
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नक्षत्रों की संख्या 27 हैं। इनमें से पुष्य नक्षत्र भी एक है, इसे नक्षत्रों का राजा कहा जाता है। ये नक्षत्र शुभ कार्यों और खरीदी के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है। ये नक्षत्र जब गुरुवार को आता है तो अति शुभ माना जाता है। 22 फरवरी को ये शुभ योग बन रहा है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…
22 फरवरी 2024 का पंचांग (Aaj Ka Panchang 22 February 2024)
22 फरवरी 2024, दिन गुरुवार को माघ मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि दोपहर 01.21 तक रहेगी, इसके बाद चतुर्दशी तिथि रात अंत तक रहेगी। गुरुवार को पुष्य नक्षत्र शाम 04.43 तक रहेगा, इसके बाद आश्लेषा नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। गुरुवार को पहले पुष्य नक्षत्र होने से शुभ और इसके बाद आश्लेषा नक्षत्र होने से अमृत नाम के 2 शुभ योग रहेंगे। इनके अलावा इस दिन सर्वार्थसिद्धि, अमृतसिद्धि, गुरु पुष्य, सौभाग्य और शोभन नाम के 5 अन्य योग भी रहेंगे। राहुकाल दोपहर 02:05 से 03:31 तक रहेगा।
ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
गुरुवार को चंद्रमा कर्क राशि में, बुध, सूर्य और शनि कुंभ राशि में, गुरु मेष राशि में, शुक्र और मंगल मकर राशि में, राहु मीन राशि में और केतु कन्या राशि में रहेगा। गुरुवार को दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दही या जीरा मुंह में डाल कर निकलें।
22 फरवरी 2024 के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- माघ मास
पक्ष- शुक्ल
दिन- गुरुवार
ऋतु- शिशिर
नक्षत्र- पुष्य और आश्लेषा
करण- तैतिल और गर
सूर्योदय - 6:58 AM
सूर्यास्त - 6:22 PM
चन्द्रोदय - Feb 22 4:38 PM
चन्द्रास्त - Feb 23 6:18 AM
अभिजीत मुहूर्त - 12:17 PM – 01:03 PM
अमृत काल - 09:39 AM – 11:25 AM
ब्रह्म मुहूर्त - 05:21 AM – 06:09 AM
22 फरवरी 2024 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 6:58 AM – 8:24 AM
कुलिक - 9:49 AM – 11:14 AM
दुर्मुहूर्त - 10:46 AM – 11:32 AM और 03:19 PM – 04:05 PM
वर्ज्यम् - 06:57 AM – 08:44 AM
ये भी पढ़ें-
बाथरूम में भूलकर भी न करें ये 5 काम, नहीं तो बाद में पड़ेगा पछताना
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।