December Monthly Horoscope 2023: इस महीने किसे मिलेगा जॉब का ऑफर-कौन इन्वेस्टमेंट करने से बचें? जानें मासिक राशिफल से

December 2023 Rashifal: साल 2023 का अंतिम महीने दिसंबर में कईं बड़े ग्रह राशि बदलेंगे। इन ग्रहों के राशि बदलने का प्रभाव सभी 12 राशि के लोगों पर किसी न किसी रूप में दिखाई देगा। जानिए इससे आपके जीवन में क्या असर होगा?

 

Manish Meharele | Published : Nov 30, 2023 4:14 AM IST

उज्जैन. दिसंबर 2023 का महीना ग्रहों के हिसाब से बहुत खास रहेगा क्योंकि इस महीने कईं प्रमुख ग्रह राशि बदलेंगे, जिसके चलते सभी राशि के लोगों पर इसका शुभ-अशुभ प्रभाव देखने को मिलेगा, सूर्य, बुध, मंगल आदि इन ग्रहों में प्रमुख है। धार्मिक दृष्टिकोण से भी ये महीना काफी खास रहने वाला है क्योंकि इस महीने से खर मास शुरू हो जाएगा। ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारूवाला से जानिए किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिसंबर 2023…

मेष राशि दिसंबर 2023 मासिक राशिफल
गणेशजी कहते हैं इस माह में कोर्ट-कचहरी के मामलों में समझौता करना अच्छा रहेगा। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। इस महीने आपको चोट लगने की संभावना है, इसलिए वाहन सावधानी से चलाएं। पार्टनर का सहयोग आपके लिए अनुकूल रहेगा। कोई रोमांटिक यात्रा हो सकती है। बिजनेस में नया समझौता हो सकता है। पार्टनरशिप का ऑफर भी मिल सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से समय अच्छा है।

वृषभ राशि दिसंबर 2023 मासिक राशिफल
गणेशजी कहते हैं कि इस महीने कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। परिवार से आपको सहयोग मिलेगा। अचानक काम का दबाव बढ़ सकता है। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। धार्मिक यात्रा या जा सकते हैं। प्रेमियों में गलतफहमी हो सकती है, जिसके कारण एक-दूसरे को अधिक समय नहीं देंगे। व्यापार से लगातार लाभ मिलने और उसका विस्तार होने के योग बन रहे हैं। पुराने रोगों में कुछ सुधार होगा।

मिथुन राशि दिसंबर 2023 मासिक राशिफल
गणेशजी कहते हैं इस महीने किसी बड़े धार्मिक स्थल पर जाने का मौका मिलेगा। संतान से सुख मिलेगा और विरोधी परास्त होंगे। निवेश से बचने की कोशिश करें। काम के अलावा अन्य स्रोतों से भी आमदनी हो सकती है। वर्क प्लेस पर प्रशंसा मिलेगी। पार्टनर के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। बेरोजगार को रोजगार सफलता मिलने की संभावना है। मौसम का थोड़ा नकारात्मक प्रभाव आप पर बना रह सकता है।

कर्क राशि दिसंबर 2023 मासिक राशिफल
गणेशजी कहते हैं कि इस माह योजना के तहत सभी काम समय पर होंगे। क्रोध करने से बचें, नहीं तो कोई डील आपके साथ से निकल सकती है। आमदनी बढ़ेगी और काम में तेजी आएगी। घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। संतान से सुख प्राप्त होगा। किसी अच्छी यात्रा की योजना भी बन सकती है। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। सेहत के लिए समय अच्छा रहेगा। कोई समस्या नहीं होगी।

सिंह राशि दिसंबर 2023 मासिक राशिफल
गणेशजी कहते हैं कि इस महीने संतान से सुख मिलेगा और विरोधी शांत रहेंगे। अचानक धन की प्राप्ति होगी। पैतृक संपत्ति में लाभ मिल सकता है। जमीन संबंधी मामले सुलझेंगे। नया घर लेने का भी विचार आ सकता है। किसी मित्र से मिलना होगा। प्रेम में निराशा का समय रहेगा। निवेश से पहले अच्छी तरह सोच-विचार जरूर करें। सेहत के लिए समय अच्छा है। पुराने रोगों से राहत मिलेगी।

कन्या राशि दिसंबर 2023 मासिक राशिफल
गणेशजी कहते हैं कि इस महीने इन्वेस्टमेंट से बचें और खर्चों पर नियंत्रण रखें। कड़ी मेहनत के बावजूद इस महीने आपको सफलता नहीं मिलेगी। लोगों से झगड़ा करने से बचें। इस महीने आप किसी भी तरह से दोस्तों से नहीं मिल पाएंगे, जो आपको निराश करेगा। पार्टनर से मुलाकात की भी संभावना है। इस माह आपको बिजनेस में निराशा का सामना करना पड़ेगा। आपके लीवर में संक्रमण या दर्द हो सकता है।

तुला राशि दिसंबर 2023 मासिक राशिफल
गणेशजी कहते हैं कि इस महीने अज्ञात भय चिंता का विषय रहेगा और विवाद भी बढ़ सकते हैं। सहयोग की अपेक्षा व्यर्थ हो सकती है। पैसों का उचित प्रबंध करने में कठिनाई होगी। सफलता पाने के लिए आपको अतिरिक्त प्रयास करने होंगे। माता-पिता का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है। आपको शादी के प्रस्ताव भी मिल सकते हैं। सेहत के लिहाज से समय अच्छा रहेगा।

वृश्चिक राशि दिसंबर 2023 मासिक राशिफल
गणेशजी कहते हैं कि इस महीने आपको जमीन से लाभ होगा। कर्ज की वसूली होगी। मित्रों से मिलना होगा और सहयोग भी मिलेगा। बिजनेस से जुड़ी नई योजनाएं बन सकती हैं। लव पार्टनर आपको कोई तोहफा दे सकता है। काम में दबदबा अच्छा रहेगा। व्यापार में लाभ के अवसर मिल सकते हैं। स्वास्थ्य के लिए समय अनुकूल रहेगा। शारीरिक और मानसिक तनाव रहेगा। संतान सुख भी मिलेगा।

धनु राशि दिसंबर 2023 मासिक राशिफल
गणेशजी कहते हैं कि इस महीने नया वाहन खरीदने की योजना बन सकती है। कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। विरोधी पीछे हटेंगे। दांपत्य सुख मिलेगा और विद्यार्थी को सफलता मिलेगी। काम पूरे होने में थोड़ा विलंब होगा। प्रॉपर्टी खरीदने के लिए समय अच्छा है। पार्टनर के साथ घूमने जा सकते हैं। बिजनेस में कुछ बड़े सौदे अटक सकते हैं। सेहत के लिए समय मिलाजुला हो सकता है।

मकर राशि दिसंबर 2023 मासिक राशिफल
गणेशजी कहते हैं कि इस महीने आपको संतान से सुख मिलेगा। भूमि विवाद में आपको जीत मिल सकती है। राजनेताओं को पद मिलेगा और आर्थिक आधार मजबूत होगा। योजनाएं सफल होंगी और शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। पार्टनर के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। प्रेमियों के लिए समय अच्छा रहेगा। व्यापार के लिए समय अनुकूल है। हड्डियों के पुराने रोग कुछ परेशानी दे सकते हैं। नियमित व्यायाम करें।

कुंभ राशि दिसंबर 2023 मासिक राशिफल
गणेशजी कहते हैं कि इस माह परिवार में किसी वजह से वैचारिक तनाव हो सकता है। किसी पार्टी आदि में जाने का मौका मिल सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। परिवार में सब साथ रहेंगे। माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। पति-पत्नी के बीच कुछ अनबन हो सकती है। आपको व्यवसाय में कुछ अच्छा अनुभव मिल सकता है। सेहत के चलते परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

मीन राशि दिसंबर 2023 मासिक राशिफल
गणेशजी कहते हैं कि इस महीने विवादों में जीत होगी और सहयोग मिलेगा। दूसरों की गलती से चोट लग सकती है। भाइयों का सहयोग मिलेगा। यात्रा स्थगित करने का प्रयास करें। इस माह आपको कुछ सुखद आश्चर्यजनक जानकारी मिल सकती है। सिंगल लोगों को मनचाहा रिश्ता मिल सकता है। व्यापार में आमदनी अच्छी बनी रहेगी। स्वास्थ्य के मामले में स्थितियां अनुकूल हैं, वाहन चलाते समय सावधान रहें।


ये भी पढ़ें-

December 2023 Festival List: कालभैरव अष्टमी 5 दिसंबर को, 16 से शुरू होगा खर मास, जानें पूरे महीने के व्रत-त्योहारों की डेट्स


किन 5 लोगों को कभी अपने पैर नहीं छूने देना चाहिए?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 


 

Share this article
click me!