Aaj Ka Rashifal: 6 नवंबर 2023 को किसे मिलेगी गुड न्यूज-किसे मिलेगी मनचाही जॉब? जानें शुभ अंक और कलर भी

Daily Rashifal 6 November 2023: 6 नवंबर सोमवार को सौम्य, ध्वांक्ष, शुक्ल और ब्रह्म नाम के 4 योग रहेंगे। इस दिन राहुकाल सुबह 08:01 से 09:24 तक रहेगा। सोमवार को चंद्रमा कर्क से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेगा।

 

Manish Meharele | Published : Nov 5, 2023 7:11 AM IST

Aaj Ka Rashifal 6 November 2023: 6 नवंबर 2023 राशिफल के अनुसार, मेष राशि वालों के परिवार में शांति बनी रहेगी, इन्हें नौकरी में अधिकारियों का साथ मिलेगा। वृष राशि वालों को धन लाभ होगा, इन पर काम का बोझ ज्यादा रहेगा। मिथुन राशि वाले लोग घूमने-फिरने जा सकते हैं। कर्क राशि वालों को धन लाभ होगा और सेहत भी ठीक रहेगी। शेष राशि वालों का दिन कैसा बीतेगा जानें ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से…

मेष राशिफल 6 नवंबर 2023 (Dainik Mesh Rashifal)
आज आपके मन में किसी बात को लेकर असमंजस की स्थिति बन सकती है। किसी दूसरे के काम में रुकावट न डालें नहीं तो विवाद की स्थिति बन सकती है। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग नहीं मिलेगा। परिवार में शांति बनी रहेगी।
शुभ अंक-8
शुभ रंग- बैंगनी

Latest Videos

वृष राशिफल 6 नवंबर 2023 (Dainik Vrishbha Rashifal)
आज आपको हर काम में सफलता मिलेगी। अचानक धन लाभ के योग आज बन रहे हैं। सामाजिक क्षेत्र में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। मनोरंजन के कामों में समय बीतेगा। पारिवारिक वातावारण अनुकूल रहेगा। काम के बोझ ज्यादा हो सकता है।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- नीला

मिथुन राशिफल 6 नवंबर 2023 (Dainik Mithun Rashifal)
आज आपके सभी काम शांति पूर्ण तरीके से पूरे होंगे। बिजनेस में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारी और कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- गुलाबी

कर्क राशिफल 6 नवंबर 2023 (Dainik Kark Rashifal)
आज आपके कार्य क्षेत्र में सुस्ती का महौल रहेगा। किसी काम में कुछ ज्यादा ही व्यस्त हो सकते हैं। सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। दोपहर बाद कोई खुशखबरी मिल सकती है। धन लाभ होगा और सेहत भी ठीक रहेगी।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- केसरिया

सिंह राशिफल 6 नवंबर 2023 (Dainik Singh Rashifal)
आज हर निर्णय सोच समझ कर लें। काम में मन नहीं लगेगा, जिससे कारण नुकसान हो सकता है। लेनदेन करते समय सावधानी रखें। आज का दिन इन्वेस्टमेंट के लिए ठीक नहीं है। कोई बुरी खबर आपको दिल दिखा सकती है।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- हरा

कन्या राशिफल 6 नवंबर 2023 (Dainik Kanya Rashifal)
आज आपके अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। आपकी कार्य क्षमता में भी बढ़ोत्तरी होगी। समाज में आपकी साफ छवि बनी रहेगी। परिवार के सभी सदस्य मिलजुलकर रहेंगे। बेवजह के विवाद नहीं करें। कार्य में पत्नी का सहयोग मिलेगा।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- स्लेटी

तुला राशिफल 6 नवंबर 2023 (Dainik Tula Rashifal)
आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। कार्य क्षेत्र में लाभ की स्थिति बनेगी। बिजनेस के सिलसिले में यात्रा का योग बन रहा है। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन उत्तम है। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी।
शुभ अंक-4
शुभ रंग- भूरा

वृश्चिक राशिफल 6 नवंबर 2023 (Dainik Vrischik Rashifal)
आज आपका मन धार्मिक कामों में लगा रहेगा। किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। बिजनेस में खूब लाभ होगा। परिवार में वातावरण अनुकूल रहेगा। परिवार के खर्च बढ़ सकते हैं। स्वादिस्ट भोजन खाने को मिलेगा।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- लाल

धनु राशिफल 6 नवंबर 2023 (Dainik Dhanu Rashifal)
आज आपको अपनी सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। वाहन चलाते समय सावधान रहें, दुर्घटना के योग बन रहे हैं। बेकार के खर्च आपकी परेशानी बढ़ा सकते हैं। संचित धन खर्च हो सकता है। मन चिड़चिड़ा बना रहेगा। काम पर ध्यान दें।
शुभ अंक-2
शुभ रंग- केसरिया

मकर राशिफल 6 नवंबर 2023 (Dainik Makar Rashifal)
आज आपको प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। प्रेमी के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। बिजनेस और इन्वेस्टमेंट के लिए दिन अच्छा है। कोर्ट कचहरी के मामले उलझ सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- महरून

कुंभ राशिफल 6 नवंबर 2023 (Dainik Kumbh Rashifal)
आज आपको समाज में मान-सम्मान मिलेगा। शत्रु पराजित होंगे। आय के नए स्त्रोत बन सकते हैं। मन में अंजाना भय बना रहेगा। बिजनेस ठीक चलेगा। पिता का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरीपेश लोगों को के लिए दिन शुभ रहेगा।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- आसमानी

मीन राशिफल 6 नवंबर 2023 (Dainik Meen Rashifal)
सौन्दर्य प्रसाधनों पर पैसा खर्च होगा। नौकरी में आपके कार्य का प्रशंसा होगी। बड़े पद वाले व्यक्ति से मिलना शउभ रहेगा। सेहत से जुड़े मामलों में फायदा होगा। ससुराल पक्ष से कोई कीमती तोहफा मिल सकता है। धन लाभ के योग बन रहे हैं।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- पीला


ये भी पढ़ें-

क्या सचमुच दिवाली की रात तांत्रिक देते हैं उल्लू की बलि? 5 गुप्त बातें


Diwali 2023: दिवाली की रात किन 10 जगहों पर दीपक जरूर लगाना चाहिए?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

Share this article
click me!

Latest Videos

Air Force Day: एयर शो में दिखी वायुसेना की ताकत, फाइटर जेट्स ने दिखाए करतब #Shorts
तिरुपति मंदिर प्रसादम में कीड़े? घी पर घमासान के बाद अब क्या है नया बवाल । Tirupati Anna Prasadam
PM Modi Samman Niddhi 18th Kist: आ सकती है किसान सम्मान निधि की अटकी किस्त, तुरंत कर लें ये काम
Yati Narsingha Nand Saraswati के बयान पर फूटा Asaduddin Owaisi का गुस्सा, Yogi-BJP को भी सुनाया
Haryana Exit Poll : हरियाणा में होगी BJP की विदाई? पिछड़ने के क्या हैं 5 प्रमुख कारण