
Aaj Ki Unlucky Rashi: 1 सितंबर, रविवार का दिन 4 राशि के लोगों के लिए बहुत ज्यादा परेशान करने वाला रहेगा। जीवन में नई समस्याएं आ सकती हैं। व्यर्थ के विवादों में फंस सकते हैं। कुछ राशि के लोगों को धन हानि होगी तो कुछ की सेहत बिगड़ सकती है? आगे जानिए कौन-सी हैं ये राशियां और कैसा बीतेगा इनका दिन…
मेष वालों को होगी धन हानि
इस राशि के लोगों को 1 सितंबर को धन हानि होने के योग बन रहे हैं। बिजनेस में कोई बड़ी डील अटक सकती है। नौकरी में अधिकारी परेशान करेंगे। पारवारिक मामलों को लेकर टेंशन बनी रहेगी। कोई राज की बात खुलने से आपके मान-सम्मान को ठेस पहुंच सकती है। सेहत को लेकर भी सावधान रहने की जरूरत है।
कर्क वालों को मिलेगी बुरी खबर
इस राशि के लोगों को 1 सितंबर को कोई बुरी खबर मिल सकती है। अचानक कोई बड़ा खर्च सामने आ सकता है। संतान के कारण भागदौड़ की स्थिति बनेगी। घर पर समय न देने के कारण परिवार में क्लेश की स्थिति बनेगी। कोई पुराना रोग फिर से परेशान कर सकता है।
वृश्चिक वालों का निर्णय होगा गलत
इस राशि के लोगों का कोई बड़ा निर्णय गलत साबित होगा। जिसके कारण कईं तरह की परेशानियां उठानी पड़ सकती है। खान-पान पर नियंत्रण रखने की जरूरत है, नहीं तो डॉक्टर के चक्कर लगाने पड़ेंगे। हाथ आता पैसा अटक सकता है। बैंक बैलेंस में भी अचानक कमी आ सकती है।
मीन वालों रहें सावधान
इस राशि के लोग 1 सितंबर को सावधान रहें। ये लोग वाहन सावधानी से चलाएं और मशीनरी का काम भी सतर्कता से करें। लव लाइफ की स्थिति ठीक नहीं रहेगी। परिवार वालों के सामने अपमान हो सकता है। पड़ोसियों से नोंक-झोंक की संभावना है। अनजान लोगों पर बिल्कुल भरोसा न करें।
ये भी पढ़ें-
4 देश जहां होती है श्रीगणेश की पूजा, सबसे बड़ा मुस्लिम देश भी इसमें शामिल
गणेश चतुर्थी 2024 पर कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे? नोट करें पूजा का मुहूर्त भी
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।