Gajkesari Rajyog 2025: साल 2025 के अंतिम महीने दिसंबर में गजकेसरी नाम का राजयोग बनेगा, जिसका शुभ प्रभाव 4 राशि वालों पर सबसे ज्यादा देखने को मिलेगा। इन 4 राशि वालों को धन लाभ के साथ-साथ और भी कईं फायदे होंगे।
Gajkesari Rajyog Rashifal December 2025: ज्योतिष शास्त्र में कईं शुभ योगों के बारे में बताया गया है, इन्हीं में से एक है गजकेसरी राजयोग। गुरु और चंद्रमा जब एक ही राशि में होते हैं तब ये राजयोग बनता है। इसे बहुत ही शक्तिशाली और दुर्लभ राजयोग माना जाता है। दिसंबर 2025 में 8 और 9 तारीख को कर्क राशि में चंद्रमा और गुरु के साथ होने से ये राजयोग बनेगा। गजकेसरी राजयोग का फायदा 4 राशि वालों को सबसे ज्यादा होगा। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा से जानें कौन-सी हैं ये 4 राशियां…
गजकेसरी राजयोग का सबसे ज्यादा फायदा इसी राशि के लोगों को होगा। इनके अटके हुए काम पूरे होंगे। बैंक बैलेंस में वृद्धि होगी। नौकरी में इंक्रीमेंट और प्रमोशन दोनों संभव है। अगर कोई पैसा लंबे समय से अटका है तो वह भी वापस मिल सकता है। सेहत से जुड़ी परेशानियां दूर होंगी। परिवार में खुशहाली बनी रहेगी। संतान से सुख मिलेगा।
इस राशि के लोगों को अचल संपत्ति जैसे मकान-दुकान आदि से फायदा होगा। पुश्तैनी संपत्ति में से हिस्सा मिल सकता है या ससुराल पक्ष से कोई मंहगा उपहार मिलने की भी संभावना है। सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। जो लोग कमीशन एजेंट की तरह काम करते हैं, उनके लिए ये समय बहुत अधिक शुभ फल देने वाला और फायदा पहुंचाने वाला होगा।
45
सिंह वालों की दूर होगी टेंशन
इस राशि के लोगों के जीवन में जो परेशानी लंबे समय से चली आ रही है, उसमें आराम मिलेगा। कोर्ट-कचहरी के चक्करों से छुटकारा मिलेगा। परिवार में लंबे समय से अगर कोई बीमार है तो उसकी सेहत में बहुत अच्छा सुधार देखने को मिलेगा। पहले किए गए इन्वेस्टमेंट का फायदा इस समय मिल सकता है। नौकरी में दिए गए टारगेट समय पर पूरे होंगे।
55
कुंभ वाले रहेंगे खुशहाल
गजकेसरी राजयोग के शुभ प्रभाव से इस राशि के लोगों के जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। ये अपने परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। सोचे हुए काम समय पर पूरे होंगे। मनपसंद भोजन मिलेगा। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। संतान से सुख भी प्राप्त होगा। इन्वेस्टमेंट के लिए ये समय ठीक है। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। कोई गुड न्यूज मिल सकती है।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।