Aaj Ka Panchang 23 सितंबर 2023: आज किस दिशा में यात्रा न करें, कब से कब तक रहेगा अभिजीत मुहूर्त?

Published : Sep 23, 2023, 05:00 AM IST
Monday-Panchang

सार

23 सितंबर, शनिवार को पहले मूल नक्षत्र होने से चर और इसके बाद पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र होने से मातंग नाम के 2 शुभ योग बनेंगे। इनके अलावा इस दिन सौभाग्य और शोभन नाम के 2 अन्य योग भी रहेंगे। राहुकाल सुबह 09:19 से 10:49 तक रहेगा। 

उज्जैन. पंचांग के बारे में अधिकांश लोग जानते हैं। पंचांग पांच तथ्यों से मिलकर बना होता है, ये हैं करण, तिथि, नक्षत्र, वार और योग। पंचांग में इन सभी का अलग-अलग महत्व होता है। पंचांग में शुभ मुहूर्त के साथ-साथ ग्रह नक्षत्रों की स्थितियों का वर्णन भी मिलता है। इसके अलावा भी इसमें काफी जानकारी होती है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

23 सितंबर का पंचांग (Aaj Ka Panchang 23 september 2023)
23 सितंबर 2023, दिन शनिवार को भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि दोपहर 12.18 मिनिट तक रहेगी। इसके बाद नवमी तिथि शुरू हो जाएगी। शनिवार को मूल नक्षत्र दोपहर 02.56 तक रहेगा, इसके बाद पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। शनिवार को पहले मूल नक्षत्र होने से चर और इसके बाद पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र होने से मातंग नाम के 2 शुभ योग बनेंगे। इनके अलावा इस दिन सौभाग्य और शोभन नाम के 2 अन्य योग भी रहेंगे। राहुकाल सुबह 09:19 से 10:49 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
शनिवार को चंद्रमा धनु राशि में, सूर्य कन्या राशि में, गुरु और राहु मेष राशि में, शनि कुंभ राशि में, बुध सिंह राशि में, केतु तुला राशि में, मंगल कन्या राशि में और शुक्र कर्क राशि में रहेंगे। शनिवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। पूर्व दिशा में यात्रा करना पड़े तो अदरक, उड़द या तिल खाकर घर से निकलें।

23 सितंबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- भादौ मास
पक्ष- शुक्ल
दिन- शनिवार
ऋतु- वर्षा
नक्षत्र- मूल और पूर्वाषाढ़ा
करण- बव और बालव
सूर्योदय - 6:19 AM
सूर्यास्त - 6:19 PM
चन्द्रोदय - Sep 23 1:43 PM
चन्द्रास्त - Sep 24 12:23 AM
अभिजीत मुहूर्त - 11:55 AM – 12:43 PM
अमृत काल - 08:47 AM – 10:20 AM
ब्रह्म मुहूर्त - 04:43 AM – 05:31 AM

23 सितंबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 1:49 PM – 3:19 PM
कुलिक - 6:19 AM – 7:49 AM
दुर्मुहूर्त - 07:55 AM – 08:43 AM
वर्ज्यम् - 12:02 AM – 01:33 AM


ये भी पढ़ें-

Rahu Ketu Ke Upay: अक्टूबर 2023 में राहु-केतु बदलेंगे राशि, बचना चाहते हैं इनके बुरे प्रभाव से तो करें ये उपाय

क्या गणेश प्रतिमा की पीठ देखने से धन हानि होने लगती है?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज