Bihar Budget 2022 : बिहार के एजुकेशन को बजट में नीतीश कुमार ने क्या कुछ दिया, जानिए सब कुछ

Published : Feb 28, 2022, 03:06 PM ISTUpdated : Feb 28, 2022, 03:40 PM IST
Bihar Budget 2022 : बिहार के एजुकेशन को बजट में नीतीश कुमार ने क्या कुछ दिया, जानिए सब कुछ

सार

बजट में स्वास्थ्य, शिक्षा, उद्योग और उद्योग विकास, कृषि, ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों का विकास, जनकल्याणकारी योजना को 6 बिंदुओं में शामिल किया गया है। 2022-23 के बजट में जीडीपी 9.8 प्रतिशत होने का अनुमान है।

पटना। बिहार के उप मुख्यमंत्री/वित्त मंत्री तारकिशोर प्रसाद सोमवार को विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2022-23 का बजट पेश कर रहे हैं। तारकिशोर दूसरी बार बजट भाषण पढ़ रहे हैं। उन्होंने अपनी शुरुआत कौटिल्य के अर्थशास्त्र के एक संस्कृत श्लोक से की। नीतीश सरकार ने विकास का 6 सूत्रीय मॉडल पेश किया। इस बजट में शिक्षा और उद्योग पर जोर दिया गया है।

बिहार सरकार ने स्टूडेंट्स क्रेडिट कार्ड योजना के लिए 700 करोड़ का प्रावधान किया है। शिक्षा के क्षेत्र में सर्वाधिक बजट 39,191 करोड़ रुपए रखा गया है। ये कुल बजट का 16.5% है। बजट में स्वास्थ्य, शिक्षा, उद्योग और उद्योग विकास, कृषि, ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों का विकास, जनकल्याणकारी योजना को 6 बिंदुओं में शामिल किया गया है। 2022-23 के बजट में जीडीपी 9.8 प्रतिशत होने का अनुमान है। सकल घरेलू विकास वृद्धि दर 9.8 प्रतिशत होने का अनुमान है। बिहार की अर्थव्यवस्था 2.5 प्रतिशत बढ़ी। 2022-23 में विकास दर 7.9 प्रतिशत रहने का अनुमान है। 

यह भी पढ़ें-  Bihar Budget 2022 Live: पढ़िए बिहार बजट से जुड़े हर अपडेट्स

किस क्षेत्र में कितना बजट 

  • कृषि क्षेत्र के लिए 29 हजार करोड़
  • शिक्षा के क्षेत्र के लिए 39 हजार करोड़
  • स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 16 हजार करोड़ का बजट
  • समाज कल्याण के लिए 12,375 करोड़ का बजट

यह भी पढ़ें-  Bihar Budget 2022: यमन, जिम्बॉब्वे, अफगानिस्‍तान जैसे देशों की जीडीपी से ज्‍यादा है बिहार का बजट

इस बार 2 लाख 37 हजार 691 करोड़ का बजट
स्वास्थ्य, शिक्षा, उद्योग, कृषि, ग्रामीण को फोकस किया गया है। इस बार का बजट 2 लाख 37 हजार 691 करोड़ 19 लाख रुपए का है। सशक्त महिला सक्षम महिला योजना शुरू की जाएगी। इसमें इंटर पास लड़की की शादी के लिए 25 हजार रुपए दिए जाएंगे। स्नातक पास होने पर 50 हजार की मदद की जा रही है। 2022-23 में 900 करोड़ का प्रावधान रखा है।

यह भी पढ़ें:- Bihar Budget 2022: दस साल पहले 80 हजार करोड़ रुपए भी नहीं था बिहार का बजट, जानिए इस बार हो सकता है कितना

यह भी पढ़ें:- Bihar Budget 2022: बजट सत्र के पहले दिन दिखा अजब-गजब नजारा, कोई विधायक हेलिकॉप्टर लेकर पहुंचा तो कोई पोस्टर

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

सिर्फ 1 रुपए में यहां की सरकार दे रही है जमीन! जानें नियम और आखिरी तारीख
Patna Weather Today: पटना में 6 दिसंबर को कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दी चेतावनी