Aaj Ka Panchang 24 अक्टूबर 2023: विजयादशमी आज, जानें आज के शुभ-अशुभ योग और रावण दहन का मुहूर्त

Published : Oct 24, 2023, 04:00 AM IST
Panchang-24-Oct-2023

सार

Aaj Ka Panchang: 24 अक्टूबर, मंगलवार को धनिष्ठा नक्षत्र दोपहर 03:28 तक रहेगा, इसके बाद शतभिषा नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। मंगलवार को पहले धनिष्ठा उत्पात और इसके बाद शतभिषा नक्षत्र होने से मृत्यु नाम के 2 अशुभ योग बनेंगे। 

उज्जैन. आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को दशहरा यानी विजयादशमी का पर्व मनाय जाता है। इस बार ये तिथि 24 अक्टूबर, मंगलवार को है। इस दिन शस्त्र पूजन, शमी पूजन, जवारे विसर्जन और रावण दहन आदि कईं परंपराएं पूरी की जाएंगी। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

24 अक्टूबर 2023 का पंचांग (Aaj Ka Panchang 24 October 2023)
24 अक्टूबर 2023, दिन मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि दोपहर 03.14 तक रहेगी। इसके बाद एकादशी तिथि शुरू हो जाएगी। इस दिन दशहरा यानी विजयादशमी उत्सव मनाया जाएगा। मंगलवार को धनिष्ठा नक्षत्र दोपहर 03:28 तक रहेगा, इसके बाद शतभिषा नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। मंगलवार को पहले धनिष्ठा नक्षत्र होने से उत्पात और इसके बाद शतभिषा नक्षत्र होने से मृत्यु नाम के 2 अशुभ योग बनेंगे। इनके अलावा इस दिन गण्ड और वृद्धि नाम के 2 अन्य योग भी रहेंगे। इस दिन राहुकाल दोपहर 03:00 से शाम 04:25 तक रहेगा।

दशहरा 2023 रावण दहन का शुभ मुहूर्त (Dussehra 2023 Ravan Dahan Shubh Muhurat)
परंपरा अनुसार, रावण दहन का शुभ मुहूर्त सूर्यास्त से लेकर ढाई घंटे तक रहता है। 24 अक्टूबर, मंगलवार को सूर्यास्त का समय 05.43 मिनट है। इसके अनुसार रावण दहन का शुभ मुहूर्त इस प्रकार रहेगा…
- शाम 05.43 से रात 08.13 तक

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
मंगलवार को चंद्रमा कुंभ राशि में, सूर्य, बुध, केतु और मंगल तुला राशि में, गुरु और राहु मेष राशि में, शनि कुंभ राशि में और शुक्र सिंह राशि में रहेंगे। मंगलवार को उत्तर दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि निकलना पड़े तो गुड़ खाकर यात्रा पर जाना चाहिए।

24 अक्टूबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- आश्विन मास
पक्ष- शुक्ल
दिन- मंगलवार
ऋतु- शरद
नक्षत्र- धनिष्ठा और शतभिषा
करण- गर और वणिज
सूर्योदय - 6:31 AM
सूर्यास्त - 5:50 PM
चन्द्रोदय - Oct 24 3:01 PM
चन्द्रास्त - Oct 25 2:35 AM
अभिजीत मुहूर्त - 11:48 AM – 12:33 PM
अमृत काल – None
ब्रह्म मुहूर्त - 04:55 AM – 05:43 AM

24 अक्टूबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 9:21 AM – 10:46 AM
कुलिक - 12:11 PM – 1:35 PM
दुर्मुहूर्त - 08:47 AM – 09:32 AM और 10:55 PM – 11:46 PM
वर्ज्यम् - 10:04 PM – 11:32 PM


ये भी पढ़ें-

दशहरे पर दिख जाए ये ‘पक्षी’ तो समझ लो चमकने वाली है किस्मत!


कहीं दागते रावण को गोली-कहीं करते पूजा, अजब-गजब हैं ये 5 परंपराएं


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

12 जनवरी का राशिफल, शुक्र के राशि बदलने से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज