मंगेतर ने किया विश्वासघात, घुमाने ले गया और कर डाला यह कांड, फिर शादी से भी किया इंकार

Published : Sep 24, 2022, 05:04 PM ISTUpdated : Sep 24, 2022, 05:34 PM IST
मंगेतर ने किया विश्वासघात, घुमाने ले गया और कर डाला यह कांड, फिर शादी से भी किया इंकार

सार

बिहार में एक रिश्ते को करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक मंगेतर पीड़िता को घुमाने ले गया। फिर जबरदस्ती करते हुए रेप की वारदात को अंजाम दिया। बेहोश होने पर युवती को वहीं छोड़कर हुआ फरार। शादी की बात करने पर मुकरा तो पीड़िता ने की शिकायत।

बक्सर (बिहार): बिहार में मंगेतर के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवक अपनी मगंतेर को घूमाने के बहाने ले गया और युवती के साथ जबरन दुष्कर्म किया। बेहोश होने पर आरोपी अपनी मंगेतर को मौके पर ही छोड़ भाग निकला। मामला बिहार के बक्सर जिला के भोजपुर ओपी क्षेत्र के एक गांव का है। इस मामले में युवती ने महिला थाना में केस दर्ज करवाया है। अपनी मंगेतर हुसैन कुरैशी समेत चार पर केस दर्ज की गई है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल भी कराया। जबकि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। 

सुनसान जगह पर ले जा किया गलत
पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि सात सितंबर को उसका मंगेतर हुसैन कुरैशी उसे घूमाने के बहाने ले गया। देर रात सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। बेहोश होने पर आरोपी उसे मौके पर ही छोड़ भाग निकला। उसे होश आया तो उसने अपने घर वालों को फोन कर घटना की जानकारी दी। फिर आरोपी के परिजनों पर दोनों की जल्द शादी का दबाव बनाया गया। लेकिन उसके मंगतेर और उसके परिजनों ने शादी करने से इनकार कर दिया। जिसके बाद वह मामले की शिकायत लेकर महिला थाना पहुंची। पी़ड़िता ने बताया है कि पांच साल से दोनों के बीच शादी की बात चल रही है। 

माता-पिता पर भी दर्ज हुआ केस
पीड़िता ने आरोपी के माता-पिता और एक चचेरे भाई पर भी केस दर्ज करवाया है। बताया कि आरोपी के माचा-पिता दोनों की शादी की पक्ष में थे। लेकिन दुष्कर्म की घटना के बाद वे दोनों भी शादी से इनकार करने लगे। घटना के बाद वह शिकायत लेकर आरोपी के घर गई थी तो उसने जल्द शादी करने की बात कह केस दर्ज करवाने से मना कर दिया था। लेकिन फिर शादी से इनकार करने लगा। इस मामले में महिला थाना प्रभारी कंचन कुमारी ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता का मेडिकल और कोर्ट में बयान कराया गया है।

यह भी पढ़े- कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए श्राद पक्ष में शुरु हुए नामाकंन... पहले दिन कोई भरने नहीं आया

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Anant Singh Oath Ceremony: अपने अंदाज में शपथ लेने लगे अनंत सिंह, नीतीश कुमार से ऐसे हुई मुलाकात
Bihar Board 12th Exam Start, लेकिन इन रोती-गिड़गिड़ाती बच्चियों का भविष्य बर्बाद