January 2024 Monthly Horoscope: साल 2024 के पहले महीने में किसे होगा धन लाभ-कौन जाएगा विदेश यात्रा पर? जानें मासिक राशिफल से

January 2024 Masik Rashifal: साल 2024 का पहला महीना जनवरी कुछ राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ रहेगा, वहीं कुछ के लिए बहुत ही अशुभ। कुछ लोगों के लिए ये महीना सामान्य फल देने वाला रहेगा। इस महीने में सूर्य, चंद्रमा सहित कईं ग्रह राशि बदलेंगे।

 

Manish Meharele | Published : Dec 31, 2023 3:39 AM IST

उज्जैन. जनवरी 2024 में सूर्य, चंद्रमा, बुध, मंगल सहित अन्य कईं ग्रह राशि बदलेंगे। ग्रहों परिवर्तन का असर सभी लोगों के जीवन में किसी न किसी रूप में यानी शुभ-अशुभ स्थिति में देखने को मिलेगा। वहीं धार्मिक दृष्टिकोण से भी ये महीना काफी खास रहेगा क्योंकि जनवरी 2024 में 14 तारीख तक खर मास रहेगा, इसके बाद मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाएगा। ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारूवाला से जानिए किस राशि के लिए कैसा रहेगा जनवरी 2024…

मेष राशिफल जनवरी 2024 (Horoscope for Aries January 2024)
साल 2024 के पहले महीने यानी जनवरी में इस राशि के लोग अपने लाइफ पार्टनर के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। नौकरी और बिजनेस की स्थिति इस महीने अनुकूल रहेंगी। अगर आप सिंगल हैं तो इस महीने आपको कोई मनचाहा पार्टनर मिल सकता है। इस महीने की गई यात्राएं सफल रहेंगी। सम्मान के साथ-साथ बड़ा पद भी मिलेगा। छोटी-मोटी समस्याओं को आप आसानी से सुलझा लेंगे।

वृषभ राशिफल जनवरी 2024 (Horoscope for taurus January 2024)
जनवरी 2024 में इस राशइ के लोगों का किसी से विवाद संभव है, जिसका असर नकी लव लाइफ पर हो सकता है। कोई भी काम जल्दबाजी में न करें नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह महीना आपके लिए सामान्य है। बिजनेस और नौकरी में फायदे के योग इस महीने में बन रहे हैं। बेरोजगारों लोगों को रोजगार के नए अवसर मिल सकते हैं। सेहत भी पहले से ठीक रहेगी।

मिथुन राशिफल जनवरी 2024 (Gemini Horoscope January 2024)
मशीनरी का काम करने के लिए वाले लोगों के लिए ये महीना फायदा पहुंचाने वाला रहेगा। विदेश जाने के इच्छुक लोगों की ये इच्छा पूरी हो सकती है। कुछ रिश्तों में कड़वाहट आ सकती है। यदि आप कहीं इन्वेस्टमेंट के बारे में सोच रहे हैं तो घबराएं नहीं। सेहत की दृष्टि से यह माह सामान्य है। भाई-बहनों से किसी बात पर कोई विवाद हो सकता है। अच्छे काम के चलते आपको कोई पुरस्कार या अवॉर्ड मिल सकता है।

कर्क राशिफल जनवरी 2024 (Cancer Horoscope January 2024)
जनवरी 2024 में बिजनेस में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा, जिसके कारण आपको कर्ज लेना पड़ सकता है। अगर आप डायबिटीज या बीपी के मरीज हैं तो अपना खास ख्याल रखें। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। बिजनेस में आपके दुश्मन नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे, आपको हर काम सोच-समझकर करना होगा। लव लाइफ पहले से बेहतर रहेगी। सिंगल लोगों को पार्टनर मिल सकता है।

सिंह राशिफल जनवरी 2024 (Leo Horoscope January 2024)
जो लोग मीडिया और लेखन कार्य से जुड़े हैं, उनके लिए ये महीना खास रहने वाला है, इन लोगों को बड़ी सफलता और पद मिल सकता है। खान-पान पर विशेष ध्यान रखना होगा, नहीं तो गैस, अपच की समस्या बनी रहेगी। कोई नया रिश्ता बनाने से पहले अच्छी तरह से सोच-विचार कर लें। काम के सिलसिले में यात्रा करना फायदेमंद रहेगा। आपका करियर नई ऊंचाइयों को छुएगा। धन लाभ के योग बनेंगे।

कन्या राशिफल जनवरी 2024 (Virgo Horoscope January 2024)
जनवरी 2024 में इस राशि वालों की आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। बैंक बैलेंस में भी इजाफा होगा। लव लाइफ खुशहाल रहेगी और किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होगी। इस माह आपको आंखों की समस्या हो सकती है। मान-सम्मान, प्रतिष्ठा, जमीन-जायदाद समेत हर क्षेत्र में आपको किस्मत का साथ मिलता रहेगा। नौकरी में आपको बेहतरीन मौके मिलेंगे। समय आपके अनुकूल रहेगा।

तुला राशिफल जनवरी 2024 (Libra Horoscope January 2024)
जनवरी 2024 में अविवाहित लोगों को निराशा का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि किसी वजह से इनके विवाह की डेट आगे बढ़ सकती है। बिजनेस के लिए यह महीना आर्थिक रूप से उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। अगर आपको पहले से कोई गंभीर बीमारी है तो डॉक्टर के संपर्क में रहें। मशीनरी से जुड़े लोगों को फायदा होगा। स्टूडेंट्स को मनचाही सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। लव लाइफ सामान्य रहेगी।

वृश्चिक राशिफल जनवरी 2024 (Scorpio Horoscope January 2024)
जनवरी 2024 में इस राशि के लोगों की इनकम में वृद्धि हो सकती है। पार्टनर के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा। प्यार-मोहब्बत के मामलों में आपको धैर्य और संयम से काम लेना होगा। परिवार में मांगलिक आयोजन हो सकता है, जिसमें आपका काफी खर्च भी होगा। इस महीने आपको माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। अनावश्यक वाद-विवाद से बचें। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी।

धनु राशिफल जनवरी 2024 (Sagittarius Horoscope for January 2024)
इस महीने बिजनेस को आगे बढ़ाने पर जोर रहेगा। काम को लेकर आप जुनूनी रहेंगे, जिसके कारण कर्मचारियों से वाद-विवाद भी हो सकता है। सेहत को लेकर इस महीने में सावधान रहने की जरूरत है। सिरदर्द, पेटदर्द बना रहेगा। खान-पान पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। इस महीने घर, वाहन और अचल संपत्ति खरीदने के योग बन रहे हैं। नौकरी में उच्च पद की प्राप्ति संभव है। अच्छे कामों का फल इस महीने मिलेगा।

मकर राशिफल जनवरी 2024 (January Capricorn Horoscope 2024)
इस महीने आपको अचानक कहीं से धन प्राप्ति हो सकती है, इस धन से आप अपना कर्ज उतार सकते हैं। शादी का इंतजार कर रहे लोगों को इस महीने कहीं से अच्छा रिश्ता मिल सकता है। बिजनेस या किसी और वजह से यात्रा करनी पड़ेगी। पैसों के लेन-देन में सावधानी रखने की जरूरत है, नहीं तो नुकसान हो सकता है। पेट संबंधी परेशानी हो सकती है, इसलिए अपने खान-पान पर ध्यान रखें।

कुंभ राशिफल जनवरी 2024 (January Aquarius Horoscope 2024)
जनवरी 2024 में अति उत्साह में कोई भी काम न करें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा। प्रेमी के साथ कहीं लंबी डेट पर जा सकत हैं। बिजनेस में प्रतिद्वंद्वी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे, लेकिन सफल नहीं हो पाएंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए महीना सामान्य रहेगा। लाइफ पार्टनर से इस महीने कईं उपहार मिलेंगे। ऑफिस में आपकी जिम्मेदारी बढ़ सकती है और पद भी।

मीन राशिफल जनवरी 2024 (pisces horoscope january 2024)
इस महीने कुछ पुराने रोग फिर से उभर सकते हैं, जिनके कारण आप परेशान रहेंगे। संतान पक्ष से कोई चिंताजनक समाचार मिल सकता है। अनमैरिड लोगों के लिए अच्छा रिश्ता आ सकता है। इस महीने बिजनेस और नौकरी की स्थिति सामान्य रहेगी। इस महीने आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। नौकरी में वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा जिससे आपको राहत मिलेगी। मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती है।


ये भी पढ़ें-

Ram Mandir Ayodhya: कौन-से हैं भगवान श्रीराम के वो 16 गुण, जो अयोध्या मंदिर में स्थापित होने वाली प्रतिमा में आएंगे नजर?


2024 में शनि की ढैया से कौन-सी राशि वाले रहेंगे परेशान? जानें उपाय भी


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

Read more Articles on
Share this article
click me!