14 अक्टूबर 2023 किस राशि के स्टूडेंट्स को मिलेगी सक्सेस-किसकी बढ़ेगी इनकम? जानें डेली राशिफल से

Daily Rashifal 14 October 2023: 14 अक्टूबर शनिवार को सर्व पितृ अमावस्या रहेगी। इस दिन साल का अंतिम सूर्यग्रहण भी होगा। शनिवार को मृत्यु, काण, इंद्र और वैधृति नाम के 4 योग रहेंगे। राहुकाल सुबह 09:19 से 10:46 तक रहेगा।

 

Manish Meharele | Published : Oct 13, 2023 9:46 AM IST

Daily Rashifal 14 October 2023: 14 अक्टूबर राशिफल के अनुसार, मेष राशि वालों को पार्टनर से गिफ्ट मिलेगा, घर में मेहमान आ सकते हैं। वृष राशि वाले किसी काम में जल्दबाजी न करें और जोखिम भी न लें। मिथुन राशि वाले स्टूडेंट्स को सफलता मिलेगी और निवेश से फायदा होगा। कर्क राशि वालों की इनकम ठीक रहेगी और इनके काम की प्रशंसा होगा। ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से जानिए आज का राशिफल…

मेष राशिफल 14 अक्टूबर 2023 (Dainik Mesh Rashifal)
आज आप शॉपिंग पर जाएंगे। अचानक धन लाभ के योग बनेंगे। बिजनेस ठीक चलेगा। आय के नए सोर्स बन सकते हैं। सामाजिक कामों में आपका योगदान भरपूर रहेगा। घर में मेहमान आ सकते हैं। पार्टनर से गिफ्ट मिलेगा।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला

वृष राशिफल 14 अक्टूबर 2023 (Dainik Vrishbha Rashifal)
दोस्तों के साथ किसी बात पर विवाद हो सकता है। काम में लापरवाही भारी पड़ेगी। बिजनेस में फायदा होगा। इनकम ठीक-ठाक रहेगी। जल्दबाजी में कोई काम न करें। नए काम में सफल होने के लिए किसी तरह का कोई जोखिम न लें।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- केसरिया

मिथुन राशिफल 14 अक्टूबर 2023 (Dainik Mithun Rashifal)
मानसिक रूप से स्वस्थ्य महसूस करेंगे। स्टूडेंट्स को सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा के लिए दिन ठीक रहेगा। परिवार में एकजुटता बनी रहेगी। नए निवेश से अच्छा-खासा फायदा होगा। कार्य में जोखिम लेने की जरुरत नहीं है।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- बैंगनी

कर्क राशिफल 14 अक्टूबर 2023 (Dainik Kark Rashifal)
आज आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आय ठीक बनी रहेगी। आपके कार्य की प्रशंसा होगी। सरकारी काम में बाधा उत्पन्न होगी। बिना पढ़े किसी दस्तावेज पर साइन न करें। रुका हुआ कार्य पूर्ण होगा, लेकिन संघर्ष करना पड़ेगा।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- गुलाबी

सिंह राशिफल 14 अक्टूबर 2023 (Dainik Singh Rashifal)
आज आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। राजनीति से जुड़े लोगों को फायदा होगा। अंजान व्यक्ति के साथ मेल-जोल न बढ़ाएं। धन को लेकर चिंता बनी रहेगी। परिवार में मांगलिक उत्सव होंगे। सेहत को लेकर सावधान रहने की जरुरत है।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- नारंगी

कन्या राशिफल 14 अक्टूबर 2023 (Dainik Kanya Rashifal)
आज परिवार में चल रहे किसी पुराने विवाद का अंत होगा। इन्वेस्टमेंट के लिए दिन अच्छा है। तीर्थयात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। स्टूडेंट्स के लिए आज दिन बेहतर रहेगा। प्रेमी संबंधों के लिए दिन अच्छा है। सर्दी-खांसी की समस्या बनी रहेगी।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- लाल

तुला राशिफल 14 अक्टूबर 2023 (Dainik Tula Rashifal)
आज दिन भर भागदौड़ की स्थिति बनी रहेगी। वाणी पर नियंत्रण रखने की कोशिश करें करें। बिजनेस को लेकर विवाद की स्थिति बनेगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें। किसी बात को लेकर असमंजस की स्थिति बनेगी। प्रेम संबधों में दूरी आ सकती है।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- हरा

वृश्चिक राशिफल 14 अक्टूबर 2023 (Dainik Vrischik Rashifal)
आज आत्मविश्वास बना रहेगा। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। नए निवेश से लाभ होगा। भाई-बहन के साथ सम्बन्ध ठीक रहेंगें। दोपहर बाद किसी बात को लेकर चिंता हो सकती है। संतान की सेहत पर ध्यान दें। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- ग्रे

धनु राशिफल 14 अक्टूबर 2023 (Dainik Dhanu Rashifal)
आज का दिन बिजनेस के लिए ठीक है। इनकम के नए सोर्स बन सकते हैं। करियर को लेकर दिन थोड़ा परेशानी वाला रहेगा। काम के साथ-साथ अपनी सेहत का भी ध्यान रखें। नौकरीपेशा लोगों को सफलता मिलेगी। आत्मविश्वास बनाएं रखें।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- स्लेटी

मकर राशिफल 14 अक्टूबर 2023 (Dainik Makar Rashifal)
आज आप लॉटरी-सट्टे आदि से दूर रहें। मानसिक परेशानी बनी रहेगी। परिवार का खर्च अचानक बढ़ सकता है। नौकरीपेशा लोग लापरवाही से बचें। दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। बिजनेस में तनाव की स्थिति खत्म हो सकती है।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- भूरा

कुंभ राशिफल 14 अक्टूबर 2023 (Dainik Kumbh Rashifal)
आज आलस के कारण कोई काम बिगड़ सकता है। कोर्ट कचहरी के कामों में सफलता मिलेगी। लापरवाही के कारण बड़ी परेशानी में फंस सकते हैं। परिवारिक रिश्ता मजबूत बना रहेगा। नए काम पर ध्यान देने की जरूरत है।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- महरून

मीन राशिफल 14 अक्टूबर 2023 (Dainik Meen Rashifal)
परिवार में आज कोई मांगलिक कार्य हो सकते हैं। पड़ोसियों से किसी बात पर विवाद हो सकता है। घर में रिश्तेदारों का आना-जाना लगा रहेगा। आज प्रेम
सम्बन्धों में सफलता आसानी से मिल सकती है। मन प्रसन्न रहेगा।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- आसमानी


ये भी पढ़ें-

Surya Grahan 2023 October Sutak Kab Lagega: 14 अक्टूबर को कब शुरू होगा सूर्यग्रहण? नोट करें सूतक काल का समय


Chandra Grahan 2023: कब होगा चंद्रग्रहण, क्या ये भारत में दिखेगा, क्या रहेगा सूतक का समय? 5 प्वाइंट में जानें हर बात


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

Share this article
click me!