बिहार में बड़ा हादसा: 24 किसानों से भरी नाव नदी में डूबी, एक महिला का शव मिला, बाकी की तलाश जारी

बिहार के गोपालगंज जिले की गंडक नदी से बड़े हादसे की खबर सामने आई है। जहां 24 लोग सवार नाव नदी में डूब गई। नाव  पर गन्ना लदा टैक्टर भी सवार था। अभी तक एक महिला का शव स्थानीय गोताखोरों ने बरामद किया है। 

Asianet News Hindi | Published : Jan 19, 2022 9:54 AM IST / Updated: Jan 20 2022, 01:01 PM IST

बेताया. बिहार के गोपालगंज जिले की गंडक नदी से बड़े हादसे की खबर सामने आई है। जहां 24 किसानों से भरी नाव नदी में डूब गई। नाव पर एक गन्ना लदा टैक्टर भी सवार था। अभी तक एक महिला का शव स्थानीय गोताखोरों की मदद से बरामद किया है। वहीं बड़ी संख्या में लोग लापता है, जिनकी तलाश जारी है। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस टीम ने राहत एंव बचाव का कार्य शुरु कर दिया  है। साथ ही हादसे का शिकार हुए आधा दर्जन लोगों को बाहर निकाल लिए गए हैं।

नाव लदा ट्रैक्टर अचानक हो गया स्टार्ट
दरअसल, यह भयानक हादसा नौतन थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव के पास  गंडक नदी का है। जहां किसान नदी के रास्ते बड़ी नाव पर ट्रैक्टर लाद कर गन्ना काटने के लिए जा रहे थे।  बताया जाता है कि नाव पर लदा ट्रैक्टर अचानक स्टार्ट हो गया और नाव नदी में डूब गई। जिस वक्त यह हादसा हुआ उस दौरान 24 लोग सवार थे। जिसमें से कई लोगों ने नदी में तैरकर अपनी जान बचा ली। लेकिन अभी तक ट्रैक्टर के ड्राइवर सहित 4 लोगों का कोई पता नहीं लग पाया है। 

Latest Videos

बाजा बजाने के चक्कर में हो गया ट्रैक्टर स्टार्ट
बता दें कि नदी ने निकाल गए गंभीर रुप से तीन लोगों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं हादसे जानकारी मिलते ही  SDPO संजीव कुमार और SDO उपेन्द्र पाल के अलावा कई पुलिसकर्मी पहुंच चुके हैं। पुलिस ने जांच शुरु कर दी है आखिर ट्रैक्टर अचानक कैसे चालू हो गया। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि  नाव पर सवार बाजा बजाने के कोशिश में ट्रैक्टर स्टार्ट हो गया और यह हादसा हो गया। पुलिस का कहना है कि अभी भी कुछ लोगों के नाव और ट्रैक्टर के नीचे दबे होने की आशंका जताई जा रही है। 
 

Share this article
click me!

Latest Videos

PM Modi LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में जनसभा को संबोधित किया
नक्सली सोच से लेकर भ्रष्टाचार के जन्मदाता तक, PM Modi ने जम्मू में कांग्रेस को जमकर सुनाया
Bulldozer Action पर Asaduddin Owaisi ने BJP को जमकर धोया
घूंघट वाली महिला सरपंच का फर्राटेदार अंग्रेजी भाषण, IAS Tina Dabi भी सुनकर रह गई दंग
कौन हैं मुकेश अहलावत? आतिशी की टीम सबसे ज्यादा इनकी चर्चा क्यों