
उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर ग्रह एक निश्चित समय पर राशि बदलता है। कोई ग्रह ढाई साल में एक बार राशि बदलता है तो कोई ढाई दिन में। सबसे तेजी से राशि बदलने वाला ग्रह है चंद्रमा। ये हर सवा दो दिन में एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश कर जाता है। इसलिए इसे मन का कारक कहा जाता है। चंद्रमा का प्रभाव हमारे जीवन पर प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप में देखा जाता है। ये ग्रह 21 मई को वृषभ से निकलकर मिथुन में राशि में प्रवेश करेगा। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…
21 मई का पंचांग (Aaj Ka Panchang 21 मई 2023)
21 मई 2023, दिन रविवार को ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की द्वितिया तिथि पूरे दिन रहेगी। रविवार को रोहिणी नक्षत्र सुबह 9 बजे तक रहेगा, इसके बाद मृगशिरा नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। रविवार को पहले रोहिणी नक्षत्र होने से प्रजापति और इसके बाद मृगशिरा नक्षत्र होने से सौम्य नाम के 2 शुभ योग दिन भर रहेंगे। इनके अलावा द्विपुष्कर, सुकर्मा और धृति नाम के 3 अन्य योग भी रहेंगे। राहुकाल दोपहर 5:20 से 6:59 तक रहेगा।
ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
रविवार को चंद्रमा वृषभ राशि से निकलकर मिथुन में प्रवेश करेगा, इस राशि में पहले से ही शुक्र स्थित है। अन्य ग्रहों की बात की जाए तो गुरु, राहु और बुध मेष राशि में, सूर्य वृषभ राशि में, शनि कुंभ राशि में, मंगल कर्क राशि में और केतु तुला राशि में रहेगा।
21 मई के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- ज्येष्ठ
पक्ष- शुक्ल
दिन- रविवार
ऋतु- ग्रीष्म
नक्षत्र- रोहिणी और मृगशिरा
करण- बालव और कौलव
सूर्योदय - 5:47 AM
सूर्यास्त - 6:59 PM
चन्द्रोदय - May 21 6:43 AM
चन्द्रास्त - May 21 8:53 PM
अभिजीत मुहूर्त – 11:56 AM – 12:49
21 मई का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 12:23 PM – 2:02 PM
कुलिक - 3:41 PM – 5:20 PM
दुर्मुहूर्त - 05:13 PM – 06:06 PM
वर्ज्यम् - 03:02 PM – 04:44 PM
ये भी पढ़ें-
Mahesh Navmi 2023 Date: कब मनाया जाएगा महेश नवमी पर्व, कौन से शुभ योग बनेंगे इस दिन? जानें इसकी कथा
Hindu Tradition: क्यों शगुन के पैसों में 1 रुपया ज्यादा दिया जाता है जैसे 51 या 101?
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।