Aaj Ka Panchang 6 अगस्त 2023: चंद्रमा करेगा मेष राशि में प्रवेश, किस दिशा में यात्रा करने से बचें?

Published : Aug 06, 2023, 05:00 AM IST
Panchang-6-AUg-2023

सार

6 अगस्त, रविवार को रेवती नक्षत्र पूरे दिन रहेगा, जिससे वर्धमान नाम का शुभ योग बनेगा। इसके अलावा इस दिन धृति और शूल नाम के 2 अन्य अशुभ योग भी रहेंगे। राहुकाल शाम 05:24 से 07:02 तक रहेगा। 

उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य एक राशि में लगभग 30 दिन रहता है। किसी-किसी राशि में ये ग्रह 31 दिन भी रहता है। इस तरह सूर्य लगभग 365 दिनों में अपना राशि चक्र पूरा करता हुआ सूर्य का एक चक्कर लगा लेता है। इसे ही सौर वर्ष कहते हैं जो 365 दिन का होता है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

6 अगस्त का पंचांग (Aaj Ka Panchang 6 August 2023)
6 अगस्त 2023, दिन रविवार को श्रावण अधिक मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि सुबह 07.10 तक रहेगी। इसके बाद षष्ठी तिथि रात अंत तक रहेगी। रविवार को रेवती नक्षत्र पूरे दिन रहेगा, जिससे वर्धमान नाम का शुभ योग बनेगा। इसके अलावा इस दिन धृति और शूल नाम के 2 अन्य अशुभ योग भी रहेंगे। राहुकाल शाम 05:24 से 07:02 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
रविवार की रात चंद्रमा मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेगा। इस दिन शनि कुंभ राशि में, शुक्र (वक्री), बुध और मंगल सिंह राशि में, सूर्य कर्क राशि में, गुरु और राहु मेष राशि में, केतु तुला राशि में रहेंगे। रविवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दलिया, घी या पान खाकर ही घर से निकलें।

6 अगस्त के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- श्रावण अधिक मास
पक्ष- कृष्ण
दिन- रविवार
ऋतु- वर्षा
नक्षत्र- रेवती
करण- तैतिल और गर
सूर्योदय - 6:03 AM
सूर्यास्त - 7:02 PM
चन्द्रोदय - Aug 06 10:36 PM
चन्द्रास्त - Aug 07 11:35 AM
अभिजीत मुहूर्त - 12:06 PM – 12:58 PM
अमृत काल - 11:27 PM – 12:58 AM
ब्रह्म मुहूर्त - 04:27 AM – 05:15 AM

6 अगस्त का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 12:32 PM – 2:10 PM
कुलिक - 3:47 PM – 5:24 PM
दुर्मुहूर्त - 05:18 PM – 06:10 PM
वर्ज्यम् - 09:21 PM – 10:55 PM


ये भी पढ़ें-

इस नाग मंदिर में छिपे हैं कई ‘रहस्य’, साल में सिर्फ 1 दिन खुलता है


ये हैं भगवान शिव के 8 प्रमुख अवतार, इनमें से 2 आज भी हैं जीवित


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज