
उज्जैन. धर्म ग्रंथों के अनुसार, सप्तमी तिथि के स्वामी स्वयं भगवान सूर्यदेव हैं। जब ये तिथि रविवार को होती है इस दिन भानु सप्तमी का पर्व मनाया जाता है। इस दिन भगवान सूर्य की पूजा विशेष रूप से की जाती है। इस बार ये शुभ संयोग 25 जून को है। ये शुभ संयोग आषाढ़ मास में होने से इसका महत्व और भी बढ़ गया है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…
25 जून का पंचांग (Aaj Ka Panchang 25 June 2023)
25 जून 2023, दिन रविवार को आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन भानु सप्तमी का पर्व मनाया जाएगा। रविवार को उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र दिन भर रहेगा। रविवार को पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र सुबह 10.11 तक रहेगा, इसके बाद उत्तरा फालगुनी नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। रविवार को पहले पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र होने से छत्र और इसके बाद उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र होने से मित्र नाम के 2 शुभ योग बनेंगे। साथ ही इस दिन व्यातीपात, सर्वार्थसिद्धि और त्रिपुष्कर नाम के 3 अन्य योग भी रहेंगे। राहुकाल शाम 5:31 से 7:12 तक रहेगा। रविवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दलिया, घी या पान खाकर ही घर से निकलें।
ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
रविवार को चंद्रमा सिंह राशि से निकलकर कन्या में प्रवेश करेगा। इस दिन बुध और सूर्य मिथुन राशि में, शुक्र और मंगल कर्क राशि में, गुरु और राहु मेष राशि में, शनि कुंभ राशि में और केतु तुला राशि में रहेगा।
25 जून के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- आषाढ़
पक्ष- शुक्ल
दिन- रविवार
ऋतु- वर्षा
नक्षत्र- पूर्वा और उत्तरा फाल्गुनी
करण- गर और वणिज
सूर्योदय - 5:47 AM
सूर्यास्त - 7:11 PM
चन्द्रोदय - Jun 25 11:37 AM
चन्द्रास्त - Jun 26 12:14 AM
अभिजीत मुहूर्त - 12:02 PM – 12:56 PM
अमृत काल – नहीं है
ब्रह्म मुहूर्त - 04:10 AM – 04:58 AM
25 जून का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 12:29 PM – 2:10 PM
कुलिक - 3:50 PM – 5:31 PM
दुर्मुहूर्त - 05:24 PM – 06:18 PM
वर्ज्यम् - 06:09 PM – 07:55 PM
ये भी पढ़ें-
Bhanu Saptami June 2023: 25 जून को सूर्य पूजा का दुर्लभ संयोग, 11 साल पहले पहले बना था ऐसा योग
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।