Aaj Ka Panchang 7 जुलाई 2023: मौना पंचमी आज, 3 शुभ योगों में बीतेगा दिन, जानें अभिजीत मुहूर्त का समय

Published : Jul 07, 2023, 05:00 AM IST
Panchang-7-July-2023

सार

7 जुलाई, शुक्रवार को मौना पंचमी का व्रत किया जाएगा। इस दिन शतभिषा नक्षत्र होने से सौम्य नाम का शुभ योग बनेगा। इसके अलावा इस दिन आयुष्मान और सौभाग्य नाम के 2 अन्य शुभ योग भी रहेंगे। राहुकाल सुबह 10:51 से दोपहर 12:31 तक रहेगा। 

उज्जैन. इस दिनों श्रावण मास चल रहा है। इसका महत्व शिवपुराण सहित कई धर्म ग्रंथों में बताया गया है। इस महीने में की गई शिव पूजा शुभ फल देने वाली मानी गई है। इस महीने में कई व्रत त्योहार मनाए जाते हैं। इस महीने की पंचमी तिथि के स्वामी स्वयं भगवान शेषनाग है। इस बार 7 जुलाई को ये तिथि होने से इस दिन मौना पंचमी का पर्व मनाया जाएगा। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

7 जुलाई का पंचांग (Aaj Ka Panchang 7 July 2023)
7 जुलाई 2023, दिन शुक्रवार को सावन मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन मौना पंचमी का व्रत किया जाएगा। शुक्रवार को शतभिषा नक्षत्र होने से सौम्य नाम का शुभ योग बनेगा। इसके अलावा इस दिन आयुष्मान और सौभाग्य नाम के 2 अन्य शुभ योग भी रहेंगे। राहुकाल सुबह 10:51 से दोपहर 12:31 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
शुक्रवार को चंद्रमा और शनि कुंभ राशि में, कर्क, सूर्य और मंगल सिंह राशि में, बुध मिथुन राशि में, केतु तुला राशि में, गुरु और राहु मेष राशि में रहेंगे।

7 जुलाई के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- श्रावण
पक्ष- कृष्ण
दिन- शुक्रवार
ऋतु- वर्षा
नक्षत्र- शतभिषा
करण- कौलव और तैतिल
सूर्योदय - 5:50 AM
सूर्यास्त - 7:12 PM
चन्द्रोदय - Jul 07 10:50 PM
चन्द्रास्त - Jul 08 10:46 AM
अभिजीत मुहूर्त - 12:04 PM – 12:58 PM
अमृत काल - 03:43 PM – 05:10 PM
ब्रह्म मुहूर्त - 04:14 AM – 05:02 AM

7 जुलाई का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 3:52 PM – 5:32 PM
कुलिक - 7:30 AM – 9:11 AM
दुर्मुहूर्त - 08:31 AM – 09:24 AM और 12:58 PM – 01:51 PM
वर्ज्यम् - 04:13 AM – 05:42 AM


ये भी पढ़ें-

Sawan 2023: 19 साल बाद सावन में शिव-विष्णु की पूजा का शुभ संयोग, कैसे करें इन दोनों देवताओं को प्रसन्न?


Sawan में करें राशि अनुसार उपाय, महादेव की कृपा से हो सकते हैं मालामाल


Sawan 2023: 59 दिन के सावन में शिव पूजा के सबसे खास 12 शुभ संयोग, फिर नहीं मिलेगा ऐसा मौका, नोट कर लें ये तारीखें


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज