सिर चढ़कर बोल रहा इन देसी SUVs का जादू, भर-भरकर मिल रहा प्यार...पहली तिमाही में ही जबरदस्त प्रॉफिट

Published : Jun 02, 2023, 04:39 PM ISTUpdated : Jun 02, 2023, 05:51 PM IST
Mahindra scorpio classic

सार

फाइनेंशियल ईयर 2022-23 में महिंद्रा एंड महिंद्रा ने 10,000 करोड़ का शुद्ध मुनाफा कमाया। पिछली तिमाही में महिंद्रा का मार्केट शेयर 19.6 प्रतिशत था और 1 मई तक कंपनी की बुकिंग टैली 2.92 लाख यूनिट्स नोट की गई थी।

ऑटो डेस्क : महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) ने इस साल की पहली तिमाही में ही जबरदस्त प्रॉफिट पिट दिया है। जबरदस्त नेट प्रॉफिट के साथ कंपनी ने 17.83 परसेंट का ग्रोथ हासिल किया है। मार्च 2023 में जो फाइनेंशियल ईयर खत्म हुआ है, उसमें कंपनी को शानदार मुनाफा हुआ है। यह रिपोर्ट बताती है कि कंपनी की गाड़ियों का जलवा बरकरार है और इस फायदे से कंपनी भी गदगद है। आइए जानते हैं इस साल की पहली तिमाही में महिंद्रा को कितना प्रॉफिट हुआ...

महिंद्रा एंड महिंद्रा का जलवा बरकरार

बीते फाइनेंशियल ईयर की बात करें तो कंपनी का मुनाफा 2,636 करोड़ रुपए का रहा है। इससे पहले यह आंकड़ा 2,237 करोड़ रुपए ही था। पिछले साल के आखिरी दिसंबर में जो तिमाही समाप्त हुई थी, उसमें कंपनी के प्रॉफिट में 1.49 प्रतिशत की कमी हुई थी। इसी मुनाफे के साथ महिंद्रा का रेवेन्यू अब 32,365 करोड़ रुपए हो गया है। पिछले साल इसी पीरियड में कंपनी को 24.7 परसेंट का ग्रोथ मिला था और तब यह आंकड़ा 25,934 करोड़ का था। उससे पिछली तिमाही की तुलना में यह 5.69 परसेंट ज्यादा था।

जमकर बिकी महिंद्रा की गाड़ियां

फाइनेंशियल ईयर 2022-23 में महिंद्रा एंड महिंद्रा ने 10,000 करोड़ का शुद्ध मुनाफा कमाया। पिछली तिमाही में महिंद्रा का मार्केट शेयर 19.6 प्रतिशत था और 1 मई तक कंपनी की बुकिंग टैली 2.92 लाख यूनिट्स नोट की गई थी। सभी बिजनेस में कंपनी का रेवेन्यू ग्रोथ 34 परसेंट था। वहीं, जीरो एमिशन थ्री व्हीलर की 14,700 यूनिट्स कंपनी ने बेच दी थी। ऑटोमोटिव स्पेस में कंपनी का ग्रोथ 34 प्रतिशत रहा। उसी फाइनेंशियल ईयर में यह जॉइंट सेल 1.1 मिलियन यूनिट्स था।

आने वाली हैं महिंद्रा की ये गाड़ियां

बता दें कि फाइनेंशियल ईयर 2022-23 तक कैपेक्स एक्सपेंडिचर को कंपनी ने मोडिफाई किया। इसमें 15,900 करोड़ रुपए का कंपनी ने इनवेस्ट किया। आईसी इंजन वाले एसयूवी पर 1,600 करोड़ और ईवी में 1,125 करोड़ तक का प्रोडक्शन चिप की कमी भी प्रभावित हुआ था। अगले साल कंपनी की फेस लिफ्टेड XUV300 और 5-डोर थार आने वाली हैं।

इसे भी पढ़ें

Honda Elevate से Maruti Jimny तक, जून में बवाल काटने आ रही शानदार SUVs

 

पावर, परफॉर्मेंस, लुक में सबसे शानदार...लेकिन कोई पूछ नहीं रहा, क्या फ्लॉप हो गई Tata की दमदार SUV?

 

PREV

Car news in Hindi: Read latest car launches news, car reviews, specifications, On Road & Exshowroom price news - Asianet News Hindi

Recommended Stories

33KM माइलेज, कीमत 6.5 लाख से कम! Maruti की ये Car है डेली ऑफिस वालों के लिए बेस्ट; फीचर्स भी धांसू
बजट का बॉस! 25k सैलरी वालों के लिए धाकड़ कार, कीमत देखकर आप भी कहेंगे-WoW