Nagpanchami 2023 Date: हर साल सावन मास में नागपंचमी का त्योहार मनाया जाता है। इस पर्व पर नागों की पूजा विशेष रूप से की जाती है। इस त्योहार से कई परंपराएं और मान्यताएं जुड़ी हुई हैं। इस बार नागपंचमी पर दुर्लभ संयोग बन रहा है। 

उज्जैन. धर्म ग्रंथों के अनुसार, सावन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नागपंचमी (Nagpanchami 2023 Date) का त्योहार मनाया जाता है। इस बार नागपंचमी का ये पर्व बहुत ही खास बन गया है क्योंकि इस दिन दुर्लभ संयोग बन रहा है। इस दिन भगवान शिव के आभूषण कहे जाने वाले नागों की पूजा विशेष रूप से की जाती है। देश में कई नाग मंदिर हैं, जहां इस दिन भक्तों का तांता लगा रहता है। आगे जानिए इस बार ये पर्व कब मनाया जाएगा और इस दिन कौन-सा दुर्लभ संयोग बन रहा है….

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इस दिन मनाया जाएगा नागपंचमी पर्व? (Kab Hai Nagpanchami)
पंचांग के अनुसार, श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि 20 अगस्त, रविवार की रात 12:22 से शुरू होगी जो 21 अगस्त, सोमवार की रात 02:00 बजे तक रहेगी। चूंकि पंचमी तिथि का सूर्योदय 21 अगस्त, सोमवार को होगा, इसलिए इसी दिन ये पर्व मनाया जाएगा। इस दिन ग्रह-नक्षत्रों के संयोग से कई शुभ योग बनेंगे, जिसके चलते ये त्योहार और भी खास हो गया है।

सोमवार को नागपंचमी का दुर्लभ संयोग (Nagpanchami 2023 Shubh Yog)
वैसे तो नागपंचमी का पर्व हर साल मनाया जाता है, लेकिन सोमवार को नागपंचमी का संयोग कई सालों में एक बार बनता है। इस बार ये संयोग बन रहा है जब नागपंचमी का पर्व सोमवार को मनाया जाएगा। सोमवार भगवान शिव का प्रिय वार है, वहीं नागपंचमी शिवजी के साथ-साथ नागों की पूजा के लिए भी विशेष दिन है। इसके पहले ऐसा संयोग साल 2019 में 5 अगस्त को बना था।

ये शुभ योग बनेंगे इस दिन?
उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, 21 अगस्त, सोमवार को शुभ और शुक्ल नाम के योग दिन भर रहेंगे। इस दिन सूर्य, बुध और शुक्र सिंह राशि में रहेंगे। सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य नाम का राजयोग बनेगा। इस दिन शुक्र और शनि वक्री अवस्था में रहेगा। चंद्रमा राशि बदलकर कन्या से तुला में प्रवेश करेगा।


ये भी पढ़ें-

Sawan 2023: 59 दिन के सावन में शिव पूजा के सबसे खास 12 शुभ संयोग, फिर नहीं मिलेगा ऐसा मौका, नोट कर लें ये तारीखें


Sawan 2023: कौन हैं अशोक सुंदरी, जिन्हें कहते हैं भगवान शिव की पुत्री?


Sawan में करें राशि अनुसार उपाय, महादेव की कृपा से हो सकते हैं मालामाल


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।