Surya Gochar 2024: एक साल बाद सूर्य करेगा कुंभ राशि में प्रवेश, किन 4 राशि वालों को होगा सबसे ज्यादा फायदा?

Published : Feb 10, 2024, 10:11 AM IST
Surya-Gochar-2024

सार

Surya Gochar 2024: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य हर महीने राशि बदलता है। इसे सूर्य संक्रांति कहते हैं। 13 फरवरी को सूर्य मकर से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेगा। सूर्य के राशि परिवर्तन का असर सभी लोगों पर दिखाई देगा। 

Surya Rashifal 2024: ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि सौर मंडल के सभी 9 ग्रह एक निश्चित समय पर राशि बदलते हैं, सूर्य भी इनमें से एक है। सूर्य एक राशि में 30 दिन तक रहता है, इसके बाद आगे की राशि में प्रवेश करता है। वर्तमान में सूर्य मकर राशि में है, जो 13 फरवरी, मंगलवार को कुंभ राशि में प्रवेश करेगा। सूर्य के इस राशि परिवर्तन से 4 राशि वालों की किस्मत चमक सकती है। आगे जानिए कौन-सी हैं वो राशियां…

मेष राशि वालों को होगा फायदा
सूर्य के राशि परिवर्तन से इस राशि के लोगों को जबरदस्त फायदा मिलता नजर आ रहा है। नौकरी-बिजनेस दोनों की स्थिति धन लाभ देने वाली रहेगी। कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी। स्टूडेंट्स को को मन मुताबिक सफलता मिलेगी। इस दौरान की गई यात्रा में सफलता मिलेगी। पहले किए गए इन्वेस्टमेंट का फायदा इस समय मिल सकता है। सेहत भी ठीक रहेगी।

सिंह राशि वालों का होगा प्रमोशन
इस राशि के जो लोग नौकरीपेशा हैं, उन्हें बेहतर परिणाम मिलेंगे-प्रमोशन भी हो सकता है। समाज सेवा के लिए इन्हें मान-सम्मान भी प्राप्त होगा। ये लोग निवेश करने की सोच रहे हैं तो इसमें भी इन्हें सफलता मिलेगी। कोर्ट केस के मामले सुलझ सकते हैं। बच्चों से जुड़ी कोई बहुत बड़ी टेंशन भी दूर हो सकती है। घर-परिवार में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है।

तुला वालों को बनेंगे बिगड़े काम
इस राशि वाले लोगों को यदि कोई काम लंबे समय से अटके हुए हैं तो वे इस समय पूरे हो सकते हैं। युवाओं को रोजगार मिलेगा। नौकरी-बिजनेस की स्थिति पहले से काफी अच्छी रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रशंसा होगी। स्टूडेंट्स को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। व्यर्थ के विवादों से छुटकारा मिल सकता है। सेहत भी पहले से बेहतर रहेगी।

मकर वालों को होगा धन लाभ
इस राशि के लोगों को सूर्य देव के गोचर से रुका हुआ धन वापस मिलेगा, इससे इनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। ये लोग नया वाहन या संपत्ति भी खरीद सकते हैं। लाइफ पार्टनर के साथ घूमने जाने का मौका मिलेगा। ससुराल पक्ष से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। संतान की उपलब्धि से घर में खुशी का माहौल रहेगा। मनचाही सफलता मिलेगी।


ये भी पढ़ें-

Panchak: ‘मृत्यु पंचक’ 10 फरवरी से, भूलकर भी न करें ये 5 काम


Durga Ji Ki Aarti Lyrics In Hindi: 10 से 18 फरवरी तक मनाई जाएगी गुप्त नवरात्रि, जानें कैसे उतारें देवी की आरती?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV

Recommended Stories

Aaj Ka Rashifal 16 December 2025: सूर्य बदलेगा राशि, क्या होगा आपकी लाइफ पर असर? जानें राशिफल से
100 साल बाद गुरु-शुक्र का संयोग, 5 राशियों पर होगी पैसों की बारिश!