिफल के अनुसार, मेष राशि वाले पुराने विवाद में उलझ सकते हैं, इनके अटके काम पूरे होंगे। वृष राशि वालों गलत कामों में समय बर्बाद न करें, ये बजट के अनुसार ही खर्च करें। मिथुन राशि वाले अपनी गुप्त बातें किसी से शेयर न करें, ये मौसमी बीमारियों से परेशान रहेंगे। कर्क राशि वाले अपनी वाणी पर काबू रखें, इन्हें कोई बुरी खबर मिल सकती है। अन्य राशि वालों का दिन कैसा बीतेगा, जानें ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारूवाला से…

22 फरवरी 2024 मेष राशिफल (22 February 2024 Mesh Rashifal)
कोई पुराना विवाद आज फिर परेशान कर सकता है। अपनी योजनाओं की चर्चा किसी से न करें। घर का माहौल ठीक-ठाक रहेगा। आज आप किसी अटके हुए कार्य को सफलता पूर्वक पूरा कर सकेंगे। आपकी लाइफ में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।

22 फरवरी 2024 वृषभ राशिफल (22 February 2024 Vrishbha Rashifal)
आज कोई जरूरी काम न होने से आप असहज महसूस करेंगे। गलत कामों में समय बर्बाद न करें। बजट के अनुसार ही खर्च करना बेहतर है। घर के रेनोवेशन पर ज्यादा पैसा खर्च हो सकता है। बिजनेस से जुड़ी कोई बड़ी और नई डील मिल सकीत है। लव लाइफ में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनेगी।

22 फरवरी 2024 मिथुन राशिफल (22 February 2024 Mithun Rashifal)
अपनी गुप्त बातें किसी से शेयर न करें। महत्वपूर्ण चीजों को सुरक्षित रखें, नुकसान होने के योग बन रहे हैं। सेहत का ध्यान रखें, मौसमी बीमारियां हो सकती हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में आपकी रुचि रहेगी। किसी जरूरतमंद की मदद करने से आत्मिक खुशी मिल सकती है।

22 फरवरी 2024 कर्क राशिफल (22 February 2024 Kark Rashifal)
रिश्तेदारों के साथ किसी बात पर विवाद हो सकता है। अपने गुस्से और वाणी पर काबू रखें। कोई बुरी खबर मिलने से निराशा होगी। युवा आज थोड़े तनाव से गुजर सकते हैं। आर्थिक पक्ष पहले से बेहतर स्थिति में रहेगा। कार्यस्थल पर अपने प्रतिस्पर्धियों की गतिविधियों पर नजर रखें।

22 फरवरी 2024 सिंह राशिफल (22 February 2024 Singh Rashifal)
किसी रिश्तेदार के बारे में अप्रिय समाचार मिल सकता है। अधिक काम होने के बावजूद घर-परिवार के लिए समय निकालने में सफल रहेंगे। खांसी-बुखार जैसी दिक्कतें रह सकती हैं। दोस्त की मदद करने से खुशी मिलेगी। वाहन अथवा मशीन संबंधी उपकरण का प्रयोग बहुत सावधानी से करें।

22 फरवरी 2024 कन्या राशिफल (22 February 2024 Kanya Rashifal)
आज आप किसी भी तरह की यात्रा से बचें, क्योंकि इसमें काफी परेशानी होगी। बच्चों से जुड़ी कोई समस्या हल हो सकती है। बिजनेस में काम ज्यादा और फायदा कम होगा। स्वास्थ्य पहले से काफी ठीक रहेगा। अनुभवी लोगों की सलाह काम आएगी। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई में पिछड़ सकते हैं।

22 फरवरी 2024 तुला राशिफल (22 February 2024 Tula Rashifal)
आर्थिक तंगी के कारण टेंशन बढ़ सकती है। कोई करीबी व्यक्ति आपके बारे में गलत अफवाह फैला सकता है। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में समय बीतेगा। लंबे समय से चल रही किसी चिंता से छुटकारा मिल सकता है। व्यापार में विशेष सफलता मिलेगी। सेहत अच्छी रह सकती है।

22 फरवरी 2024 वृश्चिक राशिफल (22 February 2024 Vrischik Rashifal)
आज आप मानसिक शांति पाने के लिए किसी एकांत स्थान पर जा सकते हैं। पैसों से जुड़ा कोई भी लेन-देन न करें। वर्क प्लेस पर लोगों से जुड़ना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। महिलाएं अपने स्वास्थ्य के प्रति अधिक जागरूक हो सकती हैं। संतान से सुख मिलेगा।

22 फरवरी 2024 धनु राशिफल (22 February 2024 Dhanu Rashifal)
आज आपको छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आ सकता है, जिससे घर का माहौल खराब होगा। क़ीमती सामान और दस्तावेज़ों को सुरक्षित रखें क्योंकि उनके खोने या चोरी होने की संभावना है। महिलाएं अपने काम के प्रति अधिक जागरूक रहेंगी और सफलता भी हासिल करेंगी। सेहत ठीक रहेगी।

22 फरवरी 2024 मकर राशिफल (22 February 2024 Makar Rashifal)
संतान के करियर से जुड़ी खुशखबरी घर में खुशी का माहौल बन सकता है। भविष्य की योजनाओं पर चर्चा होगी। बड़े बुजुर्गों की सलाह और आशीर्वाद दोनों मिलेगा। अनावश्यक कार्यों में अधिक खर्च हो सकता है, जिससे बजट बिगड़ सकता है। गैस और एसिडिटी से आप परेशान रहेंगे।

22 फरवरी 2024 कुंभ राशिफल (22 February 2024 Kumbh Rashifal)
नकारात्मक गतिविधि वाले लोगों से दूरी बनाए रखें। कुछ लोग ईर्ष्या के कारण करके आपको बदनाम करने का प्रयास करेंगे। बिजनेस में मनचाहा परिणाम मिल सकता है। पति-पत्नी के रिश्ते मधुर हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति को ठीक करने के लिए अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है।

22 फरवरी 2024 मीन राशिफल (22 February 2024 Meen Rashifal)
आज आप अपने निजी काम के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे। पारिवारिक जीवन अच्छा रह सकता है। अविवाहित लोगों के विवाह की बात हो सकती है। आज आप बच्चों और परिवार के साथ शॉपिंग में समय बिताएंगे। जल्दबाजी में लिए गए फैसले बदलने पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।


ये भी पढ़ें-

Kab hai Guru Pushya: कब है साल 2024 का पहला गुरु-पुष्य? नोट करें डेट


Mahashivratri 2024: महीने में 2 दिन इस मंदिर में जरूर आते हैं शिव-पार्वती! इसे कहते हैं ‘दक्षिण का कैलाश’


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

Share this article
click me!