
उज्जैन. भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज का व्रत किया जाता है। ये व्रत विवाहित महिलाएं अखंड सौभाग्य के लिए और कुंवारी लड़कियां मनचाहा पति पाने के लिए करती हैं। इस बार ये व्रत 18 सितंबर, सोमवार को किया जाएगा। इस व्रत में भगवान शिव के साथ देवी पार्वती की पूजा करने का विधान है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…
18 सितंबर का पंचांग (Aaj Ka Panchang 18 september 2023)
18 सितंबर 2023, दिन सोमवार को भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि दोपहर 12. 40 तक रहेगी। इसके बाद चतुर्थी तिथि शुरू हो जाएगी। इस दिन हरतालिका तीज का व्रत किया जाएगा। सोमवार को चित्रा नक्षत्र दोपहर 12.07 तक रहेगा। इसके बाद स्वाति नक्षत्र पूरे दिन रहेगा। सोमवार को पहले चित्रा नक्षत्र होने से मुद्गर नाम का अशुभ योग और इसके बाद स्वाति नक्षत्र होने से छत्र नाम का शुभ योग बनेगा। इनके अलावा इस दिन इंद्र और वैधृति नाम के 2 अन्य शुभ योग भी रहेंगे। राहुकाल सुबह 07:48 से 09:19 तक रहेगा।
ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
सोमवार को सूर्य कन्या राशि में, चंद्रमा तुला राशि में, गुरु और राहु मेष राशि में, शनि कुंभ राशि में, बुध सिंह राशि में, केतु तुला राशि में, मंगल कन्या राशि में और शुक्र कर्क राशि में रहेंगे। सोमवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि मजबूरी में यात्रा करनी पड़े तो शीशे में अपना चेहरा देखकर या कोई भी पुष्प खा कर घर से निकलना चाहिए।
18 सितंबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- भादौ मास
पक्ष- शुक्ल
दिन- सोमवार
ऋतु- वर्षा
नक्षत्र- चित्रा और स्वाति
करण- गर और वणिज
सूर्योदय - 6:18 AM
सूर्यास्त - 6:24 PM
चन्द्रोदय - Sep 18 8:47 AM
चन्द्रास्त - Sep 18 8:22 PM
अभिजीत मुहूर्त - 11:56 AM – 12:45 PM
अमृत काल - 04:23 AM – 06:06 AM
ब्रह्म मुहूर्त - 04:41 AM – 05:29 AM
18 सितंबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 10:50 AM – 12:21 PM
कुलिक - 1:51 PM – 3:22 PM
दुर्मुहूर्त - 12:45 PM – 01:33 PM और 03:10 PM – 03:59 PM
वर्ज्यम् - 06:07 PM – 07:50 PM
ये भी पढ़ें-
करना है पति को इम्प्रेस तो हरतालिका तीज पर पहनें राशि अनुसार खास ड्रेस
हलवे से खीर तक...गणेश उत्सव में विघ्नहर्ता को लगाएं 10 भोग
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।