Yamaha YZF-R15 V4 : दिवाली बीतते ही New Sports Bike के बढ़ गए दाम, अब चुकानी होगी इतनी कीमत

यामाहा मोटर इंडिया (Yamaha Motor India) ने सितंबर 2021 में लॉन्च हुई न्यू-जेनरेशन YZF-R15 V4 मोटरसाइकिल की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। इसके सभी वेरिएंट की कीमतों में इजाफा किया गया है।हालांकि बाइक में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 

Asianet News Hindi | Published : Nov 13, 2021 7:55 AM IST / Updated: Nov 13 2021, 01:29 PM IST

ऑटो डेस्क, Yamaha Motor India : यामाहा मोटर इंडिया ने दिवाली सीजन में न्यू-जेनरेशन YZF-R15 V4 मोटरसाइकिल लॉन्च की थी, वहीं अब इस हैवी बाइक की कीमतों में इजाफा कर दिया गया है। यामाहा ने अपनी नई Yamaha YZF-R15 V4 मोटरसाइकिल को 1.67 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया था। कंपनी ने अब सभी वेरिएंट की कीमत में 3,000 रुपये का इजाफा किया है। बता दें कि इस  स्पोर्ट्स बाइक का अपडेट वर्जन सितंबर 2021 में लॉन्च किया गया था।

YZF-R15 V4 है फोर्थ जनरेशन का मॉडल
न्यू-जेनरेशन YZF-R15 V4 बाइक स्पोर्ट्स बाइक की फोर्थ जनरेशन का मॉडल है। यामाहा ने इसके दो वेरिएंट्स स्टैंडर्ड और हाई-स्पेक M में बाजार में पेश किया है। यामाहा ने भारत में अपनी एंट्री-लेवल सुपरस्पोर्ट बाइक के न्यू जनेरेशन मॉडल को कई अपडेट्स के साथ उतारा है। 


देखें Yamaha R15 V4 की मौजूदा बढ़ी हुई कीमतें। 
 
वेरिएंट                                 कीमत (रुपये)
R15 V4 Metallic Red           1,70,800
R15 V4 Dark Knight           1,71,800
R15 V4 Racing Blue           1,75,800
R15 V4 Metallic Grey          1,80,800
R15 V4 Monster Energy     1,82,800
MotoGP Edition
ये सभी एक्स-शोरूम दिल्ली की कीमत है।

दमदार इंजन बाइक को बनाता है खास
यामाहा ने बाइक में कोई चेंजेस नहीं किए हैं। विशुद्ध रुप से मोटरसाइकिलों की कीमत बस बढ़ाईं गईं हैं। न्यू-जेनरेशन YZF-R15 V4 मोटरसाइकिल में 155 cc, 4-स्ट्रोक, लिक्विड-कूल्ड, SOHC, 4-वाल्व इंजन दिया गया है। यह इंजन 10,000 rpm पर मैक्सिमम 18.4 PS का पावर और 7,500 rpm पर 14.2 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। 

बाइक के लुक को रिच बनाने कई बदलाव किए गए
Yamaha R15 V4 बाइक YZF-R7 से प्रेरित है। बाइक के फ्रंट में बड़े बदलावकिए गए हैं। इसका लुक सामने से देखने पर काफी बड़ा दिखाई देता है।  न्यू-जेनरेशन R15 को एक नई रेंज-टॉपिंग M ट्रिम भी दिया गया है। इस बाइक में स्टैंडर्ड वेरिएंट की तुलना में ज्यादा फीचर्स मिलते हैं।

महंगी बाइक के दमदार फीचर्स दिए गए
नई R15 V4 को पांच कलर ऑप्शन के साथ पेश किया गया है। इसमें फर्स्ट-इन-क्लास फीचर्स ऐड किए गए हैं। नई मोटरसाइकिल में ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम (TCS) के साथ-साथ क्विक शिफ्टर सहित कई अपडेट्ड फीचर्स शामिल किए गए हैं। ये फीचर्स ज्यादातर मंहगी बाइक में दिए जाते हैं। इसमें अपसाइड डाउन फ्रंट फोर्क, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, यामाहा मोटरसाइकिल कनेक्ट और गियर शिफ्ट इंडिकेटर के साथ YZF-R1 से प्रेरित एक नया एलसीडी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और ट्रैक एंड स्ट्रीट मोड दिया गया है। 

नई 2022 XSR900 पर से उठाया पर्दा
इससे पहले Yamaha ने अपनी  नई 2022 XSR900 पर से पर्दा उठाया है। यामाहा ने इस नई स्पोर्ट्स बाइक में कई सारे चेंजेस किए हैं। बाइक में फ्रेश एल्यूमीनियम फ्रेम दिया गया है। लोहे के मुकाबले ये काफी हल्का है। इससे बाइक का वजन और माइलेज दोनों में सुधार हुआ है। कंपनी का दावा है कि इस बाइक को हैंडल करने में आसानी होगी। Yamaha XSR900 का लुक किसी 1970 की विंटेज बाइक की तरह दिखाई देता है। इसमें गोल्डन फ्रंट व्हील के साथ चौड़े हैंडलबार दिए गए हैं। बाइक में डिज़ाइनर LED हेडलाइट और इंडिकेटर दिए गए हैं।

Yamaha XSR900 में किए गए बड़े बदलाव
Yamaha XSR900 का फ्रेम बदलने से इसका लुक और आकर्षक हो गया है। इसमें अब पहले से ज्यादा कर्व दिया गया है। Yamaha ने नई बाइक के व्हीलबेस में भी बड़ा बदलाव किया है। इसकी लेंथ पहले से अधिक रखी गई है। बाइक पर स्पोर्टियर और अधिक एक्टिवनेस को बढ़ाने के लिए स्टीयरिंग के हेडस्टॉक को अपग्रेड किया गया है। इस बाइक में गोल्डन फ्रंट फोर्क और व्हील्स के साथ अधिक चौड़ा सेट हैंडलबार दिया गया है। नई बाइक में फ्यूल टैंक को रिडिजाइन  किया गया है । इसका पीछे के हिस्से में बड़े चेंजस किए गए हैं। बाइक में एलईडी लाइटिंग पर भी जोर दिया गया है।

889cc का हैवी इंजन
 Yamaha XSR900 में  889cc का हैवी इंजन दिया गया है। इससे पहले इसमें 846 सीसीका इंजन आता था।  ये इंजन बाइक को 4bhp अधिक ताकत देता है, इसको 117.3bhp के साथ अपडेट किया गया है। इसे पावरट्रेन के अलावा, ब्रेकिंग सेटअप को ब्रेम्बो रेडियल मास्टर सिलेंडर और एडजस्टेबल लीवर के साथ भी अपडेट किया गया है।

नई बाइक में शामिल किए गए धांसू फीचर्स
यामाहा की इस बाइक केवाईबी गोल्ड एनोडाइज्ड फोर्क्स और केवाईबी मोनोशॉक का फीचर दिया गया है। ये फीचर पुरानी बाइक में भी दिया गया था। नई बाइक में एक नई 3.5-इंच TFT स्क्रीन दी गई है, जो पिछले मॉडल पर मिली गोल LCD की जगह दी गई है। बाइक में सेफ्टी फीचर्स में Four ride modes, lean angle sensitive traction control के साथ-साथ स्लाइड और व्हीली कंट्रोल शामिल हैं। बाइक को दो कलर ऑप्शन- लीजेंड ब्लू और मिडनाइट ब्लैक में पेश किया गया है। 

ये भी पढ़ें-
Skoda की धांसू Enyaq इलेक्ट्रिक SUV में पूरी फैमिली के साथ करिये आरामदायक सफर, बैटरी डाउन होने
Indian Railway News : ट्रेन टिकटों का कम होगा किराया ! बुक हो चुकी टिकटों पर नहीं होगा Refund
Huawei ने 28 हजार रुपए से कम में किया LEQI Smart Electric Scooter लॉन्च, एक्सीडेंट से बचाएगी
Suzuki ला रही दमदार Burgman Electric Scooter, इसी महीने होगी लॉन्च, इन गाड़ियों से होगा मुकाबला
Volvo XC90 में मिलेगी प्योर एयर, Massage Function देगा स्पा पार्लर का अहसास, साउंड ऐसा की बस इसी
 

Share this article
click me!