
Surya Rashifal November 2023: ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को ग्रहों का राजा कहा जाता है। सूर्य हर 30 दिन में राशि बदलता है। इस समय सूर्य तुला राशि में बुध ग्रह के साथ है। 17 नवंबर, शुक्रवार को सूर्य राशि परिवर्तन कर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा। सूर्य के राशि परिवर्तन शुभ फल देने वाला रहेगा। सूर्य के राशि बदलते ही 4 राशि वालों की किस्मत चमक सकती है, जिससे इन्हें अतिरिक्त धन लाभ के योग बनेंगे। आगे जानिए कौन-सी हैं वो राशियां…
वृष राशि वालों को होगा धन लाभ
इस राशि के स्वामी शुक्र ग्रह है। सूर्य के राशि बदलने से इस राशि के लोगों को अतिरिक्त धन लाभ होने के योग बनेंगे। अटका हुआ पैसा भी इस समय मिल सकता है। बिजनेस से जुड़े मामलों में भी सफलता मिलेगी, साथ ही करियर में भी आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। लव लाइफ भी ठीक रहेगी।
सिंह वालों को दूर होगी टेंशन
इस राशि के स्वामी स्वयं सूर्यदेव हैं। इस राशि के लोगों के सिर से कोई बहुत बड़ी टेंशन दूर हो सकती है। साथ ही पैसों से जुड़े मामलों में भी सफलता मिलेगी। पहले किए गए इन्वेस्टमेंट का फायदा इस समय हो सकता है। प्रॉपर्टी से लाभ होगा। पैतृक संपत्ति के मामले आपके पक्ष में आ सकते हैं।
कन्या वालों को मिलेगा किस्मत का साथ
वृश्चिक में सूर्य के आने से कन्या राशि वालों को किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा। इनकी लव लाइफ में कोई खुशखबरी आ सकती है। नौकरी में तरक्की के योग बनेंगे। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को अचानक बड़ा फायदा हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी ये समय एकदम शांत और शुभ फल देने वाला रहेगा।
वृश्चिक वालों का हो सकता है प्रमोशन
इस राशि के स्वामी मंगल हैं। सूर्य के वृश्चिक राशि में आने से इन्हें सबसे ज्यादा फायदा होगा। अगर ये नई नौकरी ढूंढ रहे हैं तो इसकी ये इच्छा पूरी हो सकती है। अटका हुआ पैसा मिलेगा। पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका मिलेगा। वर्क प्लेस पर साथियों का सहयोग प्राप्त होगा और बॉस भी आपसे खुश रहेंगे।
ये भी पढ़ें-
Labh Panchami 2023: लाभ पंचमी कब, 17 या 18 नवंबर को? जानें सही डेट
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।