महनार सीट से चुनावी मैदान में वीणा सिंह, तीन बार इसी सीट से विधायक बने थे उनके बाहुबली पति रामा सिंह

आरएलएसपी प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा महनार विधानसभा क्षेत्र के ही मतदाता हैं, अभी कुछ दिन पहले तक महागठबंधन के हिस्सा थे। लेकिन, सीट बंटवारे को लेकर बात न बनने पर नाराज होकर अलग हो गए और बीएसपी प्रमुख मायावती के साथ मिलकर अलग मोर्चा बना लिए। साथ ही उन्होंने इस सीट से त्रिवेणी कुमार चौधरी को मैदान में भी वीणा के खिलाफ उतारा है। ऐसे में यहां उनके प्रभाव की भी संभावना है। जबकि एलजेपी के रविंद्र कुमार सिंह को इस सीट अपना प्रत्याशी बनाया है।

Asianet News Hindi | Published : Oct 30, 2020 12:32 PM IST / Updated: Nov 09 2020, 12:28 PM IST

पटना (Bihar) । महनार विधानसभा सीट (Mahanar Assembly Seat) से इस बार महागठबंधन (Grand Alliance) की ओर से आरजेडी (RJD) के टिकट पर वीणा सिंह (Veena Singh) चुनाव लड़ रही हैं, जो इस सीट से तीन बार विधायक रहे बाहुबली नेता रामा किशोर सिंह उर्फ रामा सिंह (Rama Singh) की पत्नी हैं। बताया जा रहा है कि उनका मुकाबला जेडीयू (JDU) के सीटिंग विधायक उमेश सिंह कुशवाहा (Umesh Singh Kushwaha) से हैं, जबकि एलजेपी (LJP) के रविंद्र कुमार सिंह (Ravindra Kumar Singh)और आरएलएसपी (RLSP) के त्रिवेणी कुमार चौधरी (Triveni Kumar Chaudhary) भी चुनावी समीकरण को बदलने में लगे हुए हैं।

1990 से राजनीति में सक्रिय हैं उमेश सिंह कुशवाहा
उमेश सिंह कुशवाहा दसवीं पास हैं। वे 1990 में राजनीति में आए। उनके पास इस समय 1.95 करोड़ रुपए की संपत्ति है। साल 2015 में बीजेपी प्रत्याशी डॉक्टर अच्युतानंद को 26,455 वोट से हराकर पहली बार विधायक बने। इस बार बीजेपी का उनके पास समर्थन है।

(फोटो में उमेश सिंह कुशवाहा)

महनार में जाति का फैक्टर हावी
महनार विधानसभा सीट पर जीत-हार का फैसला जातीय समीकरण के आधार पर ही होता आया है। इस बार भी यहां जाति का फैक्टर प्रभावी है। पिछले चुनाव में महागठबंधन का समीकरण अलग था तब जेडीयू उम्मीदवार उमेश सिंह कुशवाहा की जीत हुई थी। इस बार यहां से जेडीयू ने अपने सीटिंग विधायक कुशवाहा को ही चुनावी मैदान में उतारा है।

(फोटो में रामा सिंह)

तेजस्वी के करीबी है रामा सिंह
वीणा सिंह ग्रेजुएट हैं और उनके पास कुल संपत्ति 4.27 करोड़ रुपए की है। वह खुद बीएसएनएल की रिटायर्ड कर्मचारी हैं, जबकि पति रामा सिंह लोजपा से सांसद रहे हैं। जिनके आरजेडी में इंट्री का लालू प्रसाद यादव के करीबी रहे रघुवंश प्रसाद सिंह अपने जीवन के आखिरी समय तक विरोध किया था। रघुवंश ने अपने निधन से कुछ दिन पहले इसी नाराजगी के चलते राजद से इस्तीफा दे दिया था। हालांकि बाद में, तेजस्वी यादव ने अपने करीबी रामा सिंह को आरजेडी में शामिल कर लिया, जिसके बाद उनकी पत्नी वीणा को महनार विधानसभा सीट टिकट दिया है।

(फोटो में रामा सिंह और उनकी पत्नी वीणा सिंह)

उपेंद्र कुशवाहा ने लगाया है जोर
आरएलएसपी प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा महनार विधानसभा क्षेत्र के ही मतदाता हैं, अभी कुछ दिन पहले तक महागठबंधन के हिस्सा थे। लेकिन, सीट बंटवारे को लेकर बात न बनने पर नाराज होकर अलग हो गए और बीएसपी प्रमुख मायावती के साथ मिलकर अलग मोर्चा बना लिए। साथ ही उन्होंने इस सीट से त्रिवेणी कुमार चौधरी को मैदान में भी वीणा के खिलाफ उतारा है। ऐसे में यहां उनके प्रभाव की भी संभावना है।

(फोटो में उपेंद्र कुशवाहा)

इस सीट पर एक नजर
कुल वोटर-2.87 लाख 
महिला वोटर-1.33 लाख
पुरुष वोटर-1.54 लाख
साल 2015 में 54.4% वोटिंग।

ये भी पढ़ें

सहरसा से लड़ रही हैं बाहुबली आनंद मोहन की पत्नी लवली, बीजेपी के बागी नेता ने रोचक बना दिया चुनाव

शिवहर सीट से चुनाव लड़ रहे बाहुबली आनंद मोहन के बेटे चेतन,461 वोट से मां को हराने वाले शरफुद्दीन से है मुकाबला

बांकीपुर बनी हाई प्रोफाइल सीट, शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव के सामने हैं CM फेस पुष्पम प्रिया चौधरी

-हसनपुर से चुनाव लड़ रहे तेज प्रताप यादव, 10 साल से विधायक राजकुमार से है दिलचस्प मुकाबला

राघोपुर से चुनाव लड़ रहे तेजस्वी यादव, बीजेपी के सतीश कुमार से है दिलचस्प मुकाबला

 

Share this article
click me!