Aaj Ka Panchang 24 सितंबर 2023: तेजा दशमी आज, जानें राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

Published : Sep 24, 2023, 04:00 AM IST
Panchang-24-Sept-2023

सार

24 सितंबर, सोमवार को पहले पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र होने से शुभ और इसके बाद उत्तरषाढ़ा नक्षत्र होने से अमृत नाम के 2 शुभ योग बनेंगे। इनके अलावा इस दिन सर्वार्थसिद्धि, शोभन और अतिगण्ड नाम के 3 अन्य योग भी रहेंगे। राहुकाल शाम 04:48 से 06:18 तक रहेगा। 

उज्जैन. भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को तेजा दशमी का पर्व मनाया जाता है। तेजाजी महाराज राजस्थान और मध्य प्रदेश का स्थानीय देवता माने जाते हैं। कहते हैं कि जो भी तेजा दशमी पर तेजाजी महाराज की पूजा करता है, उसे कभी सर्प भय नहीं रहता। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

24 सितंबर का पंचांग (Aaj Ka Panchang 24 september 2023)
24 सितंबर 2023, दिन रविवार को भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि सुबह 10.23 मिनिट तक रहेगी। इसके बाद दशमी तिथि शुरू हो जाएगी। इस दिन तेजा दशमी का पर्व मनाया जाएगा। रविवार को पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र दोपहर 01.41 तक रहेगा, इसके बाद उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। सोमवार को पहले पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र होने से शुभ और इसके बाद उत्तरषाढ़ा नक्षत्र होने से अमृत नाम के 2 शुभ योग बनेंगे। इनके अलावा इस दिन सर्वार्थसिद्धि, शोभन और अतिगण्ड नाम के 3 अन्य योग भी रहेंगे। राहुकाल शाम 04:48 से 06:18 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
रविवार को चंद्रमा धनु से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेगा। इस दिन सूर्य कन्या राशि में, गुरु और राहु मेष राशि में, शनि कुंभ राशि में, बुध सिंह राशि में, केतु तुला राशि में, मंगल कन्या राशि में और शुक्र कर्क राशि में रहेंगे। रविवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दलिया, घी या पान खाकर ही घर से निकलें।

24 सितंबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- भादौ मास
पक्ष- शुक्ल
दिन- रविवार
ऋतु- वर्षा
नक्षत्र- पूर्वाषाढ़ा और उत्तराषाढ़ा
करण- कौलव और तैतिल
सूर्योदय - 6:19 AM
सूर्यास्त - 6:18 PM
चन्द्रोदय - Sep 24 2:42 PM
चन्द्रास्त - Sep 25 1:29 AM
अभिजीत मुहूर्त - 11:55 AM – 12:43 PM
अमृत काल - 09:08 AM – 10:39 AM
ब्रह्म मुहूर्त - 04:43 AM – 05:31 AM

24 सितंबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 12:18 PM – 1:48 PM
कुलिक - 3:18 PM – 4:48 PM
दुर्मुहूर्त - 04:42 PM – 05:30 PM
वर्ज्यम् - 09:06 PM – 10:35 PM


ये भी पढ़ें-

कपिल से कोहली तक, मैच जीतने के लिए अजीब ‘टोटके’ करते ये 10 क्रिकेटर


Parivartini Ekadashi 2023: परिवर्तिनी एकादशी कब? न हों कन्फ्यूज, तुरंत नोट करें सही डेट, पूजा विधि, मंत्र व मुहूर्त


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज