
उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हमारे सौर मंडल में कुल 9 ग्रह हैं। ये सभी ग्रह समय-समय पर राशि बदलते हैं। इनमें से सबसे तेजी से राशि बदलने वाला ग्रह है चंद्रमा। ये ग्रह 2 दिन और कुछ घंटों में राशि बदल लेता है। 8 जुलाई को ये ग्रह कुंभ से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेगा। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…
8 जुलाई का पंचांग (Aaj Ka Panchang 8 July 2023)
8 जुलाई 2023, दिन शनिवार को सावन मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि पूरे दिन रहेगी। शनिवार को पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र पूरे दिन रहेगा, जिससे कालदण्ड नाम का अशुभ योग बनेगा। इसके अलावा इस दिन सौभाग्य और शोभन नाम के 2 अन्य शुभ योग रहेंगे। राहुकाल सुबह 09:11 से 10:51 तक रहेगा।
ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
शनिवार को चंद्रमा कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेगा। इस दिन शनि कुंभ राशि में, सूर्य कर्क राशि में, मंगल और शुक्र सिंह राशि में, बुध मिथुन राशि में, केतु तुला राशि में, गुरु और राहु मेष राशि में रहेंगे। शनिवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। पूर्व दिशा में यात्रा करना पड़े तो अदरक, उड़द या तिल खाकर घर से निकलें।
8 जुलाई के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- श्रावण
पक्ष- कृष्ण
दिन- शनिवार
ऋतु- वर्षा
नक्षत्र- पूर्वा भाद्रपद
करण- गर और वणिज
सूर्योदय - 5:51 AM
सूर्यास्त - 7:12 PM
चन्द्रोदय - Jul 08 11:27 PM
चन्द्रास्त - Jul 09 11:46 AM
अभिजीत मुहूर्त - 12:05 PM – 12:58 PM
अमृत काल - 01:09 PM – 02:38 PM
ब्रह्म मुहूर्त - 04:14 AM – 05:02 AM
8 जुलाई का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 2:12 PM – 3:52 PM
कुलिक - 5:51 AM – 7:31 AM
दुर्मुहूर्त - 07:38 AM – 08:31 AM
वर्ज्यम् - 05:45 AM – 07:17 AM
Nagpanchami 2023 Date: इस बार नागपंचमी पर दुर्लभ संयोग, जानें क्यों मनाया जाता है ये पर्व?
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।