June 2024 Monthly Horoscope: जून में किसका बढ़ेगा बैंक बैलेंस-किस मिलेगी मनचाही नौकरी? जानें मासिक राशिफल से

June 2024 Masik Rashifal: साल 2024 का छठा महीना जून शुरू हो चुका है। ये महीना कुछ राशि वालों के लिए लकी रहेगा तो कुछ के लिए अनलकी। यानी किसी को शुभ फल मिलेंगे तो किसी को अशुभ।

 

Manish Meharele | Published : May 31, 2024 4:35 AM IST

Masik Rashifal June 2024: साल 2024 का छठा महीना जून शुरू हो चुका है। इस महीने के पहले ही दिन यानी 1 जून को मंगल राशि परिवर्तन करेगा। इसके बाद और भी कईं ग्रह जैसे सूर्य, गुरु, शुक्र, बुध आदि की स्थिति में भी परिवर्तन देखने को मिलेगा। महीने के अंत में शनि कुंभ राशि में मार्गी हो जाएगा। ग्रहों के इन स्थिति का प्रभाव सभी 12 राशियों के लोगों पर दिखाई देगा। आगे जानिए किस राशि के लिए कैसा रहेगा जून 2024…

मेष राशिफल जून 2024 (Horoscope for Aries June 2024)
इस महीन आपकी इनकम में तेजी आ सकती है और बैंक बैलेंस में भी वृद्धि होगी। सेहत में पहले से काफी सुधार होगा। आप स्वयं को तनाव मुक्त महसूस करेंगे। बिजनेस के लिए ये महीना ठीक है, लेकिन फिर भी जोखिल वाले निर्णय न लें तो बेहतर रहेगा। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी।

Latest Videos

वृषभ राशिफल जून 2024 (Taurus Horoscope June 2024)
इस राशि के लोगों को संतान से सुख मिलेगा। इस महीने ये लोग यात्रा पर जाने से बचें नहीं तो सेहत खराब हो सकती है। इस समय कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में असफलता मिल सकती है। नौकरीपेशान लोगों का प्रमोशन भी संभव है। अविवाहित को विवाह के लिए योग्य प्रस्ताव मिल सकते हैं। ये समय निवेश करने के लिए ठीक है।

मिथुन राशिफल जून 2024 (Gemini Horoscope June 2024)
इस राशि के युवाओं को करियर से जुड़ी कोई गुड न्यूज सुनने को मिलेगी। इन्हें दुश्मनों से सावधान रहना होगा, क्योंकि इनके खिलाफ साजिश रची जा सकती है। लव लाइफ के लिए समय अनुकूल है। बिजनेस करने वालों को फायदा होगा। नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन हो सकता है। इस महीने ये कोई चल या अचल संपत्ति खरीद सकते हैं।

कर्क राशिफल जून 2024 (Cancer Horoscope June 2024)
इस राशि के जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं उन्हें सफलता मिलेगी। सेहत की दृष्टि से भी ये महीना अच्छा है। मित्रों की सहयता से कोई अटका काम पूरा हो सकता है। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। मानसिक तनाव कम होगा। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का योग भी इस समय बना रहेगा। जमा राशि में वृद्धि होगी।

सिंह राशिफल जून 2024 (Leo Horoscope June 2024)
लव लाइफ के लिए ये महीना खास रहेगा। यात्रा पर जाने से काफी खर्च होगा, जिससे आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। नौकरी में उच्च अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। बिजनेस में मंदी के कारण मन भटक सकता है। अगर आप किसी से रिलेशनशिप में हैं तो आपके साथ धोखा हो सकता है।

कन्या राशिफल जून 2024 (Virgo Horoscope June 2024)
विद्यार्थियों को कोई अच्छी खबर इस महीने मिल सकती है। पैसा कमाने के कईं मौके इनके हाथ लग सकते हैं। वर्क प्लेस पर पर आप अच्छा प्रदर्शन करने में सफल रहेंगे। शत्रु परास्त होंगे। इस महीने आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही महंगी पड़ सकती है। संतान पक्ष से दुख मिलेगा।

तुला राशिफल जून 2024 (Libra Horoscope June 2024)
इस महीने आप कोई अचल संपत्ति जैसे मकान, प्लाट या जमीन आदि खरीद सकते हैं। कारोबार को आगे बढ़ाने में परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा, वहीं नौकरीपेशा लोगों के लिए यह महीना निराशाजनक रहेगा। पेट से संबंधित रोग इस महीने ज्यादा परेशान करेंगे। अपने खान-पान में नियंत्रण रखें। लव लाइफ के लिए समय अच्छा है।

वृश्चिक राशिफल जून 2024 (Scorpio Horoscope June 2024)
इस महीने आपको संतान की उपलब्धि पर गर्व महसूस होगा। अगर आप रिलेशनशिप में हैं तो आपके इस संबंध पर घर वालों की मुहर लग सकती है। बिजनेस में इस महीने बेहतर मुनाफा मिलने की प्रबल संभावना है। पत्नी और बच्चों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। वर्क प्लेस पर पर कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

धनु राशिफल जून 2024 (Sagittarius June 2024 Horoscope)
इस महीने आप संतान की गतिविधियों पर नजर रखें, नहीं तो बाद में बात बिगड़ सकती है। बेरोजगारों को अच्छी नौकरी का ऑफर मिल सकता है। प्रेमियों के लिए इस माह शुभ संकेत मिल रहे हैं। परिवार में किसी सदस्य का सेहत अचानक खराब हो सकती है। ऑफिस की राजनीति से दूर रहें तो बेहतर रहेगा। इस माह शनि आप पर भारी है।

जून मकर राशिफल 2024 (June Capricorn Horoscope 2024)
इस महीने आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। आपके अच्छे कामों के लिए समाज में सम्मान मिलेगा। नौकरी में कोई अतिरिक्त कार्य सौंपा जा सकता है। बिजनेस के लिए समय अनुकूल रहेगा। घर-परिवार में कोई मांगलिक आयोजन हो सकता है। गुप्त धन मिलने के योग बन रहे हैं। सरकार से लाभ मिलने की भी प्रबल संभावना है।

जून कुंभ राशिफल 2024 (June Aquarius Horoscope 2024)
इस महीने अचानक धन लाभ होगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए तरक्की के योग बन रहे हैं। ये महीना आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। परिवार में पिछले कुछ समय से चल रहे मतभेद आज खत्म हो सकते हैं। यात्रा पर जाना सुखद रहेगा। आर्थिक दृष्टि से भी यह एक महीना ठीक रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को बड़ा पद मिल सकता है।

मीन राशिफल जून 2024 (pisces horoscope june 2024)
इस महीने बिजनेस में कईं बड़े सौदे हो सकते हैं, जिसमें आपको फायदा ही फायदा होगा। इस महीने राजनीति से जुड़ी कोई खबर आपको निराश कर सकती है। परिवार और दोस्तों पर शक करने से बचें। परिवार में किसी वजह से तनाव की स्थिति बनी रहेगी। सेहत के मामलों को गंभीरता से लें, नहीं तो बाद में परेशान होना पड़ेगा।


ये भी पढ़ें-

Shani Jayanti 2024: शनिदेव की पूजा में न करें ये 4 गलतियां, नहीं तो भुगतने होंगे बुरे परिणाम


Ravivar Ko Kya Kare-Kya Nahi: रविवार को किसकी पूजा करें, , किस रंग के कपड़े पहनें, क्या उपाय करें?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

Share this article
click me!

Latest Videos

उत्तराखंड: 200 फीट खाई में समा गई बारातियों की बस, तिनकों की तरह बिखरीं लाशें
Rahul Gandhi LIVE: राहुल गांधी का हरियाणा के महेंद्रगढ़ में जनता को संबोधन।
हजारों समर्थकों के सामने ईरानी नेता खामेनेई ने खाई कसम, कहा- अब इजरायल खत्म
चाणक्य: 4 चीजों में महिलाओं की बराबरी नहीं कर सकते हैं पुरुष #Shorts
Hezbollah में जो लेने वाला था नसरल्ला की गद्दी, Israel ने उसे भी ठोका