BSEB 12th Result 2022: बिहार बोर्ड में टॉपर छात्रों को ईनाम में क्या कुछ मिलेगा, सरकार की बड़ी घोषणा

Published : Mar 16, 2022, 04:51 PM ISTUpdated : Mar 16, 2022, 05:50 PM IST
BSEB 12th Result 2022: बिहार बोर्ड में टॉपर छात्रों को ईनाम में क्या कुछ मिलेगा, सरकार की बड़ी घोषणा

सार

इस बार बिहार बोर्ड के 12वीं के नतीजों में टोटल 80.15 फीसदी छात्र पास हुए हैं। जहां छात्राएं 82.39 फीसदी पास हुई हैं। तो वहीं 78.04 फीसदी छात्र पास हुए हं। इस हिसाब से लड़कों से ज्यादा लड़कियों ने बाजी मारी है।

पटना. BSEB Inter 12th Result 2022: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने बुधवार, 16 मार्च को कक्षा 12वीं इंटरमीडिएट का परिणाम जारी दिया है। छात्र अपना परिणाम बीएसईबी 12वीं के परिणाम की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर देख सकते हैं। बता दें कि बिहार बोर्ड के नतीजों का ऐलान राज्य के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी द्वारा किया गया है। जानकारी के मुताबिक, 10वीं और 12वीं में टॉप करने वाले छात्रों को राज्य सरकार की तरफ से 100000 की इनाम राशि दी जाएगी। साथ ही एक लैपटॉप और किंडल ई-बुक रीडर भी दिया जाएगा। 

लड़कियों ने तीनों स्ट्रीम में लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया

दरअसल, इस बार बिहार बोर्ड के 12वीं के नतीजों में टोटल 80.15 फीसदी छात्र पास हुए हैं। जहां छात्राएं 82.39 फीसदी पास हुई हैं। तो वहीं 78.04 फीसदी छात्र पास हुए हं। इस हिसाब से लड़कों से ज्यादा लड़कियों ने बाजी मारी है। साइंस में शौरव कुमार और अर्जुन कुमार टॉप किया है, तो कॉर्मस में अंकित कुमार, बिनीत सिंह, पीयूष ने टॉप किया है। वहीं आर्ट्स में गोपालगंज के संगम राज और कटिहार की श्रेया कुमारी ने टॉप किया है।

इसे भी पढ़ें- BSEB Result 2022: जानिए कैसे होता है टॉपर का सिलेक्शन, कितने लाख रुपए का मिलता है ईनाम, जानें सभी डिटेल्स 

टॉप करने वाले छात्रों को इनाम में क्या मिलेगा?
बता दें कि बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा में टॉप करने वाले छात्रों को एक लैपटॉप, 1 लाख रुपए, किंडल-ई रीडर दिया जाएगा। वहीं, दूसरा स्थान पर आने वाले छात्र को 75000 रुपए, लैपटॉप और किंडल ई-रीडर दिया जाएगा। इस बार के टॉपर्स को भी राज्य सरकार की तरफ से पुरस्कार राशि दी जाएगी।

 टॉपर्स की लिस्ट में आने वाले इन जिलों से
 इस बार बिहार बोर्ड टॉपर्स की लिस्ट में आने वाले छात्रों में से ज्यादातर छात्र बिहार के जमुई, कटिहार, समस्तीपुर, सुपौल, बेगूसराय, रोहतास, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर और नालंदा जिले के हैं।

इसे भी पढे़ं- BSEB Result 2022 LIVE: बिहार बोर्ड ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट, 2022 में रिजल्ट 2021 से ज्यादा, 80 फीसदी पास 

देखिए टॉपर कि लिस्ट

साइंस टॉपर्स:   रैंक  स्टूडेंट्स का नाम
             1        सौरव कुमार
             2       अर्जुन कुमार
             3       राज रंजन
             4       सेजल कुमारी
             5       विष्णु कुमार        

कॉर्मस टॉपर्स:  रैंक  स्टूडेंट्स का नाम

             1     अंकित कुमार
             2     बिनीत सिंह
             3     पीयूष
             4    मुकेश सिंह
             5    अंजली कुमारी

आर्ट्स:  रैंक  स्टूडेंट्स का नाम
             1    संगम राज
             2    श्रेया कुमारी
             3    रितिका रत्ना
             4    पटरानी कुमारी
             5    शराफत आलम

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

सिर्फ 1 रुपए में यहां की सरकार दे रही है जमीन! जानें नियम और आखिरी तारीख
Patna Weather Today: पटना में 6 दिसंबर को कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दी चेतावनी