27 December 2023 आज का राशिफल: किस राशि वालों को मिलेगा सरप्राइज-वर्क प्लेस पर किसे होगी परेशानी? जानें दैनिक राशिफल से

Daily Horoscope 27 December 2023: 27 दिसंबर, बुधवार को हिंदू पंचांग का 10वां महीना पौष शुरू होगा। इस दिन मूसल, ब्रह्म और इंद्र नाम के 2 अन्य शुभ योग भी रहेंगे। राहुकाल दोपहर 12:27 से 01:47 तक रहेगा।

 

Manish Meharele | / Updated: Dec 27 2023, 08:04 AM IST

आज का राशिफल 27 December 2023: 27 दिसंबर राशिफल के अनुसार, मेष राशि वाले पुराने विवाद शांति से निपटाएं, इनके अटके हुए काम पूरे होंगे। वृष राशि वाले बजट देखकर खर्च करें, इनकी पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। मिथुन राशि वालों को जरूरतमंद की मदद करके खुशी होगी, ये आंखें मूंदकर किसी पर विश्वास न करें। कर्क राशि वाले युवा करियर को लेकर तनाव में रहेंगे, पति-पत्नी के बीच तालमेल बना रहेगा। शेष राशि वालों का आज का दिन कैसा बीतेगा, जानें ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारूवाला से…

मेष दैनिक राशिफल (Daily Mesh Rashifal)
दैनिक राशिफल 27 दिसंबर 2023 के अनुसार, पुराना विवाद फिर से उठ सकता है, मामले को शांति से निपटाएं। अपनी योजनाओं के बारे में किसी को न बताएं। घर का माहौल ठीकृ-ठाक रहेगा। अटके हुए काम पूरे होंगे। ससुराल पक्ष से कोई उपहार मिल सकता है। नौकरी-बिजनेस की स्थिति पहले से बेहतर रहेगी।

Latest Videos

वृषभ दैनिक राशिफल (Daily Vrishbha Rashifal)
27 दिसंबर 2023 डेली होरोस्कोप के अनुसार, आज गलत कामों में समय बर्बाद होगा। बजट को देखकर ही खर्च करें। बिजनेस से जुड़ी नई जानकारी फायदा पहुंचाएगी। पति-पत्नी के बीच विवाद हो सकता है। सेहत के मामलों में गंभीरता से लें। कुछ जरूरी काम लापरवाही से अटक सकते हैं। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी।

मिथुन दैनिक राशिफल (Daily Mithun Rashifal)
मिथुन राशिफल 27 दिसंबर 2023 के अनुसार, बिजनेस-नौकरी से जुड़ी बातें किसी को न बताएं। परिवार में किसी के विवाह की बात आगे बढ़ेगी। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि रहेगी। जरूरतमंद की मदद करके खुशी होगी। आर्थिक लाभ होगा। दूसरों की बातों पर आंखें मूंदकर विश्वास न करें।

कर्क दैनिक राशिफल (Daily Kark Rashifal)
दैनिक राशिफल 27 दिसंबर 2023 के अनुसार, रिश्तेदारों के साथ रिश्ते खराब होने की संभावना है, गुस्से पर काबू रखें। कोई बुरी खबर आपका मूड खराब कर सकती है। युवा करियर को लेकर तनाव में रहेंगे। पैसों की तंगी दूर होगी। वर्क प्लेस पर आपके काम की तारीफ की जाएगी। पति-पत्नी के बीच तालमेल बना रहेगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Daily Singh Rashifal)
27 दिसंबर 2023 डेली होरोस्कोप के अनुसार, विरोधी आपका काम बिगाड़ने की कोशिश करेंगे। काम में ज्यादा व्यस्त होने के कारण परिवार को समय नहीं दे पाएंगे। मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती है। किसी जरूरतमंद दोस्त की मदद करके अच्छा लगेगा। लव लाइफ पहले से काफी अच्छी रहेगी।

कन्या दैनिक राशिफल (Daily Kanya Rashifal)
कन्या राशिफल 27 दिसंबर 2023 के अनुसार, स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा नहीं है, मनचाही सफलता नहीं मिल पाएगी। किसी भी तरह की यात्रा से बचें, क्योंकि इसमें सिर्फ परेशानी होगी। बिजनेस में अधिक काम और कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। सेहत पहले से ठीक रहेगी। अनुभवी लोगों की सलाह काम आएगी।

तुला दैनिक राशिफल (Daily Tula Rashifal)
दैनिक राशिफल 27 दिसंबर 2023 के अनुसार, आध्यात्मिक गतिविधियों में समय बीतेगा। बिजनेस में कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। लाइफ पार्टनर का हर काम में सहयोग मिलेगा। नौकरी में किसी बात पर अधिकारियों से बहस हो सकती है। जरूरी कामों के लिए पैसों की कमी तनाव बढ़ा सकती है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Daily Vrischik Rashifal)
27 दिसंबर 2023 डेली होरोस्कोप के अनुसार, आज पैसों से जुड़ा कोई भी लेन-देन न करें। दाम्पत्य सुखी हो सकता है। महिलाएं अपनी सेहत के प्रति जागरूक रहेंगी। सकारात्मक सोच से सफलता मिलेगी। आज आप भीड़भाड़ में जाने से बचें। एकांत स्थान पर कुछ समय व्यतीत करने से आपको राहत मिलेगी।

धनु दैनिक राशिफल (Daily Dhanu Rashifal)
धनु राशिफल 27 दिसंबर 2023 के अनुसार, आपके गलत व्यवहार के कारण घर का माहौल खराब हो सकता है। क़ीमती सामान और दस्तावेज़ों को सुरक्षित रखें। कोई मंहगी वस्तु चोरी हो सकती है। घरेलू वातावरण शांतिपूर्ण रहेगा। सामाजिक गतिविधियों में शामिल होने का मौका मिलेगा। पुरानी परेशानी से छुटकारा मिलेगा।

मकर दैनिक राशिफल (Daily Makar Rashifal)
दैनिक राशिफल 27 दिसंबर 2023 के अनुसार, अनावश्यक कामों में पैसा खर्च करने से बजट बिगड़ सकता है। संतान के करियर को लेकर शुभ समाचार मिलने से घर में खुशी का माहौल रहेगा। गैस और एसिडिटी से आप परेशान रहेंगे। भविष्य की योजनाओं पर चर्चा होगी। बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके काम आएगी।

कुंभ दैनिक राशिफल (Daily Kumbh Rashifal)
27 दिसंबर 2023 डेली होरोस्कोप के अनुसार, आज बिजनेस में मनचाहा परिणाम मिलेगा। पति-पत्नी के रिश्ते मधुर हो सकते हैं। नजदीकी रिश्तेदारों और मित्रों से बिजनेस-नौकरी से जुड़ी महत्वपूर्ण बात होगी। आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए खर्चों पर नियंत्रण रखें। गैरकानूनी काम करने वाले लोगों से दूरी बनाए रखें।

मीन दैनिक राशिफल (Daily Meen Rashifal)
मीन राशिफल 27 दिसंबर 2023 के अनुसार, निजी काम के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे। सफलता की चाह में शार्टकट रास्ता न चुनें। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। अविवाहित लोगों के विवाह की बात आगे बढ़ेगी। जल्दबाजी में लिए गए फैसले बदलने पड़ सकते हैं। बिना वजह किसी से विवाद करने से बचें।


ये भी पढ़ें-

Horoscope 2024: नए साल में इन 4 राशि वाली महिलाओं की लगेगी लॉटरी


Akhuratha Sankashti Chaturthi 2023: कब करें अखुरथ संकष्टी चतुर्थी व्रत, 30 या 31 दिसंबर को? जानें पूजा विधि, मंत्र, आरती सहित पूरी डिटेल


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

Share this article
click me!

Latest Videos

4000 कमाने वाला बिहारी युवा कैसे बना 100 करोड़ का मालिक । Ashutosh Pratihast
'विधायक जी! मेरे लिए दुल्हन ढूंढ़ दो, आपको वोट दिया था' #Shorts #Mahoba #ViralVideo
दिवाली से पहले 24 Oct. को गुरु पुष्य योग, जानें खरीददारी के सबसे शुभ मुहूर्त
हरियाणा में तीसरी बार बीजेपी सरकार, 13 मंत्रियों ने ली शपथ, दलित-जाट और OBC सब खुश
जानें कहां विसर्जित होंगी Ratan Tata की अस्थियां, क्या थी उनकी अंतिम इच्छा?