Aaj Ka Panchang 14 जुलाई 2023: रोहिणी नक्षत्र से बनेगा मित्र नाम का शुभ योग, जानें अभिजीत मुहूर्त का समय

Published : Jul 14, 2023, 05:00 AM IST
Panchang-14-July-2023

सार

Aaj Ka Panchang: 14 जुलाई शुक्रवार को रोहिणी नक्षत्र पूरे दिन रहेगा, जिससे मित्र नाम का शुभ योग बनेगा। इसके अलावा इस दिन गण्ड और वृद्धि नाम के 2 अन्य योग भी रहेंगे। राहुकाल सुबह 10:52 से दोपहर 12:32 तक रहेगा। 

उज्जैन. ज्योतिषियों के अनुसार पूरे साल का पंचांग एक ही बार में बना लिया जाता है, लेकिन ये अंग्रेजी कैलेंडर पर आधारित न होकर हिंदू नववर्ष पर आधारित होता है। ज्योतिषियों के अनुसार, पंचांग मुख्य रूप से 5 अंगों से मिलकर बनता है, इसीलिए इसे पंचांग कहते हैं- ये हैं करण, तिथि, नक्षत्र, वार और योग। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

14 जुलाई का पंचांग (Aaj Ka Panchang 14 July 2023)
14 जुलाई 2023, दिन शुक्रवार को सावन मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि शाम 07.17 तक रहेगी, इसके बाद त्रयोदशी तिथि रात अंत तक रहेगी। शुक्रवार को रोहिणी नक्षत्र पूरे दिन रहेगा, जिससे मित्र नाम का शुभ योग बनेगा। इसके अलावा इस दिन गण्ड और वृद्धि नाम के 2 अन्य योग भी रहेंगे। राहुकाल सुबह 10:52 से दोपहर 12:32 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
शुक्रवार को चंद्रमा वृषभ राशि में, गुरु और राहु मेष राशि में, शनि कुंभ राशि में, सूर्य मिथुन राशि में, बुध कर्क राशि में, मंगल और शुक्र सिंह राशि में, केतु तुला राशि में रहेंगे। शुक्रवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। अगर यात्रा करना जरूरी हो तो जौ या राईं खाकर घर से बाहर निकलें।

14 जुलाई के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- श्रावण
पक्ष- कृष्ण
दिन- शुक्रवार
ऋतु- वर्षा
नक्षत्र- रोहिणी
करण- कौलव और तैतिल
सूर्योदय - 5:53 AM
सूर्यास्त - 7:11 PM
चन्द्रोदय - Jul 14 2:35 AM
चन्द्रास्त - Jul 14 4:37 PM
अभिजीत मुहूर्त - 12:06 PM – 12:59 PM
अमृत काल - 07:02 PM – 08:44 PM
ब्रह्म मुहूर्त - 04:17 AM – 05:05 AM

14 जुलाई का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 3:52 PM – 5:32 PM
कुलिक - 7:33 AM – 9:13 AM
दुर्मुहूर्त - 08:33 AM – 09:26 AM और 12:59 PM – 01:52 PM
वर्ज्यम् - 04:30 AM – 06:13 AM


ये भी पढ़ें-

Sawan Shivratri 2023: ये मंत्र बोलकर करें सावन शिवरात्रि का व्रत-पूजा, जानें पूजन सामग्री की लिस्ट, शुभ मुहूर्त, मंत्र और आरती


Sawan Shivratri 2023: कब करें सावन शिवरात्रि का व्रत, 15 या 16 जुलाई को? दूर करें कन्फ्यूजन, जानें सही डेट


Sawan 2023: शिवलिंग पर जल चढ़ाने से पहले जान लें ये 5 बातें


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज