Petrol-Diesel Price in India : कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट, सरकारी कंपनियां पुराने रेट पर अड़ी

Published : Nov 28, 2021, 08:46 AM ISTUpdated : Nov 28, 2021, 09:03 AM IST
Petrol-Diesel Price in India : कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट, सरकारी कंपनियां पुराने रेट पर अड़ी

सार

International market में कच्चे तेल के भाव में गिरावट जारी है, वहीं राष्ट्रीय स्तर पर आज भी तेल की कीमतें नहीं घटाई गई हैं। देश में दिवाली के बाद से स्थिर पेट्रोल-डीजल का भाव स्थिर है, इस बीच कच्चा तेल 86 डॉलर से 68 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया है। 

ऑटो डेस्क, @IOCL, Petrol-Diesel Price in India : कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में गिरावट जारी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो अमेरिकी बेंचमार्क डब्ल्यूटीआई क्रूड घटकर 68.15 डॉलर प्रति बैरल से नीचे पहुंच गया है। वहीं, ब्रेंट क्रूड की कीमत भी घटकर 72.72 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया है। ये आज यानि 28 नवंबर 2021 की सुबह 8 बजकर 25 मिनट के रेट हैं।वहीं कंपनियों ने जो रेट 86 डॉलर बैरल के समय तय किए थे, इन रेट में आज भी कोई कमी नहीं की गई है। राष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। 

सरकारी कंपनियों ने नहीं घटाए दाम

देश की तेल कंपनियों ने आज (रविवार) 28 नवंबर को भी पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) की कीमत में लगातार 24वें दिन भी कोई बदलाव नहीं किया है। हालांकि कंपनियों को कीमत घटानी चाहिए थी, लेकिन ऐसा नहीं किया गया है।  भारतीय पेट्रोलियम विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL) के लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, 28 नवंबर को भी  दिल्ली में पेट्रोल का दाम 103.97 रुपये जबकि डीजल का भाव 86.67 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है।  हुआ है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी रहा तो देशभर में पेट्रोल-डीजल और सस्ता हो सकता है.

प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल का भाव...

शहर का नाम   पेट्रोल     डीजल

मुंबई               109.98    94.14
भोपाल            107.23    90.87
पटना              105.92    91.09
कोलकाता        104.67    89.79
दिल्ली             103.97    86.67
चेन्नई              101.40    91.43
बेंगलुरु           100.58     85.01

नोएडा            95.51      87.01
चंडीगढ़          94.98       83.89
पोर्ट ब्लेयर      82.96        77.13

    
बता दें कि केंद्र सरकार ने दिवाली के ठीक पहले पेट्रोल पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी में 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 10 रुपये प्रति लीटर की कटौती की थी। इसके बाद से राष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल-डीजल के भाव स्थिर बने हुए हैं। 

ऐसे जाने अपने शहर में पेट्रोल की कीमत
पेट्रोल-डीजल के रेट रोज सुबह 6 बजे बदलते हैं। पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल (Indian Oil) के कस्टमर RSP स्पेस पेट्रोल पंप का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक RSP लिख कर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। जिससे आपको अपने शहर में पेट्रोल की कीमत की जानकारी मिलेगी।  

इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल के दाम
यूएस, जापान, भारत और दूसरे देशों की ओर से स्‍ट्रैटिजिक रिजर्व से ऑयल निकालने के फैसले के बाद से इंटरनेशनल मार्केट में कच्‍चे तेल के दाम में गिरावट देखने को म‍िल रही है। डब्‍ल्‍यूटीआई क्रूड ऑयल एक फीसदी से ज्‍यादा की गिरावट देखने को म‍िल रही है। मौजूदा समय में 68.15  डॉलर प्रत‍ि बैरल पर कारोबार कर रहा है। ब्रेंट क्रूड ऑयल के दाम 72.72 डॉलर प्रत‍ि बैरल पर कारोबार कर रहा है। (  28 नवंबर 20212 सुबह 8 बजकर 25 मिनट की स्थिति)

24 दिन से पेट्रोल और डीजल के दाम स्‍थि‍र
वहीं भारत में 24 दिन से पेट्रोल और डीजल की कीमत में किसी तरह का बदलाव देखने को नहीं म‍िला है। उससे पहले केंद्र सरकार ने एक्‍साइज ड्यूटी को कम कर दिया था। पेट्रोल पर 5 रुपए प्रत‍ि लीटर और डीजल पर 10 रुपए प्रति लीटर एक्‍साइज ड्यूटी कम की थी। राज्‍य सरकारों की ओर से भी वैट कम क‍िया है। उसके बाद भी कई राज्‍यों में पेट्रोल के दाम 100 रुपए प्रत‍ि और डीजल के दाम 95 रुपए प्रत‍ि लीटर से ज्‍यादा बने हुए हैं। जानकारों की मानें तो जब तक ऑयल मार्केटिंग कंपन‍ियों की ओर से पेट्रोल और डीजल के दाम कम नहीं होंगे, तब तक कोई असर देखने को नहीं म‍िलेगा। 

हर दिन सुबह 6 बजे तय होती हैं कीमतें
अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर हर दिनपे ट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के रेट बदलती हैं। 

ये भी पढ़ें- 
भारत में Oppo, Realme करेंगी इलेक्ट्रिक वाहन लॉन्च, Trademark के लिए किया अप्लाई, देखें बेस्ट
अब प्रायवेट कंपनियां चलाएंगी भारत गौरव ट्रेन, थीम बेस ट्रेनों का होगा संचालन, railway Minister ने बताया
Unfit गाड़ियों को किया जाएगा कबाड़, Nitin Gadkari ने शुरू किया Maruti का वाहन स्क्रैपेज प्लांट
2021 Audi Q5 Launch : मर्सिडीज GLC, BMW X3 को देगी कड़ी टक्कर, कीमत 58.93 लाख से शुरु
Hyundai India ने पेश किया Alcazar का टॉप वेरिएंट, SUV में मिलेगी प्योर एयर, ऑटो क्लाइमेट

PREV

Recommended Stories

भारत की इन 6 फेमस कारों में नहीं हैं 6 एयरबैग, खरीदने से पहले देख लें लिस्ट
FASTag नहीं तो देना पड़ेगा दोगुना चार्ज, UPI से पेमेंट करने पर फायदा- 15 नवंबर से नया टोल नियम