साप्ताहिक राशिफल 7 से 13 अगस्त 2023: कौन यात्रा पर जानें से बचें-कौन हो सकता है दुर्घटना का शिकार? जानें ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारूवाला से

Weekly Horoscope August 2023: अगस्त 2023 का दूसरा सप्ताह 7 से 13 तारीख तक रहेगा। ये सप्ताह श्रावण के अधिक मास के अंतर्गत रहेगा। इस सप्ताह में शुक्र ग्रह राशि बदलेगा और कई प्रमुख व्रत-त्योहार मनाए जाएंगे। ग्रहों के योग का असर सभी 12 राशियों पर होगा।

 

Manish Meharele | Published : Aug 5, 2023 9:33 AM IST

उज्जैन. अगस्त 2023 का दूसरा महीना 7 से 13 अगस्त तक रहेगा। इस सप्ताह में सावन सोमवार, मंगला गौरी व्रत, कमला एकादशी और रवि प्रदोष आदि व्रत-त्योहार मनाए जाएंगे। सप्ताह के पहले ही दिन शुक्र ग्रह राशि बदलकर सिंह से कर्क राशि में आ जाएगा। जिससे कई शुभ-अशुभ योग बनेंगे। इनका असर सभी 12 राशियों के लोगों पर दिखाई देगा। देश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारूवाला (Chirag Bejan Daruwalla) से जानिए आपके लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह…

मेष साप्ताहिक राशिफल (Aries Weekly Horoscope)
गणेशजी कहते हैं कि इस सप्ताह आपकी सेहत में सुधार होगा। धन लाभ के बेहतरीन मौके मिलेंगे। पैसों से जुड़े मामलों में किसी से कोई वादा न करें। अतीत से जुड़ी कुछ बातें आपको परेशान कर सकती हैं। समस्याओं से निपटने के लिए आपको संकल्पित रहना होगा। समय मिला-जुला रहेगा। हर फैसला सोच-समझकर करें।

वृषभ साप्ताहिक राशिफल (Taurus Weekly Horoscope)
गणेशजी कहते हैं कि यह सप्ताह विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा, उनके प्रदर्शन में सुधार देखने को मिलेगा। सेहत में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है। बिजनेस में उम्मीद के मुताबिक फायदा होगा। लव लाइफ में रोमांस बना रहेगा। साथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। ससुराल पक्ष से फायदा भी हो सकता है।

मिथुन साप्ताहिक राशिफल (Gemini Weekly Horoscope)
गणेशजी कहते हैं कि कोई अप्रत्याशित घटना इस सप्ताह आपके साथ हो सकती है। चिकित्सा में अधिक खर्च होने से बजट बिगड़ सकता है। गुप्त विद्याओं की ओर रूचि बढ़ेगी। छात्रों को बेहतर परिणाम मिलेंगे। जनसंपर्क से लाभ होगा। बिजनेस में साथियों की सलाह काम आएगी।

कर्क साप्ताहिक राशिफल (Cancer Weekly horoscope)
गणेशजी कहते हैं इस सप्ताह बिगड़ती सेहत के कारण आपका वजन कम हो सकता है। भविष्य को लेकर कोई गंभीर संकट उत्पन्न हो सकता है। खान-पान पर नियंत्रण रखें। लव लाइफ में स्थिति ठीक रहेगी। यात्रा पर जाने से बचें, नहीं तो परेशानी होगी। धन हानि की स्थिति बन सकती है।

सिंह साप्ताहिक राशिफल (Leo Weekly Horoscope)
गणेशजी कहते हैं कि लव पार्टनर को प्रपोज करने की योजना बना रहे हैं तो सावधान हो जाएं, इससे आपके रिश्ते खराब हो सकते हैं। बिगड़ती सेहत के कारण घबराहट हो सकती है। ज्यादा आत्मविश्वास परेशानी का कारण बन सकता है। कोई नया काम आज शुरू कर सकते हैं।

कन्या साप्ताहिक राशिफल (Virgo Weekly horoscope)
गणेशजी कहते हैं कि ये सप्ताह निवेश करने का अच्छा नहीं है। बजट बनाने काम करने का प्रयास करें। पारिवारिक खर्चे ज्यादा हो सकते हैं। निगेटिव बातों के कारण ध्यान भटक सकता है। मेडिकल स्टूडेंट् अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। अनावश्यक बहस से बचें, नहीं तो विवाद की स्थिति बन सकती है।

तुला साप्ताहिक राशिफल (Libra Weekly Horoscope)
गणेशजी कहते हैं कि इस सप्ताह बैंक बैलेंस में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। बिजनेस लोन के लिए आवेदन दे सकते हैं। किसी परिचित का नया बिजनेस शुरू करवाने में आपका विशेष योगदान रहेगा। रिश्तों में कुछ गलतफहमियाँ हो सकती हैं। पिछले निवेशों का फायदा इस समय मिल सकता है।

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल (Scorpio Weekly Horoscope)
गणेशजी कहते हैं कि ये सप्ताह आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। रियल एस्टेट में निवेश से अच्छा रिटर्न मिल सकता है। जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। प्रेमी जोडों को विवाह की योजना बन सकती है। ये सप्ताह सेहत के लिए अच्छा रहेगा। बहुत तेज गति से गाड़ी चलाने से बचें, नहीं तो दुर्घटना हो सकती है।

धनु साप्ताहिक राशिफल (Sagittarius Weekly Horoscope)
गणेशजी कहते हैं कि इस सप्ताह दिनचर्या में परिवर्तन आ सकता है। यदि आपका खर्च बढ़ता रहा तो जल्दी ही आपको कर्ज लेना पड़ेगा। विपरित लिंग के साथ घूमने जाएंगे तो जल्दी ही आपके प्रेम संबंध मजबूत हो सकते हैं। दूसरों के विवाद में न उलझें नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा।

मकर साप्ताहिक राशिफल (Capricorn Weekly Horoscope)
गणेशजी कहते हैं कि इस सप्ताह निगेटिव परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। वर्क प्लेस पर कुछ परेशानी हो सकती है। ससुराल में किसी से विवाद की स्थिति बन सकती है। कुछ मामलों में चुप रहना ही बेहतर है। रिस्की और गैरकानूनी कामों से बचें, नहीं तो कोर्ट के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं।

कुंभ साप्ताहिक राशिफल (Aquarius Weekly Horoscope)
गणेशजी कहते हैं कि इस सप्ताह आपको इन्वेस्टमेंट का अच्छा रिटर्न मिलेगा। रिश्ते सामान्य रहेंगे। प्रेमी के साथ समय बीताने का मौका मिलेगा। सेहत से जुडी परेशानी दूर होगी। पार्टनर के साथ अपनी बात कहने का मौका मिलेगा। छोटी-छोटी बातों को दिल से न लगाएं, नहीं तो तनाव बढ़ सकता है।

मीन साप्ताहिक राशिफल (Pisces Weekly Horoscope)
गणेशजी कहते हैं कि इस सप्ताह यात्रा पर जानें से बचें। सिरदर्द की समस्या पूरे सप्ताह बनी रहेगी। भावनाओं में आकर कोई गलत निर्णय ले सकते हैं। लाइफ पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने का मौका मिलेगा। सेहत में सुधार के लिए व्यायाम करने पर जोर रहेगा। संतान से सुख मिलेगा।


ये भी पढ़ें-

इस नाग मंदिर में छिपे हैं कई ‘रहस्य’, साल में सिर्फ 1 दिन खुलता है


ये हैं भगवान शिव के 8 प्रमुख अवतार, इनमें से 2 आज भी हैं जीवित


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

Share this article
click me!