Aaj Ka Panchang 9 जुलाई 2023: कर्क राशि में बना बुधादित्य राजयोग, जानें कब से कब तक रहेगा राहुकाल?

Published : Jul 09, 2023, 05:00 AM IST
Panchang-9-July-2023

सार

9 जुलाई, रविवार को पहले उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र होने से सुस्थिर और बाद में रेवती नक्षत्र होने से वर्धमान नाम से 2 शुभ योग बनेंगे। इनके अलावा इस दिन शोभन और अतिगण्ड नाम के 2 अन्य योग भी रहेंगे। राहुकाल शाम 05:32 से 07:12 तक रहेगा। 

उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब किसी राशि में दो या दो से ज्यादा ग्रह एक साथ होते हैं तो कई शुभ-अशुभ योग बनते हैं। ऐसा ही एक शुभ योग है बुधादित्य। इसे राजयोग भी कहा जाता है। ज्योतिषियों के अनुसार, जब किसी ग्रह में बुध और सूर्य साथ हो तो ये शुभ योग बनता है। वर्तमान में ये दोनों ग्रह कर्क राशि में एक साथ है, जिससे बुधादित्य राजयोग का निर्माण हो रहा है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

9 जुलाई का पंचांग (Aaj Ka Panchang 9 July 2023)
9 जुलाई 2023, दिन रविवार को सावन मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि पूरे दिन रहेगी। रविवार को उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र शाम 07.30 तक रहेगा, इसके बाद रेवती नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। रविवार को पहले उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र होने से सुस्थिर और बाद में रेवती नक्षत्र होने से वर्धमान नाम से 2 शुभ योग बनेंगे। इनके अलावा इस दिन शोभन और अतिगण्ड नाम के 2 अन्य योग भी रहेंगे। राहुकाल शाम 05:32 से 07:12 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
रविवार को चंद्रमा मीन राशि में, शनि कुंभ राशि में, सूर्य और बुध कर्क राशि में, मंगल और शुक्र सिंह राशि में, केतु तुला राशि में, गुरु और राहु मेष राशि में रहेंगे। रविवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दलिया, घी या पान खाकर ही घर से निकलें।

9 जुलाई के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- श्रावण
पक्ष- कृष्ण
दिन- रविवार
ऋतु- वर्षा
नक्षत्र- उत्तरा भाद्रपद और रेवती
करण- विष्टि और वब
सूर्योदय - 5:51 AM
सूर्यास्त - 7:12 PM
चन्द्रोदय - Jul 10 12:02 AM
चन्द्रास्त - Jul 10 12:44 PM
अभिजीत मुहूर्त - 12:05 PM – 12:58 PM
अमृत काल - 02:54 PM – 04:26 PM
ब्रह्म मुहूर्त - 04:15 AM – 05:03 AM

9 जुलाई का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 12:32 PM – 2:12 PM
कुलिक - 3:52 PM – 5:32 PM
दुर्मुहूर्त - 05:25 PM – 06:19 PM
वर्ज्यम् - 07:14 AM – 08:48 AM


ये भी पढ़ें-

शिवजी की 10 सबसे बड़ी प्रतिमाएं, एक के आगे तो कुतुब मीनार भी है छोटा


 

Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज