2 September 2024 का अनलकी राशिफल, किसकी बढ़ेगी परेशानी-किसे होगा नुकसान?

Published : Sep 01, 2024, 06:00 PM ISTUpdated : Sep 02, 2024, 10:47 AM IST
Unlucky-Rashifal_2-sept-2024

सार

Unlucky Rashi of 2 September 2024: 2 सितंबर, सोमवार का दिन 4 राशि वालों के बहुत ज्यादा परेशान करने वाला रहेगा। इनकी समस्याएं लगातार बढ़ सकती हैं। धन हानि के भी योग बन रहे हैं। 

Aaj Ki Unlucky Rashi: 2 सितंबर, सोमवार का दिन 4 राशि के लोगों ठीक नहीं कहा जा सकता। इनकी लाइफ में धन की कमी बनी रहेगी और भी कईं समस्याएं इनके जीवन में आ सकती है। बहुत कोशिश के बाद भी इनकी समस्याओं में कमी नहीं आएगी। कुल मिलाकर ये दिन इनके लिए बेहद खराब रहेगा। आगे जानिए कौन-सी हैं ये राशियां और कैसा बीतेगा इनका दिन…

वृष वाले रहेंगे परेशान
इस राशि के लोग 2 सितंबर को काफी परेशान रहेंगे। नौकरी-बिजनेस की स्थिति ठीक नहीं रहेगी। परिवार में किसी बात को लेकर वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। संतान के कारण समाज में अपमान होगा। पैसों के मामले में सावधान रहें, दूसरे लोग आपकी सहजता का फायदा उठा सकते हैं।

कन्या वालों को होगी धन हानि
इस राशि के लोगों को 2 सितंबर बिजनेस में धन हानि हो सकती है या कोई किमती वस्तु गुम या चोरी भी हो सकती है। ससुराल पक्ष से कोई बुरी खबर मिलने से टेंशन बढ़ सकती है। ना चाहते हुए भी कुछ मामलों में खर्च करना पड़ेगा, जिससे आपका बजट बिगड़ सकता है। सेहत का भी ध्यान रखें।

वृश्चिक वालों की बिगड़ेगी सेहत
इस राशि के लोगों की सेहत बिगड़ सकती है। इन्हें अपने खान-पान पर नियंत्रण रखना होगा। बिजनेस में कोई डील हाथ से निकल सकती है, जिससे नुकसान होगा। दूसरों के मामलों में दखल देने से कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ेंगे। कोई अपना ही व्यक्ति आपको धोखा दे सकता है।

कुंभ वालों का होगा विवाद
इस राशि के लोगों का 2 सितंबर को किसी से विवाद हो सकता है। इसलिए ये अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। लव लाइफ के मामले बिगड़ सकते हैं। परिवार में कोई आपकी बातों को गंभीरता से नहीं लेगा, जिसके कारण आप अपमानित महसूस करेंगे। सेहत भी बिगड़ सकती है।

Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।


ये भी पढ़ें-

कुछ लोग 2 या 3 दिन में ही क्यों कर देते हैं गणेश प्रतिमा का विसर्जन?


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Recommended Stories

Surya Gochar 2025: 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, सूर्यदेव करेंगे मालामाल-हर काम में मिलेगी सक्सेस
Aaj Ka Rashifal 15 December 2025: किसे मिलेगी नौकरी-कौन रहें दुश्मनों से सावधान? जानें राशिफल से