सपना को छोड़ रानी से इश्क लड़ा रहे खेसारी लाल यादव, ‘नचनिया कारन’ रिलीज़ होते ही हुआ वायरल

  खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का न्यू भोजपुरी सांग ‘नचनिया कारन’ (Nachaniya Karan)  इस समय सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। इसमें एक्ट्रेस सपना चौहान ने खेसारी लाल यादव के साथ जोड़ी जमाई है।  

Rupesh Sahu | Published : Sep 3, 2022 9:05 AM IST / Updated: Sep 03 2022, 05:00 PM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क । भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की ताकत बढ़ती जा रही है। मनोज तिवारी, रवि किशन के बाद दिनेश  लाल यादव देश की संसद तक पहुंच चुके हैं। वहीं इस इंडस्ट्री में इस समय सबसे चर्चित स्टार खेसारी लाल यादव हो गए हैं। उनकी पॉप्युलरिटी बढ़ती जा रही है। देश ही नहीं विदेशों में भी इनके गाने जमकर सुने जाते हैं।   खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का न्यू भोजपुरी सांग ‘नचनिया कारन’ (Nachaniya Karan)  इस समय सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। 

सपना चौहान ने की खेसारी को मनाने की भरसक कोशिश 
न्यू भोजपुरी सांग ‘नचनिया कारन’ एक्ट्रेस सपना चौहान ने खेसारी लाल यादव के साथ जोड़ी जमाई है।  दरअसल दोनों इस गाने में हसबेंड-वाइफ के किरदार में नज़र आ रहे हैं। दोनों एक बंद कमरे में जरूर हैं, वहीं सपना तो खेसारी के पीछे हाथ धोकर पड़ी है, वे उनके साथ जमकर रोमांस करना चाहती हैं, इस दौरान कई सीन फिल्माए गए हैं। दोनों की सिजलिंग केमिस्ट्री देखकर फैंस भी बेकाबू हो रहे हैं। वहीं  इस वीडियो सांग में ये भी देखा जा सकता है कि खेसारी अपनी पत्नी को छोड़ नचनिया रानी फेरा से इश्क लड़ा रहे होते हैं। खेसारी लाल यादव अपनी पत्नी सपना के साथ रोमांस करने में दिलचस्पी नहीं दिखाते, वे तो रानी के पीछे दीवाने हो गए हैं। 

एगो नचनिया कारन कन्या के भुलाइए गइला ना’ में खेसारी लाल का स्वर
‘एगो नचनिया कारन कन्या के भुलाइए गइला ना’ गाने को  फिल्म्स भोजपुरी के यूट्यूब चैनल Team Films Bhojpuri पर रिलीज़ किया गया है। इमसें स्वर खेसारी लाल यादव का है। वहीं इस गाने में खेसारी के साथ  सपना चौहान और एक्ट्रेस रानी फेरा डांस मूव्स दिखाती नज़र आ रही हैं। इस गाने को किशनकांत ने लिखा हैं। कंपोज़र सन्नी पांडे हैं। गान को  पवन पाल ने डायरेक्ट किया है।  इसमें संगीत आर्या शर्मा ने दिया है। रिलीज़ होने के बाद अब तक इसे . वहीं, इस वीडियो को करीब 23 लाख व्यूज मिल चुके हैं। 

 

 

स्टार कास्ट-
Album, एल्बम - Nachaniya Karan 
 Song, गीत - Nachaniya Karan 
 Singer, गायक - Khesari Lal Yadav
 Feat, कलाकार - Sapna Chauhan & Rani
 Lyrics, गीतकार - Kishankant Ji
 Composer, कंपोज़र - Sunny Pandey
 Music, संगीत - Arya Sharma
 Director, निर्देशक - Pawan Pal
 Music Label, कंपनी - Team Films 
 Digital Partner, पार्टनर - ViaNet Media Pvt. Ltd.

ये भी पढ़ें- 
SHOCKING: एक्ट्रेस के Ex- हसबैंड ने कहा - फिल्म इंडस्ट्री सबसे बड़ा वेश्यालय, बेटियों को यहां नहीं फंसने
माधुरी दीक्षित की 'The Fame Game' का सीजन 2 कैंसिल ! रूमर्स पर संजय कपूर ने दिया रिएक्शन
Jr NTR करने वाले थे ब्रह्मास्त्र के प्री-रिलीज़ इवेंट में शिरकत, आलिया, रणबीर कपूर की मूवी का शो हुआ
Pooja Chopra : 'जहां चार यार' की एक्ट्रेस को मारना चाहते थे उसके पिता, पड़ोसन ने अपना दूध पिलाकर पाला

Read more Articles on
Share this article
click me!