Shani Vakri Rashifal 2024: नवंबर तक किन 4 राशियों पर शनिदेव रहेंगे मेहरबान, धन-दौलत, प्रमोशन, करियर, जानें और क्या-क्या मिलेगा?

Published : Jun 20, 2024, 10:17 AM IST

Shani Vakri Rashifal 2024: 30 जून से शनि अपनी ही राशि कुंभ में वक्री हो जाएगा। शनि की ये स्थिति 15 नवंबर तक रहेगी। शनि की गति का असर सभी 12 राशियों पर दिखाई देगा। 

PREV
15
2024 में शनि कब से होगा वक्री?

Kab Se Kab Tak Shani Rahega Vakri 2024: शनि नवग्रहों में सबसे प्रमुख है। शनि साल में एक बार वक्री होता है यानी उल्टी चाल चलने लगता है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, साल 2024 में शनि 30 जून से 15 नवंबर तक वक्री स्थिति में रहेगा। शनि की ये स्थिति कुछ राशि के लोगों के लिए शुभ फल देने वाली रहेगी। इस दौरान इन्हें धन-दौलत, प्रमोशन, करियर में सफलता आदि बहुत सारी चीजें मिलेंगी। आगे जानिए कौन-सी हैं वो 4 राशियां…

25
मिथुन राशि का होगा प्रमोशन

शनि के शुभ प्रभाव के चलते इस दिश राशि के लोगों का प्रमोशन हो सकता है। सरकारी योजनाओ का लाभ मिलेगा। संतान को कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है, जिससे परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। विवाह के लिए मनचाहा जीवनसाथी मिल सकता है।

35
सिंह वालों को मिलेगी पैतृक संपत्ति

इस राशि के लोगों को पैतृक संपत्ति में से हिस्सा मिल सकता है। नौकरी में अधिकारी इनके काफी खुश रहेंगे, जिसके चलते इंक्रीमेंट और प्रमोशन के योग भी बन रहे हैं। इस राशि के लोग नया मकान या प्लान इस दौरान खरीद सकते हैं। परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने का मौका मिलेगा।

45
तुला वालों को की चमकेगी किस्मत

इस राशि के लोगों की किस्मत इस दिनों में जोर मारेगी, जिसके चलते इन्हें बिजनेस-नौकरी, करियर हर मामले में सफलता मिलेगी। परिवार में नन्हा सदस्य आ सकता है। संतान की उपलब्धि आपका मान-सम्मान बढ़ा सकती है। सेहत से जुड़े मामले ठीक रहेंगे। अटके हुए कामों में गति आएगी।

55
मीन वालों को होगा धन लाभ

इस राशि के लोगों के शनि के प्रभाव से धन लाभ के योग इस दौरान बनेंगे। भविष्य के लिए कोई नया योजना भी बन सकती है, जो काफी फायदेमंद साबित होगी। बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। अनुभवी लोगों का साथ मिलेगा। सेहत में काफी सुधार देखने को मिलेगा। समस्याओं का समाधान होगा।


ये भी पढ़ें-

Jyeshtha Purnima 2024: 2 दिन रहेगी ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा, किस दिन करें वट व्रत और कब स्नान दान?


पति अपनी पत्नी को किन 4 रूपों में नहीं देखना चाहता?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।

Recommended Stories