
उज्जैन. इन दिनों सावन का अधिक मास चल रहा है। 16 अगस्त को ये अधिक मास समाप्त हो जाएगा। इसके पहले यानी 15 अगस्त को कई शुभ योग बन रहे हैं, जिससे ये दिन और भी खास हो गया है। इस दिन पुष्य नक्षत्र होने से सर्वार्थसिद्ध योग बनेगा, जो हर तरह की पूजा, उपाय और खरीदी आदि के लिए विशेष शुभ माना गया है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…
15 अगस्त का पंचांग (Aaj Ka Panchang 15 August 2023)
15 अगस्त 2023, दिन मंगलवार को श्रावण अधिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि दोपहर 12.43 तक रहेगी। इसके बाद अमावस्या तिथि आरंभ हो जाएगी। मंगलवार को पुष्य नक्षत्र दोपहर 2 बजे तक रहेगा। इसके बाद आश्लेषा नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। मंगलवार को पहले पुष्य नक्षत्र होने से वर्धमान और इसके बाद आश्लेषा नक्षत्र होने से आनंद नाम के 2 शुभ योग बनेंगे। इनके अलावा इस दिन सर्वार्थसिद्धि, व्यातिपात और वरियान नाम के 3 अन्य योग भी रहेंगे। राहुकाल दोपहर 03:43 से शाम 05:19 तक रहेगा।
ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
मंगलवार को चंद्रमा, शुक्र और सूर्य कर्क राशि में, शनि कुंभ राशि में, बुध और मंगल सिंह राशि में, गुरु और राहु मेष राशि में, केतु तुला राशि में रहेंगे। मंगलवार को उत्तर दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि निकलना पड़े तो गुड़ खाकर यात्रा पर जाना चाहिए।
15 अगस्त के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- श्रावण अधिक मास
पक्ष- कृष्ण
दिन- मंगलवार
ऋतु- वर्षा
नक्षत्र- पुष्य और आश्लेषा
करण- शकुनि और चतुष्पद
सूर्योदय - 6:06 AM
सूर्यास्त - 6:55 PM
चन्द्रोदय - Aug 15 4:51 AM
चन्द्रास्त - Aug 15 6:39 PM
अभिजीत मुहूर्त - 12:05 PM – 12:56 PM
अमृत काल - 06:49 AM – 08:36 AM
ब्रह्म मुहूर्त - 04:30 AM – 05:18 AM
15 अगस्त का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 9:19 AM – 10:55 AM
कुलिक - 12:31 PM – 2:07 PM
दुर्मुहूर्त - 08:40 AM – 09:31 AM, 11:24 PM – 12:09 AM
वर्ज्यम् - 04:22 AM – 06:10 AM
नागपंचमी पर भूलकर भी न करें ये गलती, वरना भुगतने पड़ेंगे बुरे परिणाम
Ghee Sankranti 2023: कब है घी संक्रांति, क्यों मनाया जाता है ये पर्व?
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।