
ऑटो डेस्क। Yamaha ने international market में अपडेटेड TMax scooter को लॉन्च कर दिया है। नए स्कूटर को 2022 मॉडल के रूप में लॉन्च किया गया है । इसमें इस समय की सबसे बेहतरीन टेक्नालॉजी का उपयोग किया गया है। TMax scooter को ब्रेड न्यू टेक्नीक सीरीज के साथ आगे बढ़ाया जाएगा। इस टू व्हीलर के लुक पर जबरदस्त काम किया गया है।
फाइटर प्लेन जैसा लुक
एक्सटीरियर की बात करें तो इस स्कूटर को अब सुपरस्पोर्ट-प्रेरित डिज़ाइन (supersport-inspired design revisions) के साथ अधिक अटैकिंग स्टाइल दिया गया है। TMax scoote के अपडेट वर्जन में इसके फ्रंट साइड को फाइटर जेट की तरह एक नुकीला डिजाइन किया गया है। इसमें रीमास्टर्ड हेडलाइट्स दिए गए हैं। है। हेडलैम्प असेंबली को एक बड़ी विंडस्क्रीन के साथ कैप किया गया है।
स्मार्टफोन कनेक्टिविटी
Yamaha के नए फ्लैगशिप स्कूटर के प्रमुख अपडेट में से एक नया फुल-कलर 7-इंच TFT स्क्रीन दिया गया है । इसे एनालॉग के साथ-साथ मोनोक्रोम के संयोजन (combination of analog) के साथ पेश किया गया है। कंपनी इस स्कूटर पर नेविगेशन मैप्स के साथ स्मार्टफोन कनेक्टिविटी भी दे रही है। इसके अलावा मौसम का पूर्वानुमान (Weather forecast) भी इसकी स्क्रीन पर आ जाता है।
560cc पैरेलल-ट्विन मोटर
नए फ्लैगशिप स्कूटर के सेंटर में 560cc पैरेलल-ट्विन मोटर दी गई है। इस इंजन को अधिकतम 47bhp की पावर और 55.7Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। यामाहा ने स्कूटर के पहियों के साथ-साथ सस्पेंशन किट को भी अपडेट किया है। टीएमएक्स अब मॉडरेट 41 मिमी यूएसडी फोर्क और सिंगल रियर शॉक के साथ लॉन्च किया गया है।
दोनों टायरों में दिए गए डिस्क ब्रेक
कंपनी का दावा है कि बेहतर फ्रंट-एंड फील और रियर में डंपिंग के लिए इसे रिडिजाइन किया गया है। इसके टायरों में 262 मिमी फ्रंट डिस्क और एबीएस के साथ 282 मिमी बैक डिस्क ब्रेक दी गई है। ये स्कूटर भारतीय बाजार में कब लॉन्च की जाएगी इसकी सूचना कंपनी ने नहीं दी है। इस स्कूटर की कीमत का खुलासा भी कंपनी ने नहीं किया है।
ये भी पढ़ें-
सरकार के इस फैसले से इन शहरों में हवाई यात्रा हो सकती है सस्ती, जानिए क्या उठाया कदम
Helmet लगाना है फायदे का सौदा, सिर ही नहीं आंखें, कान, त्वचा और Spinal cord को करता है Protect
ये हैं भारत की सबसे तेज रफ्तार ट्रेन, देखें किस Train की कितनी है Speed
BMW इंडिया ने लॉन्च किया 220i M Sport Black Shadow edition, कीमत 43.50 लाख से शुरू
Auto News in Hindi: Read Automobile news (ऑटोमोबाइल न्यूज़), Auto Industry Trends, Car and Bike news, New Launched Cars and Bikes, Commercial Vehicle news, Auto reviews, features and price on Asianet News Hindi.