Aaj Ka Panchang 22 जुलाई 2023: रात को चंद्रमा करेगा कन्या राशि में प्रवेश, दिन भर रहेंगे 2 अशुभ योग

Published : Jul 22, 2023, 05:00 AM IST
Panchang-22-July-2023

सार

22 जुलाई, शनिवार को पहले पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र होने से लुंबक और इसके बाद उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र होने से उत्पात नाम के 2 अशुभ योग बनेंगे। इनके अलावा इस दिन वरियान और परिघ नाम के 2 अन्य योग भी रहेंगे। राहुकाल सुबह 09:15 से 10:54 तक रहेगा। 

उज्जैन. पंचांग बनाते समय तिथि का विशेष रूप से ध्यान रखा जाता है। लेकिन तिथि क्या होती है, इसके बारे में कम ही लोगों को पता है। ज्योतिषियों के अनुसार, चन्द्र रेखांक को सूर्य रेखांक से 12 अंश ऊपर जाने के लिए जो समय लगता है, वह तिथि कहलाती है। तिथि कुल 16 होती है प्रतिपदा से चतुर्दशी तक 14 और पूर्णिमा व अमावस्या। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

22 जुलाई का पंचांग (Aaj Ka Panchang 22 July 2023)
22 जुलाई 2023, दिन शनिवार को श्रावण अधिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि सुबह 09.26 तक रहेगी। इसके बाद पंचमी तिथि पूरे दिन रहेगी। शनिवार को पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र शाम 04:58 तक रहेगा। इसके बाद उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। शनिवार को पहले पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र होने से लुंबक और इसके बाद उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र होने से उत्पात नाम के 2 अशुभ योग बनेंगे। इनके अलावा इस दिन वरियान और परिघ नाम के 2 अन्य योग भी रहेंगे। राहुकाल सुबह 09:15 से 10:54 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
शनिवार की रात चंद्रमा राशि बदलकर सिंह से कन्या में प्रवेश करेगा। इस दिन शुक्र सिंह राशि में, सूर्य और बुध कर्क राशि में, गुरु और राहु मेष राशि में, शनि कुंभ राशि में, केतु तुला राशि में रहेंगे। शनिवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। पूर्व दिशा में यात्रा करना पड़े तो अदरक, उड़द या तिल खाकर घर से निकलें।

22 जुलाई के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- श्रावण अधिक मास
पक्ष- शुक्ल
दिन- शनिवार
ऋतु- वर्षा
नक्षत्र- पूर्वा और उत्तरा फाल्गुनी
करण- विष्टि और बव
सूर्योदय - 5:57 AM
सूर्यास्त - 7:09 PM
चन्द्रोदय - Jul 22 9:32 AM
चन्द्रास्त - Jul 22 10:15 PM
अभिजीत मुहूर्त - 12:06 PM – 12:59 PM
अमृत काल - 09:46 AM – 11:34 AM
ब्रह्म मुहूर्त - 04:20 AM – 05:08 AM

22 जुलाई का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 2:12 PM – 3:51 PM
कुलिक - 5:56 AM – 7:35 AM
दुर्मुहूर्त - 07:42 AM – 08:35 AM
वर्ज्यम् - 01:01 AM – 02:48 AM



ये भी पढ़ें-

Krishna Janmashtami 2023: कब है श्रीकृष्ण जन्माष्टमी? न हों कन्फ्यूज, नोट करें सही डेट और पूजा का शुभ मुहूर्त


Sawan Somvar 2023: सावन के तीसरे सोमवार को बनेगा ‘शिव’ योग, 1 छोटा उपाय कर सकता है आपके वारे-न्यारे


Sawan 2023: सावन में घर बैठे करें महाकाल, काशी विश्वनाथ और सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के लाइव दर्शन


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज