
ऑटो डेस्क : इंडियन EV सेक्टर में टाटा मोटर्स (Tata Motors) की बादशाहत बरकरार है। एक-एक इलेक्ट्रिक गाड़ी का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोलता है। मई 2023 की सेल्स रिपोर्ट के मुताबिक, सालाना आधार पर कंपनी को 66 परसेंट की ग्रोथ मिली है। जानें टाटा ने इस महीने की रिपोर्ट में कितना दमदार परफॉर्मेंस किया है...
टाटा ईवी मई 2023 सेल्स रिपोर्ट
टाटा मोटर्स की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, मई 2023 में पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में डोमेस्टिक और इंटरनेशनली सेल्स में कंपनी को 66 परसेंट की ग्रोथ मिली है। इस मंथ कंपनी ने कुल 5,805 इलेक्ट्रिक व्हीकल सेल कर दी है। पिछले साल इसी दौरान कंपनी की 3,505 यूनिट्स बिकी थी। गुरुवार शाम कंपनी ने एक बयान जारी कर बताया कि पिछले महीने पैसेंजर व्हीकल की सेल्स 6 प्रतिशत बढ़कर 45,984 यूनिट्स हो गई है। एक साल पहले यह 43,392 यूनिट्स थी। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स और टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की सेल्स इसमें शामिल है।
EV सेक्टर का किंग कौन
EV सेगमेंट में टाटा मोटर्स की 4 गाड़ियां मार्केट में अवेलबल हैं। इनमें Tata Tiago EV, Tata Tigor Electric, Tata Nexon EV Max और Tata Nexon EV Prime शामिल हैं। इन्हीं गाड़ियों के दम पर टाटा का ईवी सेक्टर पर दबदबा कायम है। वह ईवी सेगमेंट की सबसे बड़ी प्लेयर है।
टाटा की सबसे महंगी EV
भारत में टाटा नेक्सन ईवी मैक्स डार्क एडिशन टाटा की सबसे महंगी ईवी गाड़ी है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 19.04 लाख रुपए है। 7.2kW चार्जर वाला वैरिएंट 19.54 लाख रुपए में आती है।
इसे भी पढ़ें
Honda Elevate से Maruti Jimny तक, जून में बवाल काटने आ रही शानदार SUVs
पावर, परफॉर्मेंस, लुक में सबसे शानदार...लेकिन कोई पूछ नहीं रहा, क्या फ्लॉप हो गई Tata की दमदार SUV?
Car news in Hindi: Read latest car launches news, car reviews, specifications, On Road & Exshowroom price news - Asianet News Hindi