Aaj Ka Panchang 6 जुलाई 2023: आज करें संकष्टी चतुर्थी व्रत, चंद्रमा और शुक्र ग्रह करेंगे राशि परिवर्तन

Published : Jul 06, 2023, 05:00 AM IST
Panchang-6-July-2023

सार

Aaj Ka Panchang: 6 जुलाई गुरुवार को धनिष्ठा नक्षत्र होने से श्रीवत्स नाम का शुभ योग पूरे दिन बना रहेगा। इसके अलावा इस दिन प्रीति नाम का 1 अन्य शुभ योग भी रहेंगे। राहुकाल दोपहर 02:11 से 03:52 तक रहेगा। 

उज्जैन. प्रत्येक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को संकष्टी चतुर्थी का व्रत किया जाता है। इस बार श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 6 जुलाई, गुरुवार को है। इस दिन कई शुभ योग बनेंगे, जिसके चलते इसका महत्व और भी बढ़ गया है। श्रावण मास में भगवान श्रीगणेश की पूजा का ये व्रत बहुत ही शुभ फल देने वाला रहेगा। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

6 जुलाई का पंचांग (Aaj Ka Panchang 6 July 2023)
6 जुलाई 2023, दिन गुरुवार को सावन मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि सुबह 06.30 तक रहेगी, इसके बाद चतुर्थी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन संकष्टी चतुर्थी का व्रत किया जाएगा। गुरुवार को धनिष्ठा नक्षत्र होने से श्रीवत्स नाम का शुभ योग पूरे दिन बना रहेगा। इसके अलावा इस दिन प्रीति नाम का 1 अन्य शुभ योग भी रहेंगे। राहुकाल दोपहर 02:11 से 03:52 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
गुरुवार को चंद्रमा मकर राशि से निकलकर कुंभ में प्रवेश करेगा, जहां पहले से ही शनि स्थित है। शनि और चंद्रमा की युति से विष नाम का अशुभ योग बनेगा। इस दिन शुक्र ग्रह भी कर्क से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेगा। यहां सूर्य और मंगल के साथ इसकी युति बनेगी। 3 ग्रह एक ही राशि में होने से ये त्रिग्रही योग कहलाएगा। इस दिन बुध मिथुन राशि में, केतु तुला राशि में, गुरु और राहु मेष राशि में रहेगा।

6 जुलाई के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- श्रावण
पक्ष- कृष्ण
दिन- गुरुवार
ऋतु- वर्षा
नक्षत्र- धनिष्ठा
करण- विष्टी, बव और बालव
सूर्योदय - 5:50 AM
सूर्यास्त - 7:12 PM
चन्द्रोदय - Jul 06 10:10 PM
चन्द्रास्त - Jul 07 9:43 AM
अभिजीत मुहूर्त - 12:04 PM – 12:58 PM
अमृत काल - 03:06 PM – 04:32 PM
ब्रह्म मुहूर्त - 04:14 AM – 05:02 AM

6 जुलाई का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 5:50 AM – 7:30 AM
कुलिक - 9:10 AM – 10:51 AM
दुर्मुहूर्त - 10:17 AM – 11:11 AM और 03:38 PM – 04:32 PM
वर्ज्यम् - 06:58 AM – 08:26 AM


ये भी पढ़ें-

Sawan 2023 Rashifal: सावन में मेष सहित इन 4 राशि पर बरसेगी शिवजी की कृपा


Sawan 2023: सावन के पहले दिन घर बैठे करें 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन


सावन में शिवजी को चढ़ाएं ये 10 चीजें, मिलेगी दिन दूनी-रात चौगुनी तरक्की


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज