
बिजनेस डेस्क Petrol Diesel Price, 21 Nov 2021। दिवाली के दिन से आज दिनांक 21 नवंबर 2021 तक पेट्रोल और डीजल के दाम (Petrol And Diesel Price) किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है। देश के चारों महानगरों में लगातार वहीं दाम बने हुए हैं। केंद्र ने पहले एक्साइज ड्यूटी कम की और उसके बाद राज्य सरकारों ने वैट को कम किया। उससे दाम थोड़े कम जरूर कम हुए, लेकिन राहत तब ज्यादा मिलेगी तब ओएमसी यानी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों से पेट्रोल और डीजल के दाम डेली बेसिस पर कम किए जाएंगे। आइए आपको भी बताते हैं कि आज आपके शहर में पेट्रोल और डीजल के दाम कितने हैं।
पेट्रोल- डीजल के दाम स्थिर
पेट्रोलियम विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL) के लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, 21 नवंबर को देश के चारों महानगरों में पेट्रोल की कीमत में किसी तरह का बदलाव देखने को नहीं मिला है। इसका मतलब है कि देश की राजधानी दिल्ली के अलावा बाकी महानगरों में पेट्रोल के दाम 20 नवंबर वाले ही लागू रहेंगे। आपको बता दें कि देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 103.97 रुपए, कोलकाता में 104.67 रुपए, मुंबई में 109.98 रुपए और चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 101.40 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। दिवाली के दिन से यह लगातार 18 वां दिन है जब पेट्रोल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल का लेटेस्ट रेट
शहर का नाम पेट्रोल डीजल
भुवनेश्वर 107.91 94.51
भोपाल 107.23 90.87
पटना 105.92 91.09
बेंगलुरु 100.58 85.01
रांची 98.52 91.56
नोएडा 95.51 87.01
लखनऊ 95.28 86.80
कच्चे तेल के भाव में आई कमी
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। आज रविवार 21 नवंबर को ब्रेंट क्रूड प्रति बैरल 78.89 डॉलर पर पहुंच गया है। वहीं WTI क्रूड ऑयल की कीमत 75.94 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गई है। वहीं, देश में पेट्रोल-डीजल के रेट में आज (रविवार) लगातार 18वें दिन भी कोई बदलाव नहीं हुआ है।
डीजल की कीमत भी हैं स्थिर
डीजल की कीमत की बात करें तो लगातार 18वें दिन स्थिरता देखने को मिली है। आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में डीजल के दाम वही लागू रहेंगे जोकि बीते दिनों से देखने को मिल रहे हैं। आंकड़ों पर बात करें तो नई दिल्ली में डीजल के दाम 86.67 रुपए, कोलकाता में 89.79 रुपए, मुंबई में 94.14 रुपए और चेन्नई में 91.43 रुपए प्रति लीटर देखने को मिल रहे हैं।
आज आपके शहर में कितना है पेट्रोल-डीजल का दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए देखस सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट हर दिन ईधन तेल के रेट अपडेट करती है। इसके लिए आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर मैसेज करना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग होता है, अपने शहर का कोड देखने के लिए आपको आईओसीएल की वेबसाइट पर क्लिक करना होगा।
हर दिन सुबह 6 बजे तय होती हैं कीमतें
अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर हर दिनपे ट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के रेट बदलती हैं।
ये भी पढ़ें-
TWO WHEELERS की जमकर हुई SALE, इस कंपनी की बाइक ने लूट लिया बाजार, देखें BEST SELLING गाड़ियां
Xpeng Motors लेकर आ रही G9 SUV, 5 मिनट की चार्जिंग में देगी 200km की रेंज
10 साल पुरानी Diesel car पर नहीं लगेगी रोक, बस करवाना होगा ये काम, Transport minister ने दिए
Cheap Cars In India : ये हैं देश की सबसे सस्ती कारें, कम कीमत में मिलते हैं Special Features, देखें
Apple की कार radar technology पर दौड़ेगी सड़क पर, कार में नहीं होगी ड्राइविंग सीट
Auto News in Hindi: Read Automobile news (ऑटोमोबाइल न्यूज़), Auto Industry Trends, Car and Bike news, New Launched Cars and Bikes, Commercial Vehicle news, Auto reviews, features and price on Asianet News Hindi.