
उज्जैन. धर्म ग्रंथों के अनुसार, हर तिथि के एक अलग स्वामी होते हैं। उस तिथि पर उनकी पूजा करने से विशेष शुभ फलों की प्राप्ति होती है। 2 जुलाई, रविवार को आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष चतुर्दशी तिथि है। इस तिथि के स्वामी स्वयं भगवान शिव हैं। इस दिन शिव की पूजा करने के लिए हर मनोकामना पूरी हो सकती है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…
2 जुलाई का पंचांग (Aaj Ka Panchang 2 July 2023)
2 जुलाई 2023, दिन रविवार को आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष चतुर्दशी तिथि पूरे दिन रहेगी। रविवार को ज्येष्ठा नक्षत्र दोपहर 01.18 तक रहेगा, इसके बाद मूल नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। रविवार को पहले ज्येष्ठा नक्षत्र होने से काण नाम का अशुभ योग और इसके बाद मूल नक्षत्र होने से सिद्धि नाम का शुभ योग बनेगा। इनके अलावा इस दिन शुक्ल और ब्रह्म नाम के 2 अन्य योग भी रहेंगे। राहुकाल शाम 05:32 से 07:12 तक रहेगा।
ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
रविवार को चंद्रमा वृश्चिक से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करेगा। इस दिन मंगल सिंह राशि में, केतु तुला राशि में, बुध और सूर्य मिथुन राशि में, शुक्र कर्क राशि में, गुरु और राहु मेष राशि में और शनि कुंभ राशि में रहेगा। रविवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दलिया, घी या पान खाकर ही घर से निकलें।
2 जुलाई के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- आषाढ़
पक्ष- शुक्ल
दिन- रविवार
ऋतु- वर्षा
नक्षत्र- ज्येष्ठा और मूल
करण- गर और वणिज
सूर्योदय - 5:49 AM
सूर्यास्त - 7:12 PM
चन्द्रोदय - Jul 02 6:25 PM
चन्द्रास्त - Jul 03 5:08 AM
अभिजीत मुहूर्त - 12:04 PM – 12:57 PM
अमृत काल – इस दिन नहीं है
ब्रह्म मुहूर्त - 04:12 AM – 05:00 AM
2 जुलाई का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 12:30 PM – 2:11 PM
कुलिक - 3:51 PM – 5:32 PM
दुर्मुहूर्त - 05:25 PM – 06:19 PM
वर्ज्यम् - 09:35 AM – 11:01 AM
Sawan 2023: सावन में न करें ये 6 काम, वरना भुगतने पड़ेंगे बुरे परिणाम
Amarnath Yatra 2023: बाबा अमरनाथ के 8 रहस्य, जो आज भी हैं अनसुलझे
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।