कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए नामांकन प्रोसेस स्टार्ट हो चुके है। इसके लिए राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत अगले सप्ताह भरेंगे नामाकंन, इस तरह चलेगी पूरी प्रक्रिया और इस दिन मिलेगा नया पार्टी प्रेसिडेंट।

जयपुर. कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की तलाश रही है। आज श्राद पक्ष से इसकी शुरुआती हो चुकी हैं। आज से कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नेता नामाकंन भर सकते हैं यानि आज से प्रक्रिया शुरु हो गई है। नामाकंन प्रक्रिया तीस सितंबर तक चलेगी और उसके बाद अगले महीने में फैसला होगा कि कांग्रेस को राष्ट्रीय अध्यक्ष कहां से मिलता है। ये एक होते हैं दो होते हैं या फिर पार्टी चारों दिशाओं के लिए अलग अलग अध्यक्ष चुनती है, सब कुछ फिलहाल अगले महीने में जाकर पता लगेगा। आपको बताते हैं कि यह प्रक्रिया आज से शुरु हुई है और आगे कब तक जारी रहेगी.....। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शनिवार से शुरु हो चुकी कवायद
दरअसल अध्यक्ष पद पर बने रहने से राहुल गांधी के मना करने पर नामाकंन के जरिए अध्यक्ष चुनने की कवायद शुरु की गई है। आज ग्यारह बजे से यह कवायद शुरु कर दी गई है। लोगों का कहना है कि दो दिन बाद नवरात्रि स्थापना है उस दिन से कवायद शुरु की जा सकती थी जो कि शुभ दिन है। आज से शुरु हुई यह कवायद 30 सितंबर तक चलेगी। यानि इस महीने के अंत तक नेता अपना नामाकंन दाखिल कर सकेंगे। उसके बाद नामांकन से नाम वापस लेने की तारीख 8 अक्टूबर घोषित की गई है। यानि उसके बाद आप नाम वापस नहीं ले सकते हैं। 

अगले महीने इस तारीख को मिलेगा नया अध्यक्ष 
वोटिंग 17 अक्टूबर को रखी गई है और उसके बाद अगले दिन का रेस्ट रखकर 19 अक्टूबर को परिणाम रखे गए हैं। वोटिंग तभी होगी जब दो या उससे ज्यादा उम्मीदवार चुनाव मैदान में होंगे। अगर एक प्रत्याशी खड़ा होता है तो उसे निर्विरोध चुना जाएगा। फिलहाल रेस में सबसे आगे राजस्थान के सीएम अशोग गहलोत हैं। वे अगले सप्ताह नामांकन भरेंगे। गहलोत के बाद शशि थरुर और दो अन्य नेताओं के नाम चल रहे हैं। फिलहाल आज किसी भी नेता ने नामाकंन प्रक्रिया में हिस्सा नहीं लिया है।

यह भी पढे़- सक्सेस स्टोरी: जज साहब के ड्राइवर की बेटी ने क्रेक किया आरजेएस, पिता ने सेल्यूट ठोका तो हर किसी की आंखे हुई नम